हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल का क्या होगा ? 5 बार ED भेज चुका है समन, शुक्रवार को पेश होने के निर्देश
Jitendra Shrivastava | Feb 01, 2024, 16:57 IST
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल का क्या होगा ? 5 बार ED भेज चुका है समन, शुक्रवार को पेश होने के निर्देश
हेमंत सोरेन के खिलाफ कार्रवाई के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि अब केजरीवाल का क्या होगा
BHOPAL. ईडी ने हेमंत सोरेन से घंटों पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। हेमंत सोरेन के खिलाफ कार्रवाई के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, दिल्ली की निरस्त आबकारी नीति को लेकर सीएम केजरीवाल भी ईडी की जांच के दायरे में हैं। भ्रष्टाचार और मनीलॉन्ड्रिंग के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमीन घोटाले से जुड़े मामले में कार्रवाई की गई है।
इस बार भी पूछताछ के लिए ED के सामने पेश होंगे या नहीं
दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ED दिल्ली सीएम को पूछताछ के लिए लगातार समन भेज रही है। इसके बावजूद अरविंद केजरीवाल पेश नहीं हो रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने सीएम केजरीवाल को पांचवीं बार पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी ने अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार तक पेश होने का निर्देश दिया है। अब देखना यह है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस बार भी पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के समक्ष पेश होते हैं या नहीं। इससे पहले केजरीवाल को 18 जनवरी को ईडी ने समन भेजा था, लेकिन उन्होंने पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम का हवाला देते हुए पूछताछ के लिए पेश होने से इनकार कर दिया था। इसके भी पहले केजरीवाल को 2 नवंबर, 21 दिसंबर और 3 जनवरी को समन भेजा गया था।
8 घंटे की पूछताछ के बाद ED ने हेमंत को किया गिरफ्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को ईडी की पूछताछ के बाद राजभवन जाकर इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। जमीन घोटाला प्रकरण में सोरेन 15वें आरोपित हैं। इनसे पहले 14 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब ईडी सोरेन को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड मांगेगी।
सीएम के टाल-मटोल पर ईडी ने लिखा था कड़ा पत्र
जमीन घोटला प्रकरण में ईडी ने मुख्यमंत्री से 27 जनवरी से 31 जनवरी के बीच पूछताछ के लिए तिथि व जगह बताने को कहा था। इस पर मुख्यमंत्री ने ईडी को जवाब भिजवाया कि वे फिलहाल व्यस्त हैं, जल्द ही वे पूछताछ के लिए तिथि व जगह बताएंगे। इस पर ईडी ने मुख्यमंत्री को कड़ा पत्र लिखा और कहा कि वे 29 या 31 को पूछताछ के लिए समय दें, नहीं तो ईडी अपने अनुसार पूछताछ का निर्णय लेगी। इसी बीच मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना हो गए। जब 28 जनवरी तक ईडी को मुख्यमंत्री का कोई जवाब नहीं मिला और ईडी को सूचना मिली कि मुख्यमंत्री दिल्ली में हैं, तो इसी सूचना पर ईडी ने 29 जनवरी को मुख्यमंत्री दिल्ली स्थित आवास व झारखंड भवन में छापेमारी कर दी।
31 जनवरी की दोपहर एक बजे सीएम आवास से पकड़ा
मुख्यमंत्री तो नहीं मिले, लेकिन उनके आवास से 36 लाख रुपये, बीएमडब्ल्यू कार व जमीन घोटाले से संबंधित दस्तावेज मिले। ईडी ने उसकी विधिवत जब्ती की। 29 जनवरी को दिल्ली में छापेमारी हो रही थी, मुख्यमंत्री वहां से गायब थे, इसी बीच सीएमओ से ईडी के रांची स्थित कार्यालय को पत्र भिजवाया गया कि मुख्यमंत्री 31 जनवरी की दोपहर एक बजे पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री आवास में मौजूद रहेंगे। सीएमओ के इसी पत्र के आधार पर ईडी की टीम 31 जनवरी की दोपहर एक बजे सीएम आवास पहुंची और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari