अक्षय तृतीया 2026: मां लक्ष्मी की कृपा के लिए राशि मुताबिक करें सोने या चांदी की खरीदी

Kaushiki | Apr 23, 2025, 16:11 IST
akshya trithya
अक्षय तृतीया हिंदू धर्म में सबसे शुभ दिन माना जाता है, इस दिन किए गए कार्यों का फल अक्षय रहता है। 2025 में यह तिथि 30 अप्रैल को है, जब सोना खरीदना और नए कार्य शुरू करना अत्यंत शुभ होता है।

अक्षय तृतीया हिंदू धर्म में सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। यह दिन ऐसे कार्यों के लिए उत्तम होता है जो दीर्घकालिक परिणाम देते हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक, 2025 में यह तिथि 30 अप्रैल को पड़ेगी।



इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करके नए कार्यों की शुरुआत, खरीदारी और निवेश करना अत्यंत फलदायक होता है। इस दिन विशेष रूप से सोना खरीदना इस दिन अत्यंत शुभ माना जाता है।



ये खबर भी पढ़ें... अक्षय तृतीया पर नमक खरीदने की है परंपरा, जानें इसके पीछे का महत्व



क्या है अक्षय तृतीया

अक्षय तृतीया, जिसे आखा तीज भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ दिन माना जाता है। यह वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। “अक्षय” का अर्थ होता है – कभी न समाप्त होने वाला, यानी इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल हमेशा बढ़ता है।



इस दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और परशुराम जी की पूजा की जाती है। लोग इस दिन सोना, चांदी और भूमि आदि की खरीदारी करते हैं। यह दिन नए कार्य, विवाह, निवेश या व्यापार की शुरुआत के लिए बहुत शुभ माना गया है।



शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस दिन का शुभ मुहूर्त है



  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:15 से 04:58 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:31 से 03:24 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:55 से 07:16 बजे तक
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिनअक्षय तृतीया 2025

ये खबर भी पढ़ें... अक्षय तृतीया 2025: जानिए सोने-चांदी की खरीदारी का शुभ समय और पूजा-दान का महत्व



राशि के मुताबिक जानें क्या खरीदें इस अक्षय तृतीया में

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जानिए अक्षय तृतीया पर आप अपनें राशि के मुताबिक क्या खरीद सकते हैं



मेष राशि (Aries)



ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मेष राशि के स्वामी सूर्य होते हैं। इस राशि के जातक सोने की अंगूठी खरीद सकते हैं। सूर्य के प्रभाव वाली यह राशि आत्मविश्वास, साहस और नेतृत्व शक्ति को बढ़ावा देती है। सोने की अंगूठी पहनने से भाग्य और सफलता में वृद्धि मानी जाती है।



वृषभ राशि (Taurus)



ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं, जिन्हें चांदी अत्यंत प्रिय है। इस राशि के जातक चांदी के सिक्के, पायल या बर्तन खरीद सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।



मिथुन राशि (Gemini)



ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मिथुन राशि पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है। मिथुन राशि वालों को इस दिन सोने की चेन या झुमके खरीदने की सलाह दी जाती है। यह आपकी संवाद क्षमता और आत्म-अभिव्यक्ति को बेहतर बनाता है।



कर्क राशि (Cancer)



ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा की राशि होने के कारण कर्क जातकों के लिए चांदी की चेन या ब्रैसलेट खरीदना फायदेमंद रहेगा। इससे मानसिक स्थिरता और शांति प्राप्त होती है।



सिंह राशि (Leo)



ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक,सिंह राशि के स्वामी भी सूर्य हैं। सिंह राशि वालों के लिए सोने की चेन या हार अत्यंत शुभ मानी जाती है। यह आत्मबल, यश और सम्मान में वृद्धि करता है।



कन्या राशि (Virgo)



ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस राशि के जातकों को सोने की चूड़ी, अंगूठी या नथ खरीदनी चाहिए। यह शुभता लाता है और कार्यक्षेत्र में सफलता के द्वार खोलता है।



तुला राशि (Libra)



ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। तुला राशि के लिए चांदी की बिछिया खरीदना और मां लक्ष्मी को अर्पण करना शुभ माना जाता है। इससे वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और शांति बनी रहती है।



वृश्चिक राशि (Scorpio)



ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस राशि के स्वामी मंगल हैं। मंगल ग्रह वृश्चिक राशि वाले कम मात्रा में सोने की नथ या अंगूठी खरीद सकते हैं। मंगल की राशि होने के कारण अत्यधिक सोना अनुकूल नहीं होता, इसलिए सीमित खरीदारी बेहतर है।



धनु राशि (Sagittarius)



ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं जिन्हें सोना अत्यंत प्रिय है। धनु राशि के जातकों के लिए सोने की चेन, मांग टीका, हार या चूड़ियां खरीदना अत्यंत लाभकारी होता है।



मकर राशि (Capricorn) और कुंभ राशि (Aquarius)



ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इन दोनों राशियों के स्वामी शनि हैं। इसलिए इन्हें चांदी का कड़ा या अन्य चांदी के आभूषण खरीदना अधिक शुभ माना जाता है। सोना इनके लिए अनुकूल नहीं होता।



मीन राशि (Pisces)



ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, बृहस्पति की राशि मीन के लिए सोने के कंगन, झुमके, हार या चेन शुभ हो सकते हैं। यह धन, ज्ञान और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करता है। इनसे आर्थिक और आध्यात्मिक समृद्धि प्राप्त होती है।



डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।



ये खबर भी पढ़ें...



अक्षय तृतीया पर ही क्यों होते हैं बांके बिहारी जी के चरण दर्शन, जानें इसका रहस्य



न्यायधानी में देश के इकलौते हनुमानजी, जहां देवी रूप में होती है पूजा



Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
  • ज्योतिष शास्त्र
  • अक्षय तृतीया
  • अक्षय तृतीया दान वस्तु
  • अक्षय तृतीया सही तारीख
  • शुभ मुहूर्त
  • क्यों खास है अक्षय तृतीया