देश : 10 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
देश : 10 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

NEW DELHI. केरल और कर्नाटक से होते हुए प्री-मानसून अब उत्तर भारत में दस्तक दे सकता है। पाकिस्तान की ओर से बन रहे विक्षोभ के कारण रविवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों में फुहारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट में जारी किया है। साथ ही तेज हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिलने की भी उम्मीद जताई है।





एमपी: 23 से 26 मई तक बारिश



मध्य प्रदेश में 23 से 26 मई तक बारिश की उम्मीद है। पाकिस्तान की ओर से आ रहा एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य प्रदेश से गुजरेगा। इसके साथ ही राजस्थान से उत्तरी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों के ऊपर एक द्रोणिका भी बनी हुई है। इन दोनों एक्टिविटीज के कारण मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो रही हैं। इस तरह अभी गर्मी और बारिश का आना-जाना चलता रहेगा। 





यूपी में अचानक बदला मौसम



यूपी में शनिवार शाम अचानक मौसम बदल गया। अमरोहा में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। 7 लोग बुरी तरह झुलस गए। मथुरा-जालौन में ओले गिरे। जबकि कानपुर, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, अमरोहा में बारिश हुई। अगले एक-दो दिन तक यूपी में आंधी चलने की संभावना है। 





राजस्थान में बारिश-आंधी का अलर्ट



राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने का दौर शुरू हो गया है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के देर शाम जयपुर में हल्की बारिश हुई। इस बार 25 मई से नौतपा शुरू हो रहे हैं। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में अगले 24 घंटे में आंधी के साथ बारिश हो सकती है।





दिल्ली में 22 से 24 मई तक बारिश की संभावना



राजधानी दिल्ली में अगले चार दिनों तक बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 मई के बीच गर्मी से राहत मिलेगी। रविवार को बादल छाए रहेंगे और आंधी आ सकती है। 26 मई से एक बार फिर तापमान बढ़ना शुरू होगा।





अन्य राज्यों का कैसा रहेगा हाल



पंजाब में 3 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, बंगाल की खाड़ी की नमी से पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। हिमाचल प्रदेश में रविवार को भारी बारिश की संभावना है, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट भी जारी है। केरल के 10 जिलों में यलो अलर्ट है। वहीं असम में प्री मानसून का कहर जारी है, 31 जिलों में करीब 6.80 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। 4 और मौतों के साथ पूर्वोत्तर में बाढ़-भूस्खलन से 9 दिन में 29 की जान गई है।


नेशनल न्यूज National News हिंदी न्यूज 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट बारिश का येलो अलर्ट बारिश अलर्ट मोसम विभाग rain in 10 states of india rain yellow alert weather forecast Hindi News rain alert