जंग का बदला रुख... इजरायली एयरफोर्स ने सीरिया के सैन्य ठिकाने पर एयरस्ट्राइक की, कई सैन्य अड्डे तबाह, 8 सैनिक मारे गए
Chandresh Sharma | Oct 25, 2023, 24:00 IST
जंग का बदला रुख... इजरायली एयरफोर्स ने सीरिया के सैन्य ठिकाने पर एयरस्ट्राइक की, कई सैन्य अड्डे तबाह, 8 सैनिक मारे गए
इजरायल और हमास के बीच जारी जंग ने और भीषण रूप ले लिया है। अब इजरायली एयरफोर्स ने सीरिया के सैन्य ठिकाने पर एयरस्ट्राइक कर दुनिया में सनसनी फैला दी। हमले में सीरिया के 8 सैनिक मारे गए, वहीं 7 घायल हो गए।
TEL AVIV. इजरायल और हमास के बीच जारी जंग ने और भीषण रूप ले लिया है। अब इजरायली एयरफोर्स ने सीरिया के सैन्य ठिकाने पर एयरस्ट्राइक कर दुनिया में सनसनी फैला दी। हमले में सीरिया के 8 सैनिक मारे गए, वहीं 7 घायल हो गए। सीरिया के एफएम चैनल ने इसकी पुष्टि करते कहा है कि तड़के 1.45 बजे गोलन हाइट्स की तरफ से सीरिया के दारा देहात इलाके में सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागी गईं। हमले में 8 सैनिकों की मौत हो गई। आसपास के कई मिलिट्री ठिकाने भी तबाह हो गए। हमले के बाद सीरिया अब जवाबी कार्रवाई में जुट गया है। ऐसे में आशंका है कि अब और भीषण हमला किया जाएगा।
इजरायल ने लिया हमले का बदला
सीरिया के बयान से पहले ही इजरायली सेना ने यह पुष्टि कर बताया है कि उन्होंने सीरिया में मिसाइलें दागी हैं। अचानक सीरिया की तरफ से गोलन हाइट्स पर रॉकेट दागे गए थे। इन रॉकेट्स से इजरायल को कोई खास नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन कुछ ही देर में इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बमबारी कर दी, जहां से गोलान हाइट्स पर रॉकेट दागे गए थे। यह इलाका सीरिया की सेना का मिलिट्री ठिकाना था।
हमले में तबाह हो गई सीरियन मिलिट्री साइट
इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के फाइटर जेट्स ने सीरिया के मिलिट्री ठिकाने को निशाना बनाते हुए मिसाइल दागी थीं और चंद मिनटों में सीरियन मिलिट्री साइट को तहस-नहस कर दिया था।
फिलिस्तीन में एयरक्राफ्ट से बरसाए बम
सीरिया के मिलिट्री बेस को ठिकाने लगाने से पहले इजरायल ने फिलिस्तीन में भी ऐसे ही एक ऑपरेशन को अंजाम दिया था। दरअसल, इजरायली सैनिक फिलिस्तीन के जेनिन शहर में बने शरणार्थी शिविर से दो संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ने गए थे। उन्हें गिरफ्तार करने के बाद इजायली सैनिक आतंकियों को लेकर इजरायल आ रहे थे तभी बंदूधारी हमलावरों ने सैनिकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
इजरायली सैनिकों पर अचानक हुई गोलीबारी
फिलिस्तीन के शरणार्थी शिविर के पास अचानक हुई इस फायरिंग के बाद सैनिक तो मोर्चे पर जुटे ही, उनके साथ इजरायली एयरफोर्स के फाइटर जेट्स ने भी हमलावरों पर गोले दागना शुरू कर दिया था। इस एक्शन के बीच ही इजरायली फोर्स ने अपने टारगेट की पहचान भी कर ली। इस अटैक में इजरायल का कोई भी सैनिक घायल नहीं हुआ।

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava