नेटफ्लिक्स की राह पर YouTube, खत्म होगा YouTube Premium, पासवर्ड शेयरिंग पर लगी रोक
Manya Jain | Sept 04, 2025, 22:25 IST
Youtube Premium
YouTube अब Premium Family Plan पासवर्ड शेयरिंग पर सख्ती कर रहा है। नेटफ्लिक्स की तरह अब केवल एक ही घर में रहने वाले सदस्य इसका लाभ उठा पाएंगे। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ प्लान शेयर करने का विकल्प खत्म होगा।
क्या आप भी अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ YouTube Premium Family प्लान का पासवर्ड शेयर करके ऐड-फ्री वीडियो और बैकग्राउंड म्यूजिक का मज़ा लेते हैं? अगर हां, तो आपके लिए बुरी खबर है। नेटफ्लिक्स की राह पर चलते हुए अब YouTube भी पासवर्ड शेयरिंग के खिलाफ सख्ती बरतने जा रहा है। कंपनी का साफ कहना है कि फ़ैमिली प्लान का फायदा सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा जो एक ही घर में रहते हैं। यानी अब "दोस्तों के साथ शेयर करो और पैसे बचाओ" वाला फॉर्मूला खत्म होने वाला है।
यूट्यूब प्रीमियम फैमिली प्लान भारत में 299 रुपये प्रति माह की कीमत पर उपलब्ध है। इस प्लान में फैमिली मैनेजर के अलावा 5 अन्य अकाउंट जोड़े जा सकते हैं। खास बात यह है कि सभी यूजर्स को विज्ञापन-मुक्त वीडियो, बैकग्राउंड में म्यूजिक चलाने और ऑफलाइन डाउनलोड जैसी सुविधाएं मिलती हैं। अब तक यूजर्स इसका गलत फायदा उठाकर दोस्तों और दूर रहने वाले रिश्तेदारों को भी इसमें जोड़ लेते थे। लेकिन अब यह सुविधा केवल उन्हीं के लिए होगी जो एक ही एड्रेस पर रहते हैं।
Android Police की रिपोर्ट के मुताबिक, YouTube ने पासवर्ड शेयर करने वाले कई यूजर्स को चेतावनी ई-मेल भेजना शुरू कर दिया है। इस मेल का सब्जेक्ट ही सब कुछ कह देता है – “Your YouTube Premium family membership will be paused” यानी आपकी प्रीमियम फैमिली मेम्बरशिप रोकी जा सकती है। कंपनी ने साफ लिख दिया है कि अगर सभी मेंबर्स एक ही एड्रेस पर नहीं रहते, तो 14 दिन बाद उनकी प्रीमियम सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी।
पहले यूट्यूब हर 30 दिन में इलेक्ट्रॉनिक चेक-इन करवाता था, लेकिन यह केवल औपचारिकता रह गई थी। अब कंपनी ने शर्तें कड़ी कर दी हैं। नए नियम के मुताबिक:
इस नियम के लागू होने के बाद लाखों ऐसे यूजर्स प्रभावित होंगे जो पासवर्ड शेयर करके प्रीमियम का आनंद ले रहे थे। खासकर स्टूडेंट्स और फ्रेंड्स ग्रुप, जिन्होंने मिलकर फैमिली प्लान सब्सक्राइब किया था, अब उनके लिए यह महंगा साबित होगा। उन्हें या तो व्यक्तिगत सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा या फिर एक ही एड्रेस पर रहने वाले परिवार के साथ ही इस प्लान का फायदा मिल पाएगा।
नेटफ्लिक्स ने भी इसी तरह पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाई थी, जिससे कंपनी की कमाई में बढ़ोतरी हुई। अब गूगल के स्वामित्व वाला YouTube भी यही रणनीति अपना रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने-अपने सब्सक्रिप्शन लें। इससे कंपनी को सीधा राजस्व बढ़ेगा और गलत तरीके से प्रीमियम का फायदा उठाने वालों पर रोक लगेगी।
thesootr links
netflix | Netflix India | Subscription | free subscription | subscription model
💰 क्या है YouTube Premium Family प्लान?
📩 ई-मेल से शुरू हुई चेतावनी
🏠 नया नियम: एक ही घर में रहने वाले यूजर्स
- सभी फैमिली प्लान मेंबर एक ही घर/पता पर रहने चाहिए।
- गलत एड्रेस डालने वालों की सर्विस 14 दिन बाद बंद हो जाएगी।
- ऐसे यूजर्स को सिर्फ एड्स वाले नॉर्मल यूट्यूब का ही एक्सेस मिलेगा।
📉 यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर?
🤔 नेटफ्लिक्स जैसा कदम, क्यों ज़रूरी?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
netflix | Netflix India | Subscription | free subscription | subscription model
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava