विश्व फोटोग्राफी दिवस : फोटोग्राफर की कला और विज्ञान का जश्न मानने का दिन
Ravi Singh | Aug 19, 2024, 21:23 IST
World Photography Day
19 अगस्त विश्व फोटोग्राफी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को फोटोग्राफी की कला और विज्ञान का जश्न मानते हैं। विश्व फोटोग्राफी-डे दुनिया भर के फोटोग्राफरों को साथ में लाता है।
World Photography Day : हर साल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिन को फोटोग्राफी की कला और विज्ञान का जश्न मनाने के रूप में मानते हैं। विश्व फोटोग्राफी डे दुनिया भर के फोटोग्राफरों को साथ में लाता है। इस दिन फोटोग्राफर अपने काम रचनात्मकता के साथ साझा करते हैं। फोटोग्राफी के वह माध्यम जिससे दुनिया को नए रूप में देखने का तरीका पता चलता है। तो आइए जानते हैं फोटोग्राफी का इतिहास और विश्व फोटोग्राफी डे कब से मनाया जाता रहा है...
फोटोग्राफी के इतिहास की बात करें तो इसका इतिहास उतना ही पुराना है जितना कि मानव सभ्यता है। प्रचीन काल में चित्रों को दीवारों पर गुफाओं में बनाते थे, ये चित्र अपनी कहानी खुद बयां करते थे। बात करें 19वीं सदी की तो फ्रांसीसी आविष्कारक लुइस डागुएरे ने डाग्युरोटाइप प्रक्रिया का आविष्कार किया था, जिसे फोटोग्राफी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना गया। उनकी इस प्रक्रिया ने पहली बार स्थायी छवियों को कैप्चर करना संभव बनाया। 19वीं सदी के अंत में फिल्म का आविष्कार भी शुरू हो गया था, जिसने गतिशील छवियों को कैप्चर करना सिखाा और सिनेमा के जन्म का मार्ग प्रशस्त हुआ। रंगीन फोटोग्राफी का विकास 20वीं सदी में हुआ, जिसने फोटोग्राफी को और अधिक जीवंत बनाया। 20वीं सदी के अंत में डिजिटल कैमरों का आविष्कार हुआ, जिसने फोटोग्राफी को आम जनता के लिए सुलभ बनाया और फोटोग्राफी के क्षेत्र में एक नई क्रांति साबित हुई। समय के साथ तकनीक बदली और फोटोग्राफी का नया रूप आप इस समय देख सकते हैं।
विश्व फोटोग्राफी दिवस के दिन दुनिया भर शहरों में फोटोग्राफी प्रदर्शनियां आयोजित होती हैं। जहां फोटोग्राफर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करने इन प्ररदर्शनियों में हिस्सा लेते हैं। इस दिन कई संस्थान और संगठन इस दिन फोटोग्राफी वर्कशॉप और सेमिनार होते हैं। जहां फोटोग्राफी के बारे में जानने के इच्छुक लोग हिस्सा ले सकते हैं।
युद्ध, गरीबी, और सामाजिक अन्याय जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाने में फोटोग्राफी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कैमरे से समाज की वो तस्वीर समाने आई है जो शायद आप कभी देख ही नहीं सकते हैं। फोटोग्राफी हमें अपनी संस्कृति और इतिहास को संरक्षित करने में मदद करती है। पुराने समय की तस्वीरें हमें हमारे अतीत से जोडे़ रखती हैं। फोटोग्राफी एक शक्तिशाली संचार माध्यम है। एक फोटो हजार शब्दों से ज्यादा बोल सकती है। फोटो हमें बिना किसी शब्द बोले अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने में मदद कर सकती है। फोटोग्राफी एक रचनात्मक ( creative ) माध्यम है, जो हमें अपनी कल्पना को उड़ान देने और दुनिया को एक नए नजरिए से देखने का मौका देता है।
कब से है फोटोग्राफी का इतिहास
कैसे मनाते हैं विश्व फोटोग्राफी दिवस
फोटोग्राफी का महत्व
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava