बारिश ने बढ़ाई ठंड: कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, इस कारण बे मौसम हो रही

author-image
एडिट
New Update
बारिश ने बढ़ाई ठंड: कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, इस कारण बे मौसम हो रही

नई दिल्ली. पहाड़ों में लगातार बर्फबारी (Heavy Snowfall) हो रही है। जिस कारण से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। दिल्ली एनसीआर में बारिश और ठंडी हवा चलने का सिलसिला जारी है जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से नौ जनवरी तक शहर में यही स्थिति बनी रहेगी।



किन राज्यों में हो सकती है बारिश: मौसम विभाग ने गुरुवार को भी दिल्‍ली समेत कई राज्‍यों में बारिश की आशंका जताई है। साथ ही पहाड़ी राज्‍यों में भी बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। इससे ठंडी हवाओं के चलने और तापमान में गिरावट होने की बात कही गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, उत्‍तरी राजस्‍थान, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, दक्षिणी राजस्‍थान, गुजरात, पश्चिमी मध्‍य प्रदेश और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।



जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी: वहीं, दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी है। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने दो दिन भारी बर्फबारी की संभावना जताई। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया। उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में भी बर्फबारी के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। राजस्थान में भी मंगलवार से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। 



निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार बेमौसम बारिश एक बार फिर देश के मध्य भाग को प्रभावित कर सकती है। इसके चलते राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 7 जनवरी से बारिश कम होने लगेगी। 7 जनवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश के छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। दिन के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आएगी। हालांकि, इन राज्यों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि होगी।


Snowfall Rainfall MP Weather update Weather update imd Alart
Advertisment