राशिफलः आज इन राशि वालों को मां सिद्धिदात्री देंगी समृद्धि का आशीर्वाद

Jitendra Shrivastava | Apr 17, 2024, 06:00 IST
Share
HOROSCOPE
HOROSCOPE

बुधवार के दिन गणेशजी की पूजा-उपासना करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। 17 अप्रैल चैत्र नवरात्र के नौवें दिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां सिद्धिदात्री के साथ श्री राम की पूजा करने से ज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल ( horoscope ) का आकलन किया जाता है। 17 अप्रैल 2024 को बुधवार हैं। इस दिन गणेशजी की पूजा-आराधना का बड़ा महत्व है। पंचांग के अनुसार, इस 17 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन प्रभु श्रीराम ने राजा दशरथ के यहां ज्येष्ठ पुत्र के रूप में जन्म लिया था। इसलिए नवरात्रि की नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री के साथ प्रभु श्रीराम की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 17 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 17 अप्रैल 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

राशिफल में जानिए किसकी राशि में क्या...


मेष
फैमिली और फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। नई प्रॉपर्टी की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। आज आपको प्रोफेशनल लाइफ में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लव लाइफ में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा।

वृषभ
सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें। दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करें। अपने फेवरेट हॉबी के लिए थोड़ा टाइम निकालें। कुछ लोगों के ऑफिस में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लेकिन कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। हेल्दी डाइट लें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन
आज विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे मार्क्स मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवन में जो चाहेंगे। उसकी उपलब्धता होगी। ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी। प्रोफेशनल लाइफ में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। फैमिली के साथ एक ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। आज सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें।

कर्क
सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवन में पॉजिटिविटी भरपूर रहेगी। ऑफिस में टैलेंट का प्रदर्शन करने के कई अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें। आज का दिन फैमिली और फ्रेंड्स के साथ कहीं घूमने जाने के लिए बिल्कुल पर परफेक्ट है। इससे पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी।

सिंह
अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मोटिवेटेड रहेंगे।प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। सीनियर्स के सपोर्ट से करियर में तरक्की करेंगे। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन अज्ञात भय से मन परेशान रह सकता है। नेगेटिविटी से दूर रहें। प्रियजन के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे स्ट्रेस लेवल कम होगा।

कन्या
कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। हर कार्य में मनचाही सफलता मिलेगी। लेकिन आज अप्रत्याशित खर्चे बढ़ेंगे। अपने खर्च करने की आदतों पर नजर रखें। लाइफस्टाइल में थोड़े बदलाव लाएं। हेल्दी रूटीन फॉलों करें। प्रोटीन और न्यूट्रीशन से भरपूर डाइट लें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। आज घर के छोटे भाई या बहन को करियर में बड़ी सफलता हासिल होगी। जिससे पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा।

तुला
आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। प्रोफेशनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। व्यापार में विस्तार होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा टाइम निकालें और फैमिली के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज आपकी अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी से लोग इंप्रेस होंगे। समाज में सराहे जाएंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक
प्रोफेशनल लाइफ में बड़े बदलाव होंगे। जीवन में ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं होगी। ऑफिस में लोग आपके कार्यों से प्रेरित होंगे। आज करियर ग्रोथ के नए अवसरों पर नजर रखें। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। भूमि या वाहन की खरीदारी के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बहुत अच्छे मार्क्स मिलेंगे। सिंगल जातकों की किसी व्यक्ति के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

धनु
अपने एकस्ट्रा खर्चों पर नजर रखें। ऑफिस में वातावरण अनुकूल रहेगा। लेकिन भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। फैमिली के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।

मकर
पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आपकी लाइफस्टाइल बेहतर होगी। जीवन में ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं होगी। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। उद्यमियों को नए व्यापार की शुरुआत के लिए कई जगहों से फंड मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी।

कुंभ
प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा परफॉर्म करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन बचत पर फोकस करें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। सिंगल जातकों की आज किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होगी। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस दौरान अपने स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान दें।

मीन
आज आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। कुछ जातकों को अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। रिलेशनशिप की दिक्कतें दूर होंगी। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज