आज इन राशि के जातकों पर धन वर्षा करेंगी माता लक्ष्मी और इन्हें मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Rahul Garhwal | Sept 08, 2023, 24:00 IST
Share
आज इन राशि के जातकों पर धन वर्षा करेंगी माता लक्ष्मी और इन्हें मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कौन सी हैं वो राशियां
आज इन राशि के जातकों पर धन वर्षा करेंगी माता लक्ष्मी और इन्हें मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

आज इन राशि के जातकों पर माता लक्ष्मी धन वर्षा करेंगी और इन्हें शुभ समाचार मिलेगा। जानिए वो राशियां कौन सी हैं।

BHOPAL. आज आपकी राशि क्या कहती है। क्या आज माता लक्ष्मी आप पर धन वर्षा करेंगी या आपको शुभ समाचार मिलेगा। ये जानने के लिए पढ़िए आपका राशिफल...

मेष

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार की समस्याओं पर ध्यान रखें। जीवन साथी का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृष

मन परेशान रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। खर्च अधिक रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। अध्ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश में प्रवास भी हो सकता है। शुभ समाचार मिलेगा। अफसरों से वैचारिक मतभेद रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मिथुन

मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु आपसी मनमुटाव से भी बचें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आत्मसंयत रहें। कार्य क्षेत्र में कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। धन के अभाव की स्थिति अभी बनी रहेगी।

कर्क

वाणी के प्रभाव से रुके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी के लिए परीक्षा और साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्त हो सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्य क्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। जीवन साथी का सहयोग रहेगा।

सिंह

मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार के लिए विदेश जा सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार को गति मिल सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। कार्य क्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। माता लक्ष्मी धन वर्षा करेंगी।

कन्या

मन प्रसन्न रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

तुला

मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्य स्थल पर कार्य की प्रशंसा होगी। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। व्यापारियों के ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा से धन वर्षा होगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। धन की प्राप्ति भी हो सकती है। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। माता का साथ मिलेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। माता का सानिध्य और सहयोग मिलेगा, लेकिन बातचीत में संयत रहें। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

मकर

वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सन्तान को कष्ट हो सकता है।

कुंभ

आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र से किसी नये कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। पिता से धन का लाभ हो सकता है। अध्ययन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार मिलेगा।

मीन

आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी पैतृक कारोबार की पुनः शुरुआत हो सकती है। सम्पत्ति से आय बढ़ेगी। मन परेशान हो सकता है। पिता का सानिध्य मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। खर्च बढ़ेंगे।

Tags:
  • Horoscope
  • Daily Horoscope
  • राशिफल
  • दैनिक राशिफल
  • Friday Horoscope
  • शुक्रवार का राशिफल
  • 8 सितंबर का राशिफल
  • 8 September Horoscope
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच