सर्दी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, 123 साल में दूसरी बार नवम्बर सबसे गर्म

Ravi Kant Dixit | Dec 03, 2024, 22:53 IST
Share
thesootr
thesootr

देश-दुनिया। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, इस नवंबर का औसत अधिकतम तापमान 29.37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.62 डिग्री अधिक है। वहीं, औसत न्यूनतम तापमान 15.86 डिग्री के सामान्य स्तर से 1.05 डिग्री अधिक रहा...

NEWDELHI. इस साल भारत में नवंबर का महीना 123 सालों में दूसरा सबसे गर्म रहा। इससे पहले 1901 में नवम्बर इतना गर्म रहा था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के अनुसार, इस बार अक्टूबर से ही गर्मी का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का कारण बन सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 2024 अब तक का सबसे गर्म साल बन सकता है।

नवंबर में गर्मी के आंकड़े क्या कहते हैं?

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, इस नवंबर का औसत अधिकतम तापमान 29.37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.62 डिग्री अधिक है। वहीं, औसत न्यूनतम तापमान 15.86 डिग्री के सामान्य स्तर से 1.05 डिग्री अधिक रहा।

गर्मी बढ़ने के पीछे ये हैं वजह...

  1. पश्चिमी विक्षोभ की कमी

सामान्य रूप से नवम्बर में बर्फबारी और बारिश लाने वाली हवाओं के सिस्टम पश्चिमी विक्षोभ भारत के उत्तर-पश्चिम में सक्रिय रहते हैं, लेकिन इस बार ये कमजोर रहे। विक्षोभ अब अधिक ऊंचाई वाले इलाकों तक सीमित रह गए। इससे मैदानी इलाकों में ठंड कम और गर्मी ज्यादा रही।

  1. कम चक्रवातीय हलचल

बंगाल की खाड़ी में केवल दो कम दबाव वाले सिस्टम बने, जिनमें से केवल एक चक्रवात 'फेंगल' में बदला, जबकि आमतौर पर नवम्बर में इस क्षेत्र में ज्यादा चक्रवात बनने की संभावना रहती है, जिससे देश के अलग अलग हिस्सों में बारिश होती है और तापमान सामान्य बना रहता है।

बारिश में आई भारी गिरावट

इस बार देश के कई हिस्सों में बारिश में बड़ी कमी दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश सामान्य से 79.9 फीसदी कम रही। वहीं, दक्षिण भारत, जो आमतौर पर उत्तर-पूर्व मानसून से अच्छी बारिश पाता है, वहां भी बारिश में 37.9% की गिरावट दर्ज की गई।
IMD के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने बताया, पिछले दो दशकों में नवम्बर में बारिश में गिरावट स्थायी ट्रेंड बन गया है। वर्ष 2001 से 2024 तक सिर्फ 6 साल ऐसे रहे हैं, जब नवम्बर में सामान्य या उससे अधिक बारिश हुई है।

मौसम का असर कैसा दिखा?

  • उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत: बारिश नहीं होने के कारण ठंड देर से शुरू हुई। तापमान सामान्य से अधिक रहा।
  • दक्षिण भारत:चक्रवातीय हलचल की कमी के कारण अधिकांश इलाकों में सूखा रहा और नतीजा अब सबके सामने है।

क्या 2024 सबसे गर्म साल होगा?

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो 2024 अब तक का सबसे गर्म साल बन सकता है। वहीं, IMD का अनुमान है कि बदलता मौसम न सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया भर के लिए चेतावनी है। बारिश और ठंड की कमी का असर फसलों, जल स्रोतों और सामान्य जीवन पर पड़ सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मौसम
  • IMD
  • गर्मी
  • बारिश
  • weather
  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग
  • सर्दी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज