Weather Update : MP समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी के 350 गांव डूबे

Deeksha Nandini Mehra | Jul 30, 2024, 07:42 IST
Share
MP समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
MP समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज गुजरात और उत्तराखंड समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट किया है। वहीं मध्य प्रदेश के 7 जिलों में आज तेज बारिश हो सकती है

Weather Forecast Today : देश में बारिश का दौर लगातार जारी है। इसके चलते यूपी के 350 गांवों में पानी भर गया है। वहां के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज बारिश के चलते यूपी- उत्तराखंड में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई मंगलवार को मध्य प्रदेश समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के सात राज्य गुजरात, उत्तराखंड, कर्नाटक, मणिपुर, त्रिपुरा, नगालैंड और मिजोरम में अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।

वहीं गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, केरल, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और झारखंड में आज गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अनुमान लगाया है।

एमपी के इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 7 जिलों बड़वानी, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, रायसेन, रतलाम और उज्जैन में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

वहीं नदियों के बढ़ते स्तर के चलते मध्य प्रदेश के 11 बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। मंदसौर में सोमवार को 24 घंटे में 165 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि एमपी में 29 जुलाई तक 10% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

यूपी में बाढ़ जैसे हालात

उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित लखीमपुर खीरी है। यहां 350 गांवों में पानी घुस गया है। वहीं, ललितपुर में बारिश से गोविंद सागर बांध के 4 और गेट खोलने पड़े। बता दें इस बांध के पहले से ही 16 गेट खुले हैं। इससे आस-पास के इलाकों में पानी भर गया।

उत्तराखंड में चार लोगों की मौत

शनिवार को उत्तराखंड के नई टिहरी में भूस्खलन से एक मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के एक गांव में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Weather update
  • देश में बारिश का अलर्ट
  • बारिश का अलर्ट
  • Bhoapl weather update
  • MP Weather Alert Today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा