दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की रैंकिंग जारी, जानें भारत का हाल

Siddhi Tamrakar | Jan 11, 2025, 16:27 IST
worlds most powerful passport list
हेनले ग्लोबल ने दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की है। जिसमें पड़ोसी देश पाकिस्तान की रैंकिंग काफी खराब रही है, वहीं भारत की रैंकिंग में भी गिरावट देखी गई है।

हेनले ग्लोबल ने दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की है। यह लिस्ट हर साल बनाई जाती है, जिसमें रैंकिंग तय करने का फार्मूला यह रहता है कि कौन से पासपोर्टधारक (पासपोर्ट रखने वाला व्यक्ति) कितने देशों में बिना वीजा के ट्रेवल कर सकते हैं। इस साल के रैंकिंग में पाकिस्तान की स्थिति काफी खराब रही है, जबकि सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे ताकतवर रहा। भारत का पासपोर्ट कितना ताकतवर है इस लेख में जानें...



सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे ताकतवर

इस बार सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे ताकतवर पाया गया है। सिंगापुर के पासपोर्टधारक 195 देशों में बिना वीजा या वीजा ऑन अराइवल यात्रा कर सकते हैं। सिंगापुर पिछले कई सालों से इस लिस्ट में पहली रैंक पर है। हालांकि, 2024 में सिंगापुर नेफ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और स्पेन के साथमिलकर पहले स्थान को साझा किया था।



Why is India catching up to Singapore as top business environment | India News - Business Standard


जापान का पासपोर्ट दूसरी रैंक पर

जापान का पासपोर्ट हर साल सिंगापुर पासपोर्ट को कड़ी टक्कर लेता है। इस बार जापान को दूसरी रैंक पर रखा गया है। जापान के पासपोर्टधारक 193 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं। 2023 में जापान ने सिंगापुर को पछाड़ते हुए पहली रैंक पर कब्जा किया था, लेकिन इस बार यह दूसरी रैंक पर है।



Why Japan has so many 'never travelers' | CNN


भारत की रैंकिंग में गिरावट

पाकिस्तान और दूसरे पड़ोसी देशों की रैंकिंग

पाकिस्तान को इस सूची में 103वां स्थान मिला है, जो कि यमन के साथ बराबरी पर है। बता दें पाकिस्तान की रैंकिंग उत्तर कोरिया से भी खराब है। इसके अलावा, अफगानिस्तान को 106वां, नेपाल को 101वां, बांग्लादेश को 100वां, श्रीलंका को 96वां, म्यांमार को 94वां और भूटान को 90वां रैंक मिली है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • International News
  • पाकिस्तान
  • जापान
  • हिंदी न्यूज
  • सिंगापुर
  • पासपोर्ट
  • INDIAN PASSPORT