राशिफलः आज इन पर होगी बजरंगबली की कृपा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | May 14, 2024, 24:00 IST
Share
HOROSCOPE
HOROSCOPE

मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा-उपासना करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सफलता मिलती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 14 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होगा तो कुछ के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल ( horoscope ) का आकलन किया जाता है। 14 मई 2024 को मंगलवार है। यह विशेष दिन हनुमानजी की पूजा-आराधना के लिए समर्पित है। मान्यता है कि हनुमानजी की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और बजरंगबली अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 14 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 14 मई 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट।

राशिफल में जानिए कौन सी हैं वो राशियां...


मेष
आज मेष राशि वालों को करियर में नई अचीवमेंट हासिल होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों को करियर में अपार सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारी बढ़ेगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। परिजनों के मदद से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे।जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। सिंगल जातकों की लव लाइफ में किसी दिलचस्प व्यक्ति की एंट्री होगी। रिश्तों में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा।

वृषभ
वृषभ राशि वालों को आर्थिक मामलों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। नई फाइनेंसशियल प्लानिंग करें। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शैक्षिक कार्यों में निराशाजनक परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन धैर्य बनाए रखें और सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करें। अपने परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने की कोशिश करें। इससे जीवन के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल होगी। रोमांटिक लाइफ में प्यार और विश्वास भरपूर रहेगा।

मिथुन
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जीवनसाथी से पास्ट के इश्यूज को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। साथी को सरप्राइज गिफ्ट या ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। इससे रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कुछ जातक भूमि या वाहन की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पार्टनर के साथ कैंडल लाइट डिनर या गिफ्ट का प्लान बना सकते हैं। इससे रिश्तों में प्यार और विश्वास बना रहेगा।

कर्क
आज नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। प्रोफेशनल लाइफ में जान-पहचान बढ़ेगी। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। जीवन में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। शैक्षिक कार्यों में कोई रिस्क न लें। सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करें। आज आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। जीवनसाथी संग रिलेशनशिप के सुहाने पलों को एंजॉय करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

सिंह
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी। समाज में सराहे जाएंगे। जीवन में कई बड़े महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। प्रॉपर्टी खरीदने में लिए गए कर्ज से मुक्ति मिलेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। लेकिन कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्य उम्मीद से भी बेहतर परिणाम देंगे। लव लाइफ में प्यार और रोमांस भरपूर रहेगा। लेकिन साथी के विचारों का सम्मान करें। साथ मिलकर रिश्ते को मजबूत और गहरा बनाने की कोशिश करें।

कन्या
आज का दिन शुभ रहने वाला है। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दोस्तों की मदद से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। बिजनेस में मुनाफा होगा। प्रॉपर्टी को बेचकर या किराए से धन कमाएंगे। कुछ स्टूडेंट्स को अच्छे स्कूल में एडमिशन मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, ज्यादा परेशान न हों। परिस्थितियां जल्द ही बेहतर होंगी। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। अपने डाइट में हरी सब्जियां और फल शामिल करें। इससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ इंप्रूव होगी। लव लाइफ में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला
तुला राशि वालों को आज अपने सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। आय में वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। कार्यों का दबाव बढ़ेगा। ऑफिस में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। आज पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को अपना फ्यूचर पर ध्यान देना चाहिए और सफलता प्राप्त करने के लिए हर दिन खूब मेहनत करना चाहिए। आज साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

वृश्चिक
आर्थिक मामलों में थोड़ा सावधानी बरतें। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। करियर में सफलता हासिल करने के लिए खूब मेहनत करें। आज परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है। पारिवारिक जीवन में दिक्कतें बनी रहेंगी। घर में फैमिली के साथ किसी फंक्शन में शामिल होने के लिए यात्रा करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। आय में वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। लव लाइफ में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा।

धनु
आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें। आज धन से जुड़ी समस्याओं को लेकर मन चिंतित रहेगा। कार्यस्थल पर चुनौतीपूर्ण स्थिति रहेगी। परिजनों के साथ फैमिली फंक्शन में शामिल हों। यात्रा के योग बनेंगे। करियर में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए उत्तम दिन है। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें और तरक्की के अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं।

मकर
आर्थिक मामलों मे भाग्यशाली रहेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ मे काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों की जिम्मेदारी बढ़ेगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। प्रियजन के साथ टाइम स्पेंड करें। कुछ जातकों को आज प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिल सकता है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में भाग्य साथ देगा। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। लव लाइफ के कई बड़े बदलाव होंगे। रिश्तों में नए रोमांचक मोड़ आएंगे।

कुंभ
आज कुंभ राशि वालों का भाग्य साथ देगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। बड़े भाई-बहनों की मदद से करियर में तरक्की के अनगिनत अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। आपके सभी सपने साकार होंगे। नया घर या वाहन की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में सुख-शांति बनी रहेगी। लेकिन साथी से व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। साथ मिलकर रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करें।

मीन
आज लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करें। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के सुनहरे अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। आईटी और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के विदेश यात्रा के योग बनेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। रियल एस्टेट में इनवेस्टमेंट के कई मौके मिलेंगे। लेकिन धन से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज