इंटरव्यू में बोले सीएम योगी- मेरे लिए राष्ट्र सबसे ऊपर, देश सुरक्षित तो धर्म भी सुरक्षित

Sandeep Kumar | Apr 01, 2025, 19:10 IST
Share
adityanath-interview
adityanath-interview

योगी आदित्यनाथ ने इंटरव्यू में कहा है कि सड़कें चलने के लिए हैं और अगर कुछ लोग सड़क पर नमाज पढ़ने की बात कर रहे हैं। तो उन्हें हिंदुओं से अनुशासन सीखना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक समाचार एजेंसी को दिए गए इंटरव्यू में राजनीति, धर्म, और विकास को लेकर विचारधारा साझा किए हैं। उन्होंने राजनीति को अपने लिए एक 'फुल टाइम जॉब' नहीं मानते हुए कहा कि यह भी एक समय सीमा में ही रहेगा। उन्होंने केंद्रीय नेताओं के साथ किसी भी प्रकार के मतभेद से इनकार करते हुए यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी की वजह से ही वह वर्तमान में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

धार्मिक अनुशासन पर सीएम योगी का बयान

योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक अनुशासन की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "सड़कें चलने के लिए हैं और अगर कुछ लोग सड़क पर नमाज पढ़ने की बात कर रहे हैं, तो उन्हें हिंदुओं से अनुशासन सीखना चाहिए।" उन्होंने प्रयागराज में आयोजित कुम्भ मेले का उदाहरण देते हुए बताया कि जब 66 करोड़ लोग एक जगह इकट्ठा होते हैं, तब भी कोई लूटपाट या हिंसा नहीं होती, जो कि धार्मिक अनुशासन का उदाहरण है।

ये खबर भी पढ़िए... IPL 2025: 2 अप्रैल को GT VS RCB आमने-सामने, जानें टीम और मौसम रिपोर्ट

मैं खुद को विशेष नहीं मानता: योगी

योगी आदित्यनाथ ने अंत में अपने नागरिक दायित्वों पर जोर दिया और कहा, "मैं खुद को विशेष नहीं मानता। एक नागरिक के रूप में मेरी संवैधानिक जिम्मेदारियां हैं। मेरे लिए राष्ट्र सबसे ऊपर है। अगर देश सुरक्षित है तो धर्म भी सुरक्षित रहेगा, और यह कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा।"

ये खबर भी पढ़िए... MP में इन छात्रों को मिला करोड़ों का इंसेंटिव, उज्जैन सबसे आगे, इस योजना में मिली राशि

fb0dc08b-eea
fb0dc08b-eea

वक्फ बोर्ड और मुसलमानों की भलाई

सीएम ने वक्फ बोर्ड को लेकर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड ने अब तक मुसलमानों का कोई कल्याण नहीं किया है और यह निजी स्वार्थ का केंद्र बन चुका है। उन्होंने वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि इस बिल का लाभ न सिर्फ मुसलमानों को, बल्कि पूरे देश को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़िए... बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया PDA को मुआवजा देने का आदेश

भाषाई विवाद पर योगी का बयान

यूपी में भाषाई विवाद पर भी मुख्यमंत्री ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बंगाली और मराठी भाषाएं पढ़ाई जा रही हैं। प्रदेश के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम है। इसके बावजूद कुछ लोग संकीर्ण राजनीतिक उद्देश्य से भाषा विवाद खड़ा कर रहे हैं। ये युवाओं के रोजगार के अवसरों पर हमला कर रहा है।

ये खबर भी पढ़िए... भारत में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल शुरू, जानें दूसरी ट्रेनों से कितनी अलग है ये ट्रेन

कांवड़ यात्रा और सड़कों पर नियमों का पालन

योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कांवड़ियों से डीजे के साइज को छोटा करने की सलाह दी और कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नमाज के दौरान सड़क जाम करने को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद और ईदगाह हैं, सड़कें नहीं।

विकास पर क्या बोले

योगी ने पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी नीतियों के कारण यूपी पिछड़ता गया था, और 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में ऐतिहासिक बदलाव आया है। उन्होंने यह भी बताया कि अब केंद्र सरकार की योजनाएं यूपी में लागू हो रही हैं और इसके परिणाम सभी के सामने हैं।

Tags:
  • यूपी न्यूज
  • योगी आदित्यनाथ
  • इंटरव्यू
  • वक्फ बोर्ड
  • कांवड़ यात्रा
  • देश दुनिया न्यूज
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती