लेखक जॉन फॉसे को मिलेगा साहित्‍य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार, जानिए उन्हें क्‍यों चुना गया ?

BP Shrivastava | Oct 05, 2023, 24:00 IST
Share
लेखक जॉन फॉसे को मिलेगा साहित्‍य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार, जानिए उन्हें क्‍यों चुना गया ?
लेखक जॉन फॉसे को मिलेगा साहित्‍य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार, जानिए उन्हें क्‍यों चुना गया ?

साहित्‍य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार 2023 का ऐलान हो गया है। गुरुवार को स्टॉकहोम में स्वीडिश अकादमी ने घोषणा की और बताया कि साहित्य का नोबेल पुरस्कार नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को दिया जाएगा।

NEW DELHI. साहित्‍य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार 2023 का ऐलान हो गया है। गुरुवार, 5 अक्टूबर को स्टॉकहोम में स्वीडिश अकादमी ने घोषणा करते हुए बताया कि साहित्य का नोबेल पुरस्कार नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को दिया जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि फॉसे उन्‍हें आवाज देते हैं, जिन्‍हें व्‍यक्‍त नहीं किया जा सकता। उनके नाटकों में काफी इनोवेशन होता है, जिसे काफी पसंद भी किया जाता है। यही वजह है कि इस अवॉर्ड के लिए इस साल उन्‍हें चुना गया है। नोबेल प्राइज मिलने पर जॉन फॉसे ने कहा कि वो इसे लेकर काफी उत्‍साहित हैं और कुछ हद तक डरे भी हुए हैं।

जीन पॉल ने ठुकरा दिया था नोबेल पुरस्कार

जॉन फॉसे नोबेल प्राइज विजेताओं की उस सूची का हिस्‍सा बन गए हैं, जिसमें टोनी मॉरिसन से लेकर अर्नेस्ट हेमिंग्वे और जीन-पॉल सार्त्र शामिल हैं। जीन-पॉल ने तो साल 1964 में यह पुरस्कार ठुकरा भी दिया था। पिछले साल, फ्रांसीसी लेखिका एनी एर्नाक्स को साहित्‍य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार दिया गया था। उन्‍हें पुरस्कार देने वाली स्वीडिश अकादमी ने उत्तर-पश्चिम फ्रांस के नॉर्मंडी क्षेत्र में उनके छोटे शहर की पृष्ठभूमि में निहित पुस्तकों के लिए 'साहस और नैदानिक तीखापन' जैसे शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया था। एर्नाक्स 119 नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेताओं में से सिर्फ 17वीं महिला थीं।

विजेताओं को मिलेगी कितनी राशि?

स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा छोड़ी गई वसीयत के तहत नोबेल पुरस्कारों में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (10 लाख डॉलर) का नकद पुरस्कार दिया जाता है। दिसंबर में आयोजित पुरस्कार समारोह में विजेताओं को 18 कैरेट का स्वर्ण पदक और डिप्लोमा भी प्रदान किया जाएगा। साल 2023 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा इसी सप्ताह सोमवार से ही शुरू हुई। इसी कड़ी में मंगलवार को फिजिक्‍स के क्षेत्र में, बुधवार को केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) और गुरुवार को लिटरेचर (साहित्य) के क्षेत्र में इन अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। आने वाले दिनों में नोबेल शांति पुरस्‍कार और अर्थशास्‍त्र के क्षेत्र में पुरस्‍कारों का ऐलान भी होगा।

Tags:
  • International News
  • इंटरनेशनल न्यूज
  • Nobel Prize 2023 announced
  • John Fosse will receive the Nobel Prize for Literature
  • Swedish Academy in Stockholm
  • Literature Prize
  • नोबेल पुरस्‍कार 2023 का ऐलान
  • साहित्य का नोबेल पुरस्कार जॉन फॉसे को मिलेगा
  • स्टॉकहोम में स्वीडिश अकादमी
  • साहित्य पुरस्कार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज