कौन लोग दबाए बैठे हैं 9330 करोड़ रुपए के 2000 के नोट... जानें RBI ने आंकड़ों में और क्या बताया

BP Shrivastava | Jan 02, 2024, 24:00 IST
Share
 कौन लोग दबाए बैठे हैं 9330 करोड़ रुपए के 2000 के नोट... जानें RBI ने आंकड़ों में और क्या बताया
कौन लोग दबाए बैठे हैं 9330 करोड़ रुपए के 2000 के नोट... जानें RBI ने आंकड़ों में और क्या बताया

देश में 2000 रुपए के गुलाबी नोट बंद हुए 8 महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी भी मार्केट में इन नोटों की 100 फीसदी वापसी नहीं हुई है। आरबीआई के अनुसार अभी भी लोग 9330 करोड़ रुपए के गुलाबी नोट दबाए बैठे हैं।

NEW DELHI. देश में 2000 रुपए के गुलाबी नोटों को करीब 8 महीने पहले सर्कुलेशन से बाहर किया गया था, लेकिन अब तक मार्केट में मौजूद इन 2000 के नोटों की 100 फीसदी वापसी नहीं हो सकी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा इन 2000 के नोटों को लेकर अपडेट जारी किया गया है और इन आंकड़ों के अनुसार, अभी भी देश में लोग 9,330 करोड़ रुपए मूल्य के गुलाबी नोट दबाए बैठे हैं।

29 दिसंबर तक वापस आ चुके थे इतने नोट

RBI ने साल 2024 की पहले दिन सर्कुलेशन से बार किए गए 2000 रुपए के नोटों को लेकर अपडेट जारी करते हुए बताया कि बंद किए जाने के बाद से अब तक 97.38 फीसदी नोटों की वापसी हो चुकी है। बीते साल 19 मई 2023 को मार्केट में कुल 3.56 लाख करोड़ की मूल्य के 2,000 रुपए के नोट सर्कुलेशन में मौजूद थे, जबकि 29 दिसंबर 2023 को ये आंकड़ा घटकर सिर्फ 9,330 करोड़ रुपए रह गया है। इस हिसाब से देखें तो तो दिसंबर के आखिर तक भी 2.62 फीसदी गुलाबी नोट सर्कुलेशन में थे।

आरबीआई ने क्लीन नोट पॉलिसी के तहत किए थे बंद

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने क्लीन नोट पॉलिसी (Clean Note Policy) के तहत 19 मई 2023 को देश के सर्कुलेशन में मौजूद सबसे ज्यादा मूल्य के इस 2000 रुपए के नोट को वापस लेने का ऐलान किया था। इसके बाद केंद्रीय बैंक ने स्थानीय बैंकों और 19 आरबीआई क्षेत्रीय कार्यालयों में इन नोटों को वापस करने और बदलवाने के लिए 23 मई से लेकर 30 सितंबर 2023 तक का समय दिया था। हालांकि, इसके बाद इस डेडलाइन को 7 अक्टूबर 2023 तक के लिए बढ़ाया गया था।

इंडिया पोस्ट के जरिए करा सकते हैं जमा

इस तारीख के बाद जो 2000 के नोट बचे थे उनके लिए आरबीआई ने 8 अक्टूबर 2023 से रिजर्व बैंक के ऑफिसों में बदलवाने की सुविधा को जारी रखा है। यही नहीं केंद्रीय बैंक ने साफ किया है कि सर्कुलेशन से बाहर किए गए ये 2000 रुपए के गुलाबी नोट लीगल टेंडर हैं और 19 RBI Offices में जमा कराने के अलावा लोग अपने नजदीकी किसी भी डाकघर के जरिए इंडिया पोस्ट (India Post) के माध्यम से भी ये नोट जमा करा सकते हैं। यहां बता दें आरबीआई अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं।

पहली नोटबंदी के बाद मार्केट में लाए गए 2000 के नोट

केंद्रीय बैंक ने 2,000 रुपए मूल्य वर्ग के बैंक नोट नवंबर 2016 में तब पेश किए गए थे, जब सरकार ने चलन में मौजूद 5,00 और 1,000 रुपए के नोटों को बंद करने का फैसला सुनाया था। इसके बाद अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने के बाद 2,000 रुपए के बैंक नोट शुरू करने का उद्देश्य पूरा हो गया। आरबीआई ने कहा कि इसलिए, 2018-19 में 2,000 रुपए के बैंक नोटों की छपाई बंद कर दी गई।

Tags:
  • business news
  • बिजनेस न्यूज
  • People are holding Rs 2000 notes
  • how many Rs 2000 pink notes are held
  • RBI
  • when were Rs 2000 notes banned
  • लोग 2000 के नोट दबाए बैठे
  • 2000 के गुलाबी नोट कितने दबाए बैठे
  • आरबीआई
  • कब बंद हुए 2000 के नोट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब