यूपी 2047 विजन डॉक्यूमेंट पर विधान मंडल का विशेष सत्र, 24 घंटे होगी चर्चा, सपा घेरेगी सरकार को
Sanjay Dhiman | Aug 13, 2025, 14:32 IST
Photograph: (the sootr)
उत्तर प्रदेश के विधानमंडल में बुधवार, 13 अगस्त 2025 को विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस सत्र मेें यूपी 2047 विजय डाक्यूमेंट पर चर्चा की जाएगी। साथ ही उत्तर प्रदेश को 2047 तक पूर्ण विकसित राज्य बनाने पर चर्चा की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के विधानमंडल में बुधवार, 13 अगस्त 2025 को विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस सत्र मेें यूपी 2047 विजय डाक्यूमेंट पर चर्चा की जाएगी। साथ ही उत्तर प्रदेश को 2047 तक पूर्ण विकसित राज्य बनाने के लिए प्लानिंग व योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा होगी।
इस विशेष सत्र में यूपी राज्य के भविष्य के विकास के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा और इसकी थीम "विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश 2047" रखी गई है।
इस विशेष सत्र की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे, जबकि विधान परिषद में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सबसे पहले अपनी बात रखेंगे। दोनों नेता प्रदेश के विकास के दृष्टिकोण को साझा करेंगे और यूपी 2047 के लिए संभावित योजनाओं पर चर्चा करेंगे। यह सत्र उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम हो सकता है, जो भविष्य में प्रदेश की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
यह खबरें भी पढ़ें..
मोदी सरकार में दलितों को नहीं मिल रहा न्याय, दलित उत्पीड़न में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर
योगी आदित्यनाथ की बायोपिक अजेय 1 अगस्त को सिनेमाघरों में, इस किताब पर बेस्ड है ये मूवी
विशेष सत्र बुधवार दोपहर 11 बजे से शुरू होगा और यह शुक्रवार, 14 अगस्त को दोपहर 11 बजे तक चलेगा। पूरे सत्र की अवधि 24 घंटे की होगी, जिसमें विभिन्न शिफ्टों में अलग-अलग मंत्री और सदस्य अपनी बातें रखेंगे। इस विशेष सत्र का उद्देश्य हर सदस्य को यूपी के भविष्य के बारे में अपनी सोच और दृष्टिकोण साझा करने का अवसर देना है।
सदन में मंत्रियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिफ्टवार ड्यूटी की योजना बनाई गई है। यह व्यवस्था बुधवार शाम 6 बजे से लागू होगी और पूरे 24 घंटे चलेगी। इस समय के दौरान 28 मंत्रियों का शिफ्ट रोस्टर पहले से तय किया गया है, जिसमें कुछ मंत्री तड़के तीन बजे से सुबह छह बजे तक सदन में रहेंगे। इस व्यवस्था से यह सुनिश्चित होगा कि चर्चा में सभी मंत्रियों का बराबर का योगदान हो।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बुलाए गए इस विशेष सत्र को लेकर प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने भी अपनी रणनीति बना ली है। सपा विधायक आरके वर्मा ने बताया कि हम भाजपा के विजन डाक्युमेंट को पढ़ चुके है, उन्होंने कहा कि भाजपा के पुराने वादे ही पूरे नहीं हुए, जो अब यह नए सपने दिखा रहे है। उन्होंने रोजगार, नोटबंदी, किसानों की आय जैसे मामलों पर सत्र में चर्चा की मांग की है। उन्होंने बताया कि बुधवार को पार्टी की बैठक में सत्र के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
यह खबरें भी पढ़ें..
कोटा में लव जिहाद का मामला, नाम बदलकर छात्रा को फंसाकर उत्तर प्रदेश ले जा रहा था रजाक
राजस्थान में गैंगस्टर्स के मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश के तस्करों से जुड़े तार, मंगवा रहे नए-नए हथियार
क्या है
यूपी 2047 विजन डॉक्यूमेंट का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को 2047 तक एक विकास और आधुनिकता के मामले में अग्रणी राज्य बनाना है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों में शिक्षा, स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन, बुनियादी ढांचे के विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाना प्रमुख हैं।
2047 तक यूपी में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जाएगा। राज्य में उच्च शिक्षा के संस्थानों की संख्या बढ़ाने, छात्रों को कौशल विकास प्रशिक्षण देने और उन्हें नौकरी के अवसर प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर सुधारने के लिए बड़े पैमाने पर योजनाएं बनाई गई हैं। सरकारी अस्पतालों की हालत को सुधारने और ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।
यूपी 2047 तक पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान देगा। राज्य सरकार जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने, हरित योजनाओं को लागू करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
इस विशेष सत्र में यूपी राज्य के भविष्य के विकास के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा और इसकी थीम "विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश 2047" रखी गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शुरुआत
यह खबरें भी पढ़ें..
मोदी सरकार में दलितों को नहीं मिल रहा न्याय, दलित उत्पीड़न में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर
योगी आदित्यनाथ की बायोपिक अजेय 1 अगस्त को सिनेमाघरों में, इस किताब पर बेस्ड है ये मूवी
24 घंटे चलेगा यह विशेष सत्र
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र को ऐसे समझिएंविशेष सत्र की शुरुआत: उत्तर प्रदेश विधान मंडल का विशेष सत्र 13 अगस्त को दोपहर 11 बजे शुरू होगा और यह 24 घंटे चलेगा, जिसमें यूपी 2047 विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा की जाएगी। मंत्री शिफ्ट प्रणाली: मंत्रियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिफ्टवार ड्यूटी की योजना बनाई गई है, जिसमें 28 मंत्रियों का रोस्टर पहले से तय है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का योगदान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा में और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विधान परिषद में चर्चा की शुरुआत करेंगे। विजन डॉक्यूमेंट 2047: इस सत्र का उद्देश्य यूपी को 2047 तक एक विकसित राज्य बनाना है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, और बुनियादी ढांचे की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। समय सारणी: सत्र 24 घंटे चलेगा, जिसमें मंत्रियों के लिए समय स्लॉट निर्धारित किया गया है, ताकि सभी सदस्य अपने विचार रख सकें। |
मंत्रियों की लगाई गई शिफ्टवार ड्यूटी
विशेष सत्र में सपा उठाएगी कई मुद्दे
यह खबरें भी पढ़ें..
कोटा में लव जिहाद का मामला, नाम बदलकर छात्रा को फंसाकर उत्तर प्रदेश ले जा रहा था रजाक
राजस्थान में गैंगस्टर्स के मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश के तस्करों से जुड़े तार, मंगवा रहे नए-नए हथियार
क्या है यूपी 2047 विजन डॉक्यूमेंट : ऐसे समझिए
1. शिक्षा और कौशल विकास
2. स्वास्थ्य सुविधाएं
3. जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari