23 सितंबर का राशिफल: शुक्र अस्त से किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें करियर का हाल

Kaushiki | Sept 23, 2026, 05:00 IST
Share
aaj-ka-rashifal
aaj-ka-rashifal
aaj-ka-rashifal

आज (23 सितंबर 2026) के राशिफल में हम आपको बताएंगे कि आज आपकी किस्मत के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं। चाहे बात आपके करियर की हो, पैसों की तंगी या रिश्तों की गर्माहट।

Aaj ka Rashifal: सितंबर 2026 का महीना धार्मिक, आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने में कई बड़े और पवित्र व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। सुहागिनों का पावन पर्व हरतालिका तीज, विघ्नहर्ता का गणेश उत्सव और पूर्वजों को समर्पित पितृपक्ष की शुरुआत भी इसी महीने में होगी। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी सितंबर 2026 का महीना हलचल भरा रहने वाला है।

इस महीने शुक्र, बुध और सूर्य जैसे बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, जिससे मालव्य, भद्र, बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण जैसे अति शुभ राजयोगों का निर्माण होगा। ग्रहों की यह चाल और शुभ योग सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालेंगे। कुछ राशियों के लिए करियर और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे, तो कुछ राशियों को धन लाभ और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।

आज (23 सितंबर 2026) के राशिफल (Horoscope) में हम आपको बताएंगे कि आज आपकी किस्मत के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं। चाहे बात आपके करियर की हो, पैसों की तंगी या रिश्तों की गर्माहट। यहां आपको हर सवाल का जवाब मिलेगा। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। धर्म-ज्योतिष के पंडित संतोष शर्मा से जानते हैं आपके राशि के मुताबिक आज का दिन कैसा रहेगा...

आज का राशिफल

♈ मेष राशि (Aries)

  • करियर: कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ सकता है। अपनी प्राथमिकताओं को तय करें और सहकर्मियों के साथ बेवजह की बहस से बचें।
  • मनी: अचानक अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। पैसों के मामले में हाथ थोड़ा टाइट रखकर चलना समझदारी होगी।
  • लव: जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय वाणी में मधुरता रखें, गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें।
  • हेल्थ: मानसिक तनाव और आंखों में थकान महसूस हो सकती है, पर्याप्त नींद लें।
  • लकी नंबर व रंग: 9, लाल
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा (घास) अर्पित करें।

♉ वृषभ राशि (Taurus)

  • करियर: आपकी राशि के स्वामी शुक्र के अस्त होने से काम की गति थोड़ी धीमी रह सकती है। धैर्य और निरंतरता बनाए रखें।
  • मनी: आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नए निवेश या बड़े सौदेबाजी से आज बचने की सलाह दी जाती है।
  • लव: पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन भावनात्मक बातचीत में सतर्क रहें।
  • हेल्थ: गले या पेट से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है, बाहर के खाने से बचें।
  • लकी नंबर व रंग: 6, सफेद
  • उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं।

♊ मिथुन राशि (Gemini)

  • करियर: कार्यक्षेत्र में नए विचार और नीतियां आपके काम आएंगी। अधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रसन्न रहेंगे।
  • मनी: धन लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा या पुराना अटका हुआ भुगतान वापस मिल सकता है।
  • लव: प्रेम संबंधों में नयापन और मधुरता आएगी, पार्टनर के साथ लंबी बातचीत हो सकती है।
  • हेल्थ: सेहत अच्छी रहेगी और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
  • लकी नंबर व रंग: 5, हरा
  • उपाय: पक्षियों को हरा मूंग दाना डालें।

♋ कर्क राशि (Cancer)

  • करियर: नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। दफ्तर की राजनीति से दूर रहें।
  • मनी: पैतृक संपत्ति या पारिवारिक मामलों में धन से जुड़ा लेन-देन संभलकर करें। किसी को उधार न दें।
  • लव: परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी।
  • हेल्थ: माता जी की सेहत या अपनी पुरानी बीमारी का ध्यान रखें।
  • लकी नंबर व रंग: 2, सिल्वर
  • उपाय: शिवलिंग पर कच्चे दूध और जल से अभिषेक करें।

♌ सिंह राशि (Leo)

  • करियर: कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है।
  • मनी: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में नए अवसरों से आर्थिक लाभ होने के अच्छे योग हैं।
  • लव: जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बेहतरीन रहेगा, किसी छोटे गेट-टुगेदर का प्लान बन सकता है।
  • हेल्थ: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।
  • लकी नंबर व रंग: 1,नारंगी
  • उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।

♍ कन्या राशि (Virgo)

  • करियर: मेहनत अधिक करनी पड़ेगी लेकिन परिणाम सकारात्मक मिलेंगे। व्यापार में कागजी कार्रवाई पूरी ध्यान से करें।
  • मनी: आमदनी ठीक रहेगी, लेकिन बेवजह की खरीदारी पर अंकुश लगाना जरूरी है।
  • लव: पार्टनर के साथ छोटी-मोटी नोक-झोक हो सकती है, वाणी पर संयम रखें।
  • हेल्थ: त्वचा या पेट से संबंधित कोई हल्की परेशानी हो सकती है, खूब पानी पीएं।
  • लकी नंबर व रंग: 5, हल्का हरा
  • उपाय: भगवान गणेश को मोदक या लड्डू का भोग लगाएं।

♎ तुला राशि (Libra)

  • करियर: आपकी राशि के स्वामी शुक्र अस्त हो रहे हैं, इसलिए करियर में निर्णय सोच-समझकर लें। सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखें।
  • मनी: वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें, बिना सोचे-समझे बड़ा खर्च करने से बचें।
  • लव: संबंधों में समझदारी से काम लें, पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करना आपके रिश्ते को मजबूत करेगा।
  • हेल्थ: थकावट और शारीरिक सुस्ती रह सकती है, पर्याप्त आराम करें।
  • लकी नंबर व रंग: 6, गुलाबी
  • उपाय: किसी गरीब या जरूरतमंद को चावल का दान करें।

♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)

  • करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। लंबित पड़े कार्य आज पूरे होने की संभावना है।
  • मनी: गुप्त धन या अप्रत्याशित स्रोतों से लाभ हो सकता है, लेकिन जोखिम भरे निवेश से बचें।
  • लव: साथी के साथ रिश्ते में गहराई और भरोसा बढ़ेगा, शाम का समय अच्छा बीतेगा।
  • हेल्th: स्वास्थ्य में सुधार आएगा, लेकिन जोड़ों के दर्द से राहत के लिए हल्का व्यायाम करें।
  • लकी नंबर व रंग: 8,गहरा लाल
  • उपाय: हनुमान जी के दर्शन करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

♐ धनु राशि (Sagittarius)

  • करियर: दफ्तर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेश या दूर के स्थानों से जुड़े काम में सफलता मिलेगी।
  • मनी: आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यापार में नया निवेश भविष्य में लाभ देगा।
  • लव: लव लाइफ में खुशियां आएंगी, किसी मित्र के जरिए प्रेम संबंध और मजबूत होंगे।
  • हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी।
  • लकी नंबर व रंग: 3, पीला
  • उपाय: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।

♑ मकर राशि (Capricorn)

  • करियर: कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ संबंध सुधरेंगे। आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे।
  • मनी: पैसों की स्थिति स्थिर रहेगी। पुराने कर्जों को चुकाने में आसानी हो सकती है।
  • लव: जीवनसाथी के साथ घरेलू विषयों पर चर्चा होगी, एक-दूसरे का पूरा सहयोग मिलेगा।
  • हेल्थ: घुटनों या जोड़ों में हल्की अकड़न हो सकती है, सैर जरूर करें।
  • लकी नंबर व रंग: 4, नीला
  • उपाय: शनिदेव का ध्यान करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

♒ कुंभ राशि (Aquarius)

  • करियर: किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत में थोड़ी देरी हो सकती है। अपने काम को व्यवस्थित तरीके से करें।
  • मनी: आमदनी के नए साधन खोजने का प्रयास सफल रहेगा, पर अचानक खर्चों के लिए तैयार रहें।
  • लव: प्रेम संबंधों में स्पष्टता रखें और पार्टनर से खुलकर अपनी बात कहें।
  • हेल्थ: पैरों में दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है, खान-पान का ध्यान रखें।
  • लकी नंबर व रंग: 8, नेवी ब्लू
  • उपाय: काली उड़द की दाल का दान करें।

♓ मीन राशि (Pisces)

  • करियर: कला, साहित्य और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत अनुकूल है। नए विचार मान-सम्मान दिलाएंगे।
  • मनी: रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। निवेश के लिए समय अच्छा है।
  • लव: दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी, पार्टनर के साथ यादगार समय बिताएंगे।
  • हेल्थ: स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा, योग और प्राणायाम करें।
  • लकी नंबर व रंग: 3, सुनहरा
  • उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ चढ़ाएं।

आज का पंचांग

तिथि

बुधवार
शुक्ल पक्ष द्वादशी - Sep 22 09:43 PM – Sep 23 10:50 PM
शुक्ल पक्ष त्रयोदशी - Sep 23 10:50 PM – Sep 24 11:18 PM

नक्षत्र

श्रवण - Sep 22 07:06 AM – Sep 23 09:09 AM
धनिष्ठा - Sep 23 09:09 AM – Sep 24 10:35 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:19 AM
सूर्यास्त - 6:18 PM
चन्द्रोदय - Sep 23 4:20 PM
चन्द्रास्त - Sep 24 3:51 AM

अशुभ काल

राहू - 12:19 PM – 1:49 PM
यम गण्ड - 7:49 AM – 9:19 AM
कुलिक - 10:49 AM – 12:19 PM
दुर्मुहूर्त - 11:55 AM – 12:43 PM
वर्ज्यम् - 01:23 PM – 03:05 PM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - Nil
अमृत काल - 11:34 PM – 01:15 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:43 AM – 05:31 AM

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
  • आज का राशिफल
  • आज का दिन कैसा रहेगा
  • आज का पंचांग
रीवा में परमाणु बिजलीघर का विरोध, जल सत्याग्रह कर रही आदिवासी महिला विमला कोल की मौत, पति ने पूछा-क्या प्रशासन मेरी पत्नी लौटा सकता है?

By Manya Jain

रीवा में परमाणु बिजलीघर का विरोध, जल सत्याग्रह कर रही आदिवासी महिला विमला कोल की मौत, पति ने पूछा-क्या प्रशासन मेरी पत्नी लौटा सकता है?
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज बस्तर दौरा, जगदलपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Harrison Masih

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज बस्तर दौरा, जगदलपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Deeg Twin Murder: 14 साल से संपर्क में थे मुख्य आरोपी प्रीति और राजेश, बड़ा बेटा भी पुलिस की रडार पर

By Jageshwar prasad

Deeg Twin Murder: 14 साल से संपर्क में थे मुख्य आरोपी प्रीति और राजेश, बड़ा बेटा भी पुलिस की रडार पर
भोपाल में फिर मेगा रीडेवलपमेंट की तैयारी, 500 एकड़ में बनेगी टॉर्टाइज सिटी, 23 मंजिला होंगी इमारतें

By Aman Vaishnav

भोपाल में फिर मेगा रीडेवलपमेंट की तैयारी, 500 एकड़ में बनेगी टॉर्टाइज सिटी, 23 मंजिला होंगी इमारतें
एमपी के 18 DSP को मिली नई जिम्मेदारी, साइबर से CID तक बदला जिम्मा, पुलिस मुख्यालय में हलचल

By Sourabh Bhatnagar

एमपी के 18 DSP को मिली नई जिम्मेदारी, साइबर से CID तक बदला जिम्मा, पुलिस मुख्यालय में हलचल
सीएम मोहन यादव का दौरा: भोपाल में मत्स्य पालन सम्मेलन और इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

सीएम मोहन यादव का दौरा: भोपाल में मत्स्य पालन सम्मेलन और इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट में होंगे शामिल
ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेगी नौकरी,आउटसोर्सिंग पर रखेगा नगर निगम

By Aman Vaishnav

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेगी नौकरी,आउटसोर्सिंग पर रखेगा नगर निगम