आधार FREE अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी, अब इस तारीख तक नहीं लगेगा चार्ज

Sourabh Bhatnagar | Dec 15, 2024, 09:01 IST
Share
thesootr
thesootr

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड अपडेट करने की मुफ्त सुविधा की समय सीमा एक बार फिर छह महीने के लिए बढ़ा दी है। अब आधार धारक 14 जून 2025 तक बिना किसी शुल्क के अपना आधार अपडेट करा सकेंगे।

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड अपडेट करने की मुफ्त सुविधा की डेडलाइन को फिर 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब आधार धारक 14 जून 2025 तक अपने आधार में जरूरी डिटेल्स मुफ्त में अपडेट करा सकेंगे।

UIDAI ने X पर दी जानकारी

UIDAI ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके बताया कि करोड़ों आधार नंबर धारकों के हित में ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपलोड करने की मुफ्त सुविधा 14 जून 2025 तक जारी रहेगी। यह फ्री सर्विस केवल myAadhaar पोर्टल पर ही उपलब्ध है।

पहले तीन बार बढ़ चुकी है डेडलाइन

UIDAI ने डेडलाइन को चौथी बार बढ़ाया है। पहले इसे तीन-तीन महीने के लिए बढ़ाया गया था। 1. पहली डेडलाइन – 14 जून 2024 2. दूसरी डेडलाइन – 14 सितंबर 2024 3. तीसरी डेडलाइन – 14 दिसंबर 2024 4. अब नई डेडलाइन – 14 जून 2025

10 साल पुराने आधार धारकों के लिए विशेष मौका

UIDAI ने यह फ्री अपडेट सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए शुरू की है, जिन्होंने अपना आधार कार्ड **10 साल पहले बनवाया था** और अब तक एक बार भी अपडेट नहीं कराया है।

myAadhaar पोर्टल पर कर सकते हैं मुफ्त अपडेट

  • आधार कार्ड अपडेट करने के लिए यूजर्स UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट myAadhaarपर जाकर अपनी डिटेल्स खुद ही अपडेट कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन माध्यम से केवल डेमोग्राफिक डेटा (जैसे नाम, पता, जन्म तिथि) को ही अपडेट किया जा सकता है।

बायोमेट्रिक अपडेट के लिए आधार सेंटर जाएं

अगर आपको बायोमेट्रिक डेटा (फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन) अपडेट कराना है, तो इसके लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र या आधार सेवा केंद्र जाना होगा। यहां डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डेटा अपडेट कराने के लिए ₹50 का शुल्क देना होगा।

आधार कार्ड में कौनसी जानकारी बदल सकते हैं?

आप Aadhar Card में कई डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं, जैसे:

  • नाम (Name)
  • फोटो (Photo)
  • पता (Address)
  • जन्म तिथि (Birth Date)
  • लिंग (Gender)
  • मोबाइल नंबर (Mobile No.)
  • ईमेल

आधार अपडेट करने के लिए डॉक्यूमेंट्स

Aadhar Card को अपडेट करने के लिए आपको इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत हो सकती है:

  • वोटर आईडी
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • एड्रेस प्रूफ
यदि आपको बायोमेट्रिक जानकारी (जैसे फिंगरप्रिंट, आईरिस, फोटो आदि) में बदलाव करवाना है, तो आपको यह काम ऑफलाइन आधार सेंटर से ही करवाना होगा। इसके लिए आपको 50 रुपए की फीस देनी होगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आधार अपडेट:

  1. UIDAI की वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहलेmyaadhaar.uidai.gov.inपर जाएं।
  2. भाषा का चयन करें: वेबसाइट पर अपनी भाषा का चयन करें।
  3. अपडेट ऑप्शन पर क्लिक करें: आपको जो जानकारी अपडेट करनी है, जैसे पता या नाम, उस पर क्लिक करें।
  4. लॉगिन करें: अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
  5. OTP वेरिफिकेशन: आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा, जिसे भरकर आप लॉगिन कर पाएंगे।
  6. डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें: अपने डेमोग्राफिक डिटेल्स को वेरिफाई करें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  7. अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN): आपको एक 14 अंकों का URN मिलेगा, इसे नोट कर लें क्योंकि इसका इस्तेमाल आप आधार अपडेट ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं।
  8. आधार अपडेट होने पर सूचना: आधार अपडेट होने के बाद UIDAI आपको मेल या SMS के जरिए जानकारी देगा।
  9. आधार डाउनलोड करें: एक बार आधार अपडेट हो जाने पर, आप इसे UIDAI की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Free Aadhaar Update Deadline Extend
  • पैन-आधार अपडेट
  • UIDAI big announcement
  • UIDAI का बड़ा ऐलान
  • आधार अपडेट करने का तरीका
  • ऑनलाइन आधार अपडेट चार्ज
  • UIDAI
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा