आखिर 25 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस? जानिए क्या है इस दिन का महत्व
Pooja Kumari | Jan 25, 2024, 10:50 IST
आखिर 25 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस? जानिए क्या है इस दिन का महत्व
भारत का निर्वाचन आयोग 25 जनवरी 2024 को 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (एनवीडी) मना रहा है।
BHOPAL. हर साल 25 जनवरी के दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करना है। जागरूक करने के अलावा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जरिए देश के नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर भारत का निर्वाचन आयोग कई कार्यक्रमों का आयोजन करता है।
भारत का निर्वाचन आयोग 25 जनवरी 2024 यानी आज 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है। एक मजबूत लोकतंत्र की बुनियाद में मतदाताओं की बहुत बड़ी भूमिका होती है। ऐसे में राष्ट्रीय मतदाता दिवस देश के नागरिकों को बेहतर लोकतांत्रिक भविष्य में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का काम करता है।
बता दें कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस को मनाने की शुरुआत तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पहली बार साल 2011 में की थी। इसी वर्ष पहली बार 25 जनवरी के दिन राष्ट्रीय मतदाता मनाया गया था। इस साल 2024 में भारत अपना 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है।
आखिर 25 जनवरी के दिन ही
साल 1947 में भारत आजाद हुआ था। इसके तीन साल बाद 26 जनवरी के दिन भारत का संविधान लागू हुआ। संविधान लागू होने से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी, 1950 को भारत के चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी। इसी वजह से हर साल 25 जनवरी के दिन भारत का राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री, अर्जुन राम मेघवाल सम्मानित अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। इस कार्यक्रम में मालदीव, फिलीपींस, रूस, श्रीलंका और उज्बेकिस्तान के चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रमुख और प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। मतदाताओं को समर्पित, एनवीडी 2024 की विषय वस्तु पिछले वर्ष की तरह- 'वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम' है।
14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
कब से हुई राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने की शुरुआत
आखिर 25 जनवरी के दिन ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस
'वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम'
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman