बागेश्वर धाम में भक्ति का महाकुंभ, महाशिवरात्रि पर 301 कन्याओं का होगा कन्यादान
Kaushiki | Feb 12, 2026, 14:30 IST
bageshwar-dham
बागेश्वर धाम में 301 कन्या विवाह महोत्सव के बीच सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ शुरू। धीरेंद्र शास्त्री लगाएंगे दिव्य दरबार और सुनाएंगे भागवत कथा।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इन दिनों भक्ति की अविरल धारा बह रही है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यहां 301 कन्याओं का विवाह महोत्सव आयोजित हो रहा है।
इस महोत्सव की शुरुआत गुरुवार (12 फरवरी) को हनुमान चालीसा पाठ के साथ बहुत ही धूमधाम से हुई है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए खजुराहो पहुंच रहे हैं।
पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री खुद हर व्यवस्था की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। यहां न केवल धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं, बल्कि सामाजिक समरसता की मिसाल भी दिख रही है।
![8d108264-5a4]()
धाम में गुरुवार (12 फरवरी) दोपहर 12 बजे से सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया गया है। उत्तर प्रदेश से आई विशेष समिति के 300 सदस्य इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं। कुल 71 सौ श्रद्धालु मिलकर हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ कर रहे हैं।
इस पाठ के समापन के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपना दिव्य दरबार भी लगाएंगे। शाम 5 बजे से भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा सुनने का मौका मिलेगा। रात के समय ऑनलाइन माध्यम से करीब 5 लाख लोग विशेष हवन-यज्ञ में अपनी आहुति देंगे।
![4e7aeded-4d5]()
इस साल विवाह महोत्सव में बेटियों की संख्या 300 से बढ़कर अब 301 हो गई है। खास बात ये है कि इसमें अमेरिका जैसे देशों से भी भक्त आए हैं। अमेरिका की रहने वाली नीलिमा ने एक बेटी के कन्यादान की पूरी जिम्मेदारी खुशी से ली है। 13 फरवरी को मंडप और हल्दी की रस्मों के साथ विवाह की शुरुआत होने वाली है। 14 फरवरी को संगीत होगा और 15 फरवरी को धूमधाम से बारात और विदाई होगी।
![बागेश्वर धाम में हुआ ऑनलाइन हवन और हनुमान चालीसा, डेढ लाख भक्तों ने दी आहुति]()
सामूहिक विवाह महोत्सव की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं। इस पावन अवसर पर देशभर के दिग्गज संतों का जमावड़ा लगने वाला है। इसमें मोरारी बापू, बाबा रामदेव और पंडित प्रदीप मिश्रा मुख्य रूप से शामिल होंगे। राजनीति और खेल जगत की हस्तियां भी यहां पहुंच रही हैं। यहां कई राज्यों के मुख्यमंत्री और क्रिकेटर शिखर धवन आशीर्वाद देने आएंगे।
प्रशासन ने 10 से 12 लाख लोगों के भोजन और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। दमोह के 300 सेवादार हर जोड़े की सहायता के लिए पूरे समय धाम में तैनात रहेंगे। 12 फरवरी को राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा गुरुकुलम का भूमिपूजन इस उत्सव को और भी भव्य बनाएगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
महाशिवरात्रि 2026 पर जरूर करें ये उपाय, चमक उठेगी आपकी किस्मत
महाशिवरात्रि 2026: महादेव की अपार कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि पर जरूर घर लाएं ये 3 चीजें
इस महाशिवरात्रि एमपी के इन तीन स्वयंभू शिवलिंग के करें दर्शन, सभी मुरादें होंगी पूरी
महाशिवरात्रि 2026 पर राशि के मुताबिक करें ये उपाय, चमक जाएगी आपकी किस्मत
इस महोत्सव की शुरुआत गुरुवार (12 फरवरी) को हनुमान चालीसा पाठ के साथ बहुत ही धूमधाम से हुई है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए खजुराहो पहुंच रहे हैं।
पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री खुद हर व्यवस्था की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। यहां न केवल धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं, बल्कि सामाजिक समरसता की मिसाल भी दिख रही है।
8d108264-5a4
सवा लाख हनुमान चालीसा का महापाठ
इस पाठ के समापन के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपना दिव्य दरबार भी लगाएंगे। शाम 5 बजे से भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा सुनने का मौका मिलेगा। रात के समय ऑनलाइन माध्यम से करीब 5 लाख लोग विशेष हवन-यज्ञ में अपनी आहुति देंगे।
4e7aeded-4d5
301 कन्याओं का विवाह
बागेश्वर धाम में हुआ ऑनलाइन हवन और हनुमान चालीसा, डेढ लाख भक्तों ने दी आहुति
सामूहिक विवाह महोत्सव की तैयारियां
प्रशासन ने 10 से 12 लाख लोगों के भोजन और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। दमोह के 300 सेवादार हर जोड़े की सहायता के लिए पूरे समय धाम में तैनात रहेंगे। 12 फरवरी को राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा गुरुकुलम का भूमिपूजन इस उत्सव को और भी भव्य बनाएगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
महाशिवरात्रि 2026 पर जरूर करें ये उपाय, चमक उठेगी आपकी किस्मत
महाशिवरात्रि 2026: महादेव की अपार कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि पर जरूर घर लाएं ये 3 चीजें
इस महाशिवरात्रि एमपी के इन तीन स्वयंभू शिवलिंग के करें दर्शन, सभी मुरादें होंगी पूरी
महाशिवरात्रि 2026 पर राशि के मुताबिक करें ये उपाय, चमक जाएगी आपकी किस्मत
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava