केदारनाथ हेली सेवा 2025 की बुकिंग शुरू, जानें कैसे करें अपना टिकट रिजर्व्ड

Kaushiki | May 08, 2025, 16:03 IST
kedarnath heli seva
केदारनाथ हेली सेवा के लिए 8 मई 2025 से बुकिंग शुरू हो गई है। यात्रा पंजीकरण के साथ IRCTC के वेबसाइट पर टिकट बुकिंग की जा सकती है। किसी भी फर्जी एजेंट या वेबसाइट से टिकट बुक करने से बचें।

केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा के माध्यम से तीर्थयात्रियों को यात्रा की कठिनाई से राहत मिलने जा रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यू-काडा) ने हेली सेवा के लिए टिकट बुकिंग के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है।



यह बुकिंग 8 मई 2025 (यानी आज) से IRCTC की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। आपको बता दें कि, 2 मई को केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।



बता दें कि, पहले चरण में 2 मई से 30 मई तक के लिए टिकट बुक हुए थे और अब 1 जून से 22 जून तक की यात्रा के लिए बुकिंग की जाएगी। इस बार भी भारी भीड़ की संभावना है, क्योंकि पहले चरण में एक घंटे में ही सभी टिकट बुक हो गए थे।



ये खबर भी पढ़ें... रौंगटे खड़े कर देगी केदारनाथ की ये चमत्कारी घटना, जानिए इस अद्भुत रहस्य को



बुकिंग प्रोसेस

  • बुकिंग वेबसाइट: टिकट बुकिंग www.heliyatra.irctc.co.in पर की जा सकती है।
  • रजिस्ट्रेशन अनिवार्य: हेली टिकट बुक करने के लिए चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन जरूरी है। बिना रजिस्ट्रेशन के बुकिंग संभव नहीं होगी।
  • बुकिंग के समय आवश्यक जानकारी: यात्रा तिथि, आधार नंबर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी वेबसाइट पर दर्ज करनी होगी।

क्यों है यह हेली सेवा खास

यह हेली सेवा केदारनाथ की कठिन पैदल यात्रा से बचने का एक सुरक्षित और समय बचाने वाला विकल्प है। विशेष रूप से बुजुर्गों और शारीरिक रूप से अक्षम तीर्थयात्रियों के लिए यह सेवा अत्यधिक लाभकारी साबित हो रही है।



हर साल हजारों श्रद्धालु इस हेली सेवा का उपयोग करते हैं ताकि वे जल्दी और सुरक्षित रूप से केदारनाथ पहुंच सकें।



ये खबर भी पढ़ें...केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक: केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे की मंजूरी



जरूरी दिशा-निर्देश

  • ऑथॉरिजेड वेबसाइट से बुकिंग करें: यात्रियों से अपील की गई है कि वे केवल आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in से ही टिकट बुक करें, ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके।
  • फर्जी एजेंट्स से सतर्क रहें: किसी भी फर्जी एजेंट या वेबसाइट से टिकट बुक करने से बचें।

ये खबर भी पढ़ें...



चारधाम यात्रा में क्या है केदारनाथ मंदिर का महत्व, भगवान शिव से जुड़ी है मान्यताएं



शत्रु और रोग पर विजय दिलाती हैं मां बगलामुखी, जानें पूजा का मुहूर्त और विधि



केदारनाथ की यात्रा | केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले | केदारनाथ धाम ट्रस्ट | धर्म ज्योतिष न्यूज | Kedarnath Dham | Kedarnath Dham News | Kedarnath Yatra



Tags:
  • Kedarnath Yatra
  • केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले
  • Kedarnath Dham
  • केदारनाथ धाम
  • केदारनाथ की यात्रा
  • Kedarnath Dham News
  • kedarnath
  • केदारनाथ
  • केदारनाथ धाम ट्रस्ट
  • धर्म ज्योतिष न्यूज