महिला ने सोते-सोते किए 3 लाख रूपए खर्च

इंग्लैंड से एक बेहद ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल इंग्लैंड की रहने वाली 42 साल की महिला नींद में शॉपिंग करती है। इसके कारण वो अब तक 3 लाख से ज्यादा रुपए भी खर्च कर चुकी है।

Advertisment
author-image
Dolly patil
New Update
 ंिू
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

युवतियां हों या फिर महिलाएं, शॉपिंग करना हर स्त्री को पसंद होता है। दिन का कोई भी वक्त हो, जैसा भी मौसम हो, आपको औरतें शॉपिंग करती हुई नजर आ जाएंगी। अगर आपको इसका सबूत चाहिए तो दिल्ली के जनपथ या  सरोजनी नगर मार्केट चले जाइए। लेकिन क्या आपने किसी औरत को नींद में शॉपिंग करते देखा है? अब आप कहेंगे कि हम बढ़ा-चढ़ाकर बोल रहे हैं, औरतें इतनी भी शॉपिंग नहीं करतीं है। लेकिन हम आपको बता दें कि इंग्लैंड की एक महिला ऐसा ही करती है। वो नींद में शॉपिंग करती है और इस चक्कर में सोते-सोते उसने 3 लाख रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए हैं। ये उसकी आदत नहीं  है, बल्कि ऐसा करने के पीछे एक बड़ी वजह है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  इंग्लैंड की रहने वाली 42 साल की केली नाइप्स ( Kelly Knipes ) को एक अजीब बीमारी है। दरअसल उन्हें एक दुर्लभ स्लीप डिसऑर्डर है। इसके चलते वो नींद में शॉपिंग करती हैं। सोते-सोते वो रात में ही ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर अपने कार्ट में सामान जोड़ लेती हैं। उसके बाद नींद में ही सामान को ऑर्डर कर देती हैं।  इस चक्कर में वो अब तक 3 लाख रुपए से ज्यादा खर्च भी कर चुकी हैं।

Indore liquor scam : इंदौर में 100 करोड़ के शराब घोटाले को ठेकेदार-अफसरों ने कैसे दिया अंजाम

नींद में ऑर्डर किया सामान

मीडिया से बात करते हुए केली ने कहा कि उन्हें ये सोचकर बहुत चिंता होती है कि वो रात में क्या करेंगी, किस चीज पर पैसे खर्च कर देंगी। साल 2018 में जांच के बाद पता चला कि उन्हें पैरासोमनिया है। ये एक  प्रकार की कंडीशन है, जिसमें नींद के वक्त इंसान असामान्य और अवांछनीय व्यवहार करने लगता है। जानकारी के मुताबिक पैरासोमनिया से ग्रसित व्यक्ति नींद में चल सकता है, बात कर सकता है, खाना खा सकता  है, या अन्य कोई विचित्र काम भी कर सकता है पर उसे इन चीजों की सुध नहीं होती, क्योंकि दिमाग आधा ही जगा होता है। 

क्या मंगवाया 

पिछले कुछ सालों में केली ने कई बार तुरंत डिलीवरी करने वाले वेबसाइट्स से सामान ऑर्डर किए हैं और जब सामान घर आ जाता था, तब उनकी नींद खुलती थी। इन सामानों में एक प्लास्टिक का फुल साइज  बास्केटबॉल कोर्ट था। इसमें  नेट, पोल आदि मौजूद था। इसके अलावा पेंट, बुक, नमक, बच्चों के प्ले हाउस, कई फ्रिज, टेबल, टॉफियां आदि वो मंगवा चुकी हैं। गैर जरूरी चीजों की वजह से उनके ऊपर उधार भी हो  जा रहा है। उनके फोन में उनकी क्रेडिट कार्ड डीटेल्स पहले से सेव थीं, इस वजह से नींद में उन्हें वो डालने की भी जरूरत नहीं पड़ती थी। एक बार तो नींद में उन्होंने ठगों को फोन अपनी फाइनेंसियल डीटेल तक बता दी थी। जब वो नींद से जागीं, तो उनके अकाउंट से 26 हजार रुपए कट चुके थे। काफी सामान वो लौटा चुकी हैं, पर सारे रिफंडेबल नहीं थे।

thesootr links

 सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

ऑनलाइन शॉपिंग पैरासोमनिया ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स नींद में शॉपिंग दुर्लभ स्लीप डिसऑर्डर