भारत में यहां दिखेगा चंद्र ग्रहण, 580 साल बाद सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण आज

author-image
एडिट
New Update
भारत में यहां दिखेगा चंद्र ग्रहण, 580 साल बाद सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण आज

19 नवंबर यानी आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। नासा की वेबसाइट के अनुसार ये आंशिक चंद्रग्रहण 3 घंटे 28 मिनट का रहेगा। जानकारों की माने तो ये 580 साल में सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण है। भारतीय समय अनुसार ये ग्रहण दिन में होगा इसलिए भारत में दिखाई नहीं देगा। सिर्फ अरुणाचल प्रदेश के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में 1 मिनट से भी कम समय के लिए हल्का सा ग्रहण दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण की अवधि रहेगी 3 घंटे 28 मिनट रहेगी

चंद्र ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 12.48 बजे से शुरू होकर शाम 4.17 मिनट पर खत्म होगा। जानकारों के मुताबिक आंशिक चंद्र ग्रहण भारत के अरुणाचल प्रदेश के कुछ ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम 4.17 बजे कुछ सेकंड्स के लिए दिखाई देगा।

वृषभ राशि वाले रहें सावधान

एक्सपर्ट्स के मुताबिक पहले 18 फरवरी 1440 को इतनी लंबी अवधि का आंशिक चंद्र ग्रहण लगा था। आज चंद्र ग्रहण कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन वृषभ राशि में हो रहा है, चंद्र इसी राशि में रहेगा। इसलिए इस राशि के जातकों को ग्रहणकाल के दौरान सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। अभी गुरु-शनि मकर राशि में स्थित हैं और आंशिक चंद्र ग्रहण हो रहा है। गुरु-शनि मकर राशि में और चंद्र ग्रहण का योग 2021 से 59 साल पहले 19 फरवरी 1962 को हुआ था।

चंद्र ग्रहण क्या होता है?

जब पृथ्वी परिक्रमा करते समय सूर्य और चंद्र के बीच आ जाती है, ये तीनों ग्रह एक सीधी लाइन में आ जाते हैं, तब चंद्र ग्रहण होता है। इस स्थिति में सूर्य की रोशनी चंद्र तक पहुंच नहीं पाती है और चंद्र दिखाई नहीं देता है। 

Partial Lunar Eclipse last chandra grahan of the year Chandra grahan