तरबूज से किडनी - लिवर हो सकता है खराब , कैंसर की भी आशंका , ऐसे पहचानें केमिकल वाला watermelon, देखें वीडियो

Marut raj | Updated:
Share
Watermelon Chemicals Diseases Sugar Baby mp news weather summer द सूत्र
Watermelon Chemicals Diseases Sugar Baby mp news weather summer द सूत्र

इन दिनों आप जिस तरबूज को खा रहे हैं वो केमिकल वाला हो सकता है। यह आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। जी हां, इन दिनों बाजार में इंजेक्शन वाले तरबूज धड़ल्ले से बिक रहे हैं।

भोपाल. गर्मियों के मौसम में तरबूज ( watermelon ) का अमूमन हर घर में सेवन किया जाता है। तरबूज एक ऐसा फल है, जिसे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी पसंद करते हैं। तरबूज को गर्मी के मौसम में सबसे अधिक इसलिए भी खाया जाता है, क्योंकि यह हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। लाल , मीठे और पानी से भरपूर तरबूज में कई सारे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। ये सेहत के लिए बेहद फयदेमंद होते हैं। इसी कारण इस मौसम में इस फल का मांग बढ़ जाती है।

FSSAI ने जारी किया वीडियो


क्या आप जानते हैं, इन दिनों आप जिस तरबूज को खा रहे हैं वो केमिकल वाला हो सकता है। यह आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। जी हां, इन दिनों बाजार में इंजेक्शन वाले तरबूज धड़ल्ले से बिक रहे हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ( FSSAI ) ने एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने बताया है कि बाजार में इस समय केमिकल वाले तरबूज बिक रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो में केमिकल वाले तरबूज को पहचानने का कारगर तरीका भी बताया है, ताकि आपकी सेहत को कोई नुकसान न हो। tarbooj इंजेक्शन से लाल कर रहे तरबूज इंजेक्शन वाला तरबूज

मिलावटी तरबूज पहचानने का तरीका


कॉटन के कपड़े से ऐसे चेक करें -केमिकल वाले तरबूज को पहचानने के लिए तरबूज को दो भागों में काट लें। इसके बाद कॉटन का कपड़ा लेकर लाल गूदे वाले हिस्से पर रगड़ें। अगर कपड़े का रंग लाल हो जाए तो समझ जाएं कि तरबूज में केमिकल मिला हुआ है।

पानी से ऐसे करें पहचान- तरबूज का एक टुकड़ा काटकर उसे पानी से भरे हुए एक पैन में डालें। अगर पानी लाल कलर छोड़ता है तो समझ जाएं कि तरबूज को केमिकल से पकाया गया है।

स्वाद बदल जाता है- केमिकल से पकाए गए तरबूज ( Watermelon ) की मिठास आपको पता चल जाएगी। केमिकल से पकाए गए तरबूज की मिठास कम होती है। ऐसे में अगर तरबूज को काटने पर वह लाल होता है, लेकिन उसमें मिठास कमी है तो समझ जाएं यह केमिकल से तैयार किया गया है।

केमिकल से ये बीमारियां हो सकती हैं
फलों को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। सरकार ने इस केमिकल पर बैन लगाकर रखा है। इसके बाद भी कई फल व्यापारी इसका इस्तेमाल करते हैं। कैल्शियम कार्बाइड से किडनी और लिवर से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। साथ ही कैंसर की आशंका भी कई गुना बढ़ जाती है।


Tags:
  • FSSAI
  • watermelon
  • मिलावटी तरबूज पहचानने का तरीका
  • इंजेक्शन वाला तरबूज
  • इंजेक्शन से लाल कर रहे तरबूज
  • tarbooj
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया

By Sandeep Kumar

MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील

By Jageshwar Prasad

लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार
सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा

By Mukesh Sharma

सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा
रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार

By Umeshwari Baghel

रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार
अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना

By Amresh Kushwaha

अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग