अब Whatsapp पर भी दिखेंगे एड, चैनल सब्सक्रिप्शन से भी होगी कमाई, Meta ने अपनाया फार्मूला
Rohit Sahu | Jun 17, 2025, 15:53 IST
whatsapp add rule
Meta अब WhatsApp में भी कमाई का जरिया शुरू कर दिया गया है। यूजर्स को अब यहां भी एड दिखाए जाएंगे। Meta ने अपडेट टैब के जरिए नया रेवेन्यू मॉडल शुरू किया है।
Meta अब WhatsApp पर भी विज्ञापन दिखाने की तैयारी में है। कंपनी ने एक नया रेवेन्यू मॉडल पेश किया है, जिसके तहत ऐप के ‘अपडेट टैब’ में यूजर्स को Ads नजर आएंगे। यह फीचर कुछ देशों में शुरू हो चुका है।
WhatsApp ने साफ किया है कि इस बदलाव का असर पर्सनल चैट, कॉल और स्टेटस पर नहीं पड़ेगा। इन पर किसी भी प्रकार का विज्ञापन नहीं दिखाया जाएगा और यूजर्स का मेसेजिंग अनुभव पहले की तरह ही बना रहेगा। Meta ने यह बड़ा बदलाव अपने विज्ञापन राजस्व को बढ़ाने के उद्देश्य से किया है।
2009 में WhatsApp की शुरुआत करने वाले इसके फाउंडर्स जैन कूम और ब्रायन एक्टन ने इसे एड फ्री रखने का फैसला लिया था। हालांकि, 2014 में Facebook (अब Meta) द्वारा WhatsApp के अधिग्रहण के बाद दोनों फाउंडर्स कंपनी से अलग हो गए थे।
Meta के रेवेन्यू का सबसे बड़ा हिस्सा विज्ञापनों से आता है। साल 2025 में Meta का कुल राजस्व 164.5 अरब डॉलर रहा, जिसमें से 160.6 अरब डॉलर सिर्फ विज्ञापनों से प्राप्त हुए हैं।
इसके अलावा, WhatsApp ने कमाई के लिए तीन नई सुविधाएं शुरू की हैं। अब चैनल चलाने वाले क्रिएटर्स विशेष जानकारी देने के लिए यूजर्स से मासिक सब्सक्रिप्शन शुल्क ले सकेंगे। इसके साथ ही, बिजनेस यूजर्स को भी अपने चैनल प्रमोट करने का विकल्प मिलेगा। इन सभी नए फीचर्स से Meta को रेवेन्यू बढ़ाने का एक और सशक्त जरिया मिलेगा।
यह भी पढ़ें...जुकरबर्ग की टिप्पणी पर मोदी सरकार सख्त, मेटा ने मांगी माफी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
चैट, कॉल और स्टेटस पर नहीं होगा असर
फाउंडर ने लिया था एड फ्री रखने का फैसला
WhatsApp पर यहां दिखेंगे एड
Meta ने जानकारी दी है कि WhatsApp पर दिखने वाले एड यूजर्स की उम्र, भाषा, शहर और जिन चैनल्स को वे देखते हैं। इसी आधार पर होंगे। यह विज्ञापन किसी भी पर्सनल ग्रुप या चैट के बीच में नहीं आएंगे, जिससे यूजर की प्राइवेसी सुरक्षित रहेगी।
मेटा ने बदला रेवेन्यू मॉडल
इसके अलावा, WhatsApp ने कमाई के लिए तीन नई सुविधाएं शुरू की हैं। अब चैनल चलाने वाले क्रिएटर्स विशेष जानकारी देने के लिए यूजर्स से मासिक सब्सक्रिप्शन शुल्क ले सकेंगे। इसके साथ ही, बिजनेस यूजर्स को भी अपने चैनल प्रमोट करने का विकल्प मिलेगा। इन सभी नए फीचर्स से Meta को रेवेन्यू बढ़ाने का एक और सशक्त जरिया मिलेगा।
यह भी पढ़ें...जुकरबर्ग की टिप्पणी पर मोदी सरकार सख्त, मेटा ने मांगी माफी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava