पश्चिम मध्य रेल : माधवनगर मेले में आने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इन ट्रेनों को मिला अस्थाई स्टापेज

Sandeep Kumar | Oct 05, 2024, 23:45 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-05T234134.553
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-05T234134.553

रेल प्रशासन द्वारा सात रेलगाड़ियों का जबलपुर मंडल के निवार-कटनी रेलखंड पर माधवनगर स्टेशन पर दो मिनट का अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। यह ठहराव आगामी दिनांक 8 अक्टूबर 2024 से 11 अक्टूबर 2024 तक मेले के दौरान चार दिनों के लिए दिया जा रहा है।

भारतीय रेलवे बोर्ड ने यात्रियों के लिए समय-समय पर त्योहारों और मेले के दौरान यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों के अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है। इसी क्रम में सतगुरु बाबा नारायण शाहजी (Satguru Baba Narayan Shahji ) की बरसी के पावन अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा सात रेलगाड़ियों का जबलपुर मंडल के निवार-कटनी रेलखंड पर माधवनगर स्टेशन पर दो मिनट का अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। यह ठहराव आगामी दिनांक 8 अक्टूबर 2024 से 11 अक्टूबर 2024 तक मेले के दौरान चार दिनों के लिए दिया जा रहा है।

इन ट्रेनों को माधवनगर स्टेशन पर मिला अस्थाई ठहराव

1. 11271/11272 इटारसी-भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस
2. 11273/11274 इटारसी-प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस
3. 22189/22190 जबलपुर-रीवा-जबलपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस
4. 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस

मुंबई गरीबरथ एक्सप्रेस एलएचबी कोच के साथ रवाना

रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जबलपुर से मुंबई के लिए जाने वाली वाली ट्रेन गरीबरथ एक्सप्रेस को एलएचबी कोच के साथ रवाना किया है। गाडी संख्या 12187/88 जबलपुर-छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनस-जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस ( Garibrath Express ) शनिवार 5 अक्टूबर 2024 को अपने परिवर्तित रैक एलएचबी से शुरुआत होकर रवाना हुई। इस ट्रेन में परिवर्तन के बाद 20 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनोमी कोच है। एलएचबी रैक की सुविधा मिलने से यात्रियों को अधिक अतिरिक्त बर्थ की सेवाएं मिलेगी। वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी कोच का किराया गरीबरथ के फेयर स्ट्रक्चर के अनुसार ही लिया जा रहा है।

एलएचबी कोच कंपोजीशन

ट्रेन में 20 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी एवं 02 जनरेटर कार सहित कुल 22 एलएचबी कोच है। आपको बताते चले कि एलएचबी कोच पारंपरिक कोच की तुलना में काफी आरामदायक और अधिक सुरक्षित होते हैं। इनमें उच्च गति क्षमता होती है और वजन में हलके होते हैं। नए डिजायन में तैयार किये गए। यह कोच यात्रा का सुखद अनुभव भी कराते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • रेलवे न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश हिंदी न्यूज
  • हिंदी न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • गरीबरथ एक्सप्रेस
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज