रील बनाने के लिए नौकरानी ने की चोरी

Dolly patil | Jul 22, 2024, 17:10 IST
Share
chori
chori

राजधानी दिल्ली से चोरी की एक हैरान करने वाली वारदात सामने आ रही है। यहां एक नौकरानी ने लाखों के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। जानकारी के मुताबिक नौकरानी का नाम नीतू यादव ( 30 साल ) है।

राजधानी दिल्ली से चोरी की एक हैरान करने वाली वारदात सामने आ रही है। यहां एक नौकरानी ने लाखों के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। जानकारी के मुताबिक नौकरानी का नाम नीतू यादव ( 30 साल ) है। आइए हम आपको बताते हैं कि नीतू ने ये चोरी आखिर क्यों की।

क्यों की चोरी

जानकारी के मुताबिक नीतू अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर हाई-क्वालिटी वीडियो कंटेंट बनाना चाहती थी। इसी के कारण उसने ये चोरी की थी। हालांकि अब दिल्ली पुलिस ने उसे महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

कहां की रहने वाली है महिला

जानकारी के मुताबिक, नीतू यादव राजस्थान से है। वह अपने पति से परेशान होकर दिल्ली आई थी। उसका पति नशे का आदी था और उसे मारता-पीटता था। इसके बाद दिल्ली में नीतू कई घरों में काम करने लगी। इसी दौरान उसे इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब वीडियो बनाने का चस्का लगा। किसी ने उसे वीडियो बनाने के लिए DSLR कैमरा खरीदने की सलाह दी थी।

रिश्तेदारों से मांगे पैसे

नीतू के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो डीएसएलआर कैमरा खरीद सके। इसके लिए उसने अपने रिश्तेदारों से कर्ज भी मांगा था। लेकिन किसी ने उसे पैसे नहीं दिए। इसके बाद उसने द्वारका के एक बंगले में काम करना शुरू किया। जब उसने घर में गहने देखे, तो उसने कैमरा खरीदने के लिए उन्हें चुराने का फैसला किया।

इसके बाद घर के मालिक ने बंगले में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया थी कि उसका सोने का कड़ा, चांदी की चेन और चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं। उसे शक था कि उसकी नौकरानी ने ही चोरी की है।

नौकरानी को किया गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने नीतू को उसके मोबाइल फोन पर कॉल करने की कोशिश की थी। लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था। पुलिस को नीतू द्वारा दिया गया पता भी फर्जी मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से बात की।

जिसके बाद पुलिस को नीतू के असली ठिकाने का पता चल गया। जब वह एक बैग लेकर दिल्ली से भागने की कोशिश कर रही थी, तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ पुलिस ने उसके पास से चोरी हुए सोने और चांदी के गहने भी बरामद हुए हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • राजधानी दिल्ली में भूकंप
  • चोरी
  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज