रोज सिर्फ 3-4 घंटे की नींद लेते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आज 73वें जन्मदिन पर दिनचर्या के साथ जानें उनकी सेहत का राज

Jitendra Shrivastava | Sept 16, 2023, 24:00 IST
Share
रोज सिर्फ 3-4 घंटे की नींद लेते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आज 73वें जन्मदिन पर दिनचर्या के साथ जानें उनकी सेहत का राज
रोज सिर्फ 3-4 घंटे की नींद लेते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आज 73वें जन्मदिन पर दिनचर्या के साथ जानें उनकी सेहत का राज

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (17 सितंबर) 73वां जन्मदिन है, उनकी अच्छी सेहत का राज हर कोई जानना चाहता है

NEW DELHI. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (17 सितंबर) 73वां जन्मदिन है। दुनियाभर के चर्चित देश के प्रधानमंत्री के एक्स पर 91.7 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 78.6 मिलियन फालोअर्स हैं। नरेंद्र मोदी की उम्र इतनी ज्यादा होने के बावजूद वह काफी स्वस्थ रहते हैं। उनकी अच्छी सेहत का राज हर कोई जानना चाहता है। आइए जानते हैं मोदी की दिनचर्या के बारे में...

ऐसे होती है मोदी के दिन की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिन की शुरुआत सुबह पांच बजे उठने के साथ होती है। 15 मिनट बाद वह चाय पीते हैं और साथ ही पिछले दिन हुए ट्वीट और पीएमओ की वेबसाइट पर आई प्रतिक्रियाओं पर नजर डालते हैं। रोज सुबह छह बजे वह आधे घंटे तक योगा करते हैं। जो कि उनकी सेहत का मुख्य कारण है। करीब आठ बजे दोस्तों से फोन पर बात करके नौ बजे नाश्ता करते हैं। सुबह वह हल्का खाना पसंद करते हैं। उन्हें नाश्ते में गुजराती व्यंजन पसंद हैं।

ये है नरेंद्र मोदी के ऑफिस वर्क का शेड्यूल

सुबह 9 बजे मोदी ऑफिस के लिए निकलते हैं। ऑफिस निकलने से पहले कुछ जरूरी फोन कॉल भी करते हैं। साढ़े नौ बजे ऑफिस पहुंचने के बाद वह निजी सचिव से दिनभर के शेड्यूल का ब्यौरा लेते हैं। दोपहर 12 बजे अल्पाहार करते हैं। 18 घंटे काम करने वाले मोदी मंत्रियों से भी इतने घंटे काम करने के लिए कहते हैं। वे इस निर्देश की रोज मॉनीटरिंग भी करते हैं। पीएम मोदी शाम सवा छह बजे चाय लेते हैं, शाम साढ़े सात बजे तक वह घर पहुंच जाते हैं। हालांकि, घर पहुंचकर भी उनका काम नहीं रुकता है।

रोज सिर्फ 3-4 घंटे की नींद लेते हैं मोदी

रात को करीब नौ-सवा नौ बजे वह खाना खाते हैं। उसके बाद अगले दिन के रुटीन पर भी नजर डालते हैं। आमतौर पर उनके सोने का समय 11 बजे है, लेकिन व्यस्तताओं के कारण उन्हें सोते-सोते एक-दो बज जाता है। वह दिन में तीन से चार घंटे की ही नींद लेते हैं, लेकिन फिर भी एनरजैटिक रहते हैं।

Tags:
  • Prime Minister Narendra Modi Birthday
  • Prime Minister Narendra Modi's Birthday
  • PM Modi's 73rd Birthday
  • Secret of PM Modi's Good Health
  • PM Modi's Schedule
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिवस
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
  • पीएम मोदी का 73वां जन्मदिन
  • पीएम मोदी की अच्छी सेहत का राज
  • पीएम मोदी का शेड्यूल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज