राशिफलः आज इन पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | Mar 28, 2024, 23:35 IST
Share
HOROSCOPE
29 मार्च 2024 का राशिफल।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा-उपासना करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सफलता मिलती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 29 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होगा तो कुछ के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल ( horoscope ) का आकलन किया जाता है। 29 मार्च 2024 को शुक्रवार है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। मां लक्ष्मी की पूजा-उपासना करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 29 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 29 मार्च 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट।

राशिफल में जानिए कौन सी हैं वो राशियां...


मेष
आज आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। नए व्यापार की शुरुआत की संभावनाएं बढ़ेंगी। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। सिंगल जातकों का शादी-विवाह तय हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें। इससे करियर ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे।

वृषभ
आज वृषभ राशि के जातक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। वाणी में सौम्यता का प्रभाव रहेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।

मिथुन
विद्यार्थियों के लिए शुभ दिन है। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। हालांकि, नौकरीपेशा वालों को छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को बिजनेस डील साइन करते समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और धन से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। अपने परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यों का स्ट्रेस हो सकता है।

कर्क
आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। जीवन में कई बड़े बदलाव आएंगे, लेकिन चुनौतियां भी बढ़ेंगी। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। आज रिलेशनशिप में बहुत सावधानी बरतें। रिश्तों में गलतफहमियां ज्यादा बढ़ने न दें। पार्टनर का ख्याल रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। साथ ही धन से जुड़े फैसले लेते समय थोड़ी सावधानी बरतें।

सिंह
पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। कुछ जातकों का शादी-विवाह तय हो सकता है। पार्टनर के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। अपने बिजी शेड्यूल में से भी थोड़ा टाइम निकालें और पार्टनर के साथ कुछ यादगार पल बिताएं। इससे प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। हालांकि,ऑफिस के कार्यों को बड़ी जिम्मेदारी से संभालें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए सोच-समझकर आर्थिक फैसले लें।

कन्या
प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। जीवन में नए अप्रत्याशित बदलावों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। परिस्थिति के अनुकूल ढलने की कोशिश करें। मुश्किलों से न घबराएं। जो लोग नई जॉब की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज शुभ समाचार मिल सकता है। घर की साफ-सफाई पर ध्यान दें। धन को लेकर चल रहे विवादों को सुलझाने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर डिसीजन लें।

तुला
तुला राशि के जातक आज परिजनों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में बहुत सावधानी बरतें और आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। इससे धन हानि हो सकता है। निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें और इनवेस्टमेंट से जुड़े डिसीजन बहुत सोच-समझकर लें।

वृश्चिक
कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। सभी कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें और सेल्फ केयर एक्टिविटीज में शामिल हों।

धनु
आज धनु राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। ऑफिस टास्क को कंपलीट करने के लिए नई रणनीति बनाएं। फैमिली मेंबर्स के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी और करियर में नई उपलब्धियां हासिल करने में सफल होंगे। खुद के और परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पार्टनरशिप के बिजनेस में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि के संकेत हैं।

मकर
अपने मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर ध्यान दें। टीम वर्क पर फोकस करें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें और चुनौतियों से निपटने के लिए एक-दूसरे को मोटिवेट करते रहें। आज आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आज अतीत की यादों से डिस्टर्बेंस बढ़ सकती है। अपने इमोशन्स पर नियंत्रण रखें। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। आज परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी। वाहन सावधानी से चलाएं और ट्रैफिक के नियमों का पालन करें।

कुंभ
जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। अप्रत्याशित परिवर्तनों के लिए तैयार रहें। चुनौतियों से न घबराएं। धैर्य बनाए रखें और शांत दिमाग से फैसले लें। कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी टास्क हैंडल करें। हालांकि, कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रोजाना योग और एक्सरसाइज करें।

मीन
आज मीन राशि वालों के जीवन में चुनौतियां बढ़ेंगी। वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से धन को लेकर चल रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। जिससे पारिवारिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई