Weather Report : गर्मी के कारण यहां लगाई धारा 144, ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग घटाई

Jitendra Shrivastava | May 26, 2024, 22:59 IST
Share
thesootr
thesootr

देश में नौतपा के दूसरे दिन मौसम विभाग ने सोमवार के लिए राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान के फलोदी में तापमान 50 डिग्री दर्ज किया गया है...

Weather Report : महाराष्ट्र के अकोला में 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। जिला कलेक्टर ने पब्लिक गैदरिंग रोकने के लिए अकोला में धारा 144 लगाई है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोगों को गर्मी से बचाने के लिए ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग आधी की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है।

भोपाल में ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग आधी की

नौतपा के दूसरे दिन राजस्थान का फलोदी देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 50 डिग्री दर्ज किया गया। नौतपा के पहले दिन यानी 25 मई को राजस्थान में गर्मी से 5 लोगों की मौत हो गई। यहां 4 दिनों में 22 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोगों को गर्मी से बचाने के लिए ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग आधी की गई है। यानी जहां सिग्नल 60 सेकेंड रेड रहता था, वहां 30 सेकेंड ही रेड रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें...

IPL 2024 : कोलकाता ने 10 साल बाद जीता IPL टाइटल, हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

तूफान रेमल आज पश्चिम बंगाल से टकराएगा

महाराष्ट्र के अकोला में 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। जिला कलेक्टर ने पब्लिक गैदरिंग रोकने के लिए शहर में धारा 144 लगाई है। बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान रेमल आज पश्चिम बंगाल से टकराएगा। मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर इलाके और बांग्लादेश के तटीय इलाकों के लिए तूफान की चेतावनी जारी की है।

रेमल तूफान से चल सकती 135 किमी से हवा

रेमल तूफान आने के कारण समंदर में 1 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जिससे पश्चिम बंगाल के निचले तटीय इलाकों में बाढ़ आने की संभावना है। IMD के मुताबिक, तूफान रेमल के लैंडफॉल के दौरान करीब 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। तेज हवा की चेतावनी के चलते कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 26 मई दोपहर 12 बजे से 27 मई सुबह 9 बजे तक की सभी उड़ानों को सस्पेंड कर दिया गया है।

Tags:
  • weather report
  • नौतपा
  • अकोला में धारा 144 लगाई
  • अकोला में 45 डिग्री तापमान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच