बाबा का भ्रमजाल: रामदेव पर क्यों भड़का कोर्ट, इस झूठ पर लग सकता है 1 करोड़ का जुर्माना

Pratibha Rana | Nov 22, 2023, 24:00 IST
Share
बाबा का भ्रमजाल: रामदेव पर क्यों भड़का कोर्ट, इस झूठ पर लग सकता है 1 करोड़ का जुर्माना
बाबा का भ्रमजाल: रामदेव पर क्यों भड़का कोर्ट, इस झूठ पर लग सकता है 1 करोड़ का जुर्माना

आधुनिक चिकित्सा प्रणालियों के खिलाफ भ्रामक दावे और विज्ञापन पब्लिश करने को लेकर ये फटकार लगाई गई है।

BHOPAL. बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद को सुप्रीम कोर्ट ने जोर का झटका देते हुए वॉर्निंग दी है। सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापनों को लेकर बाबा रामदेव की ‘पतंजलि आयुर्वेद’ को कड़ी फटकार लगाई है। जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की बेंच ने बाबा को चेतावनी देते हुए ‘पतंजलि आयुर्वेद’ से गुमराह करने वाले एडवर्टाइजमेंट बंद करने को कहा है।

गुमराह करने वाले एडवर्टाइजमेंट बंद करें

दरअसल भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने याचिका दायर की थी। बाबा रामदेव के बयानों और विज्ञापनों में एलोपैथी और उसकी दवाओं-वैक्सीनेशन के विज्ञापनों के खिलाफ जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और प्रशांत कुमार मिश्रा की बेंच ने सुनवाई की। उन्होंने कहा कि पतंजलि आयुर्वेद को सभी झूठे, गुमराह और भ्रामक करने वाले एडवर्टाइजमेंट को बंद करना होगा। अगर कंपनी इसे बंद नहीं करती है तो हर एक प्रोडक्ट के झूठे दावे पर 1 करोड़ रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...

वोटिंग के बाद नई चुनौती, कैसे मैनेज करेंगे काउंटिंग सेंटर, दोनों पार्टियां जुटी कार्यकर्ताओं को सिखाने में...

कंपनी पर लग सकता है करोड़ों का जुर्माना!

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर पतंजलि ने गलत दावा किया कि उसके प्रॉडक्ट कुछ बीमारियों को ठीक कर सकते हैं, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। बेंच ने भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज से कहा कि केंद्र सरकार को समस्या से निपटने के लिए एक व्यवहारपूर्ण समाधान ढूंढना होगा। वहीं अब इस मामले पर अगली सुनवाई 5 फरवरी 2024 को होगी।

Tags:
  • Patanjali
  • Patanjali misleading advertisements
  • HC warning on Patanjali advertisement
  • Patanjali Ayurved
  • Supreme Court rebuke on advertisement
  • पतंजलि
  • पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन
  • पतंजलि विज्ञापन पर हाईकोर्ट की वॉर्निंग
  • विज्ञापन पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई