इन 5 चीजों के बिना अधूरी है जन्माष्टमी की पूजा, जानें कौन सी वस्तुएं हैं श्रीकृष्ण को प्रिय
Kaushiki | Aug 14, 2025, 16:37 IST
Janmashtami 2025
जन्माष्टमी 2025 पर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए तुलसी से जुड़े उपाय करें। साथ ही, बांसुरी, मोरपंख जैसी शुभ चीजें घर लाकर धन-समृद्धि का आशीर्वाद पाएं।
Janmashtami Celebrations:जन्माष्टमी का त्योहार हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल यह शुभ तिथि आज (16 अगस्त, 2025) पड़ रही है। इस दिन देशभर में कान्हा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।
हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक, भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी अति प्रिय है। तुलसी को माता लक्ष्मी का ही स्वरूप माना गया है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन तुलसी से जुड़े कुछ विशेष उपायों को करने से भगवान श्रीकृष्ण के साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
इसके अलावा, कुछ ऐसी वस्तुएं भी हैं जिन्हें इस दिन घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। ये वस्तुएं श्रीकृष्ण को अति प्रिय हैं और इन्हें घर में रखने से घर का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। आइए जानें...
मान्यताओं के मुताबिक, जन्माष्टमी के पवित्र दिन तुलसी से जुड़े इन 5 उपायों को करने से व्यक्ति को भगवान श्रीकृष्ण और माता लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होती है।
तुलसी को भगवान विष्णु की सबसे प्रिय मानी जाती हैं। एक पौराणिक कथा के मुताबिक, तुलसी को माता लक्ष्मी का ही स्वरूप माना गया है, जो भगवान विष्णु की भक्ति में लीन थीं। इसलिए तुलसी के बिना विष्णु जी की पूजा अधूरी मानी जाती है।
वैज्ञानिक महत्व: तुलसी में कई औषधीय गुण होते हैं, जो घर के वातावरण को शुद्ध करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। इसलिए इसे हिंदू धर्म में एक पवित्र और पूजनीय पौधा माना जाता है।
मान्यताओं के मुताबिक, जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर इन पांच चीजों को घर लाने से लड्डू गोपाल अति प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि, धन-संपदा का आशीर्वाद देते हैं।
जन्माष्टमी (जन्माष्टमी में पूजा विधि)के दिन भक्त दिनभर व्रत रखते हैं। इस व्रत को निर्जला व्रत या फलाहार व्रत के रूप में किया जा सकता है। रात 12 बजे कान्हा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।
उनकी भव्य प्रतिमा का शृंगार किया जाता है और उन्हें 56 भोग अर्पित किए जाते हैं। इसके बाद उन्हें झूले में झुलाकर उनकी लीलाओं का स्मरण किया जाता है और आरती के बाद प्रसाद बांटा जाता है। इस दिन भक्तजनों का पूरा ध्यान लड्डू गोपाल की सेवा में लगा रहता है।
thesootr links
कब है जन्माष्टमी
हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक, भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी अति प्रिय है। तुलसी को माता लक्ष्मी का ही स्वरूप माना गया है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन तुलसी से जुड़े कुछ विशेष उपायों को करने से भगवान श्रीकृष्ण के साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
इसके अलावा, कुछ ऐसी वस्तुएं भी हैं जिन्हें इस दिन घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। ये वस्तुएं श्रीकृष्ण को अति प्रिय हैं और इन्हें घर में रखने से घर का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। आइए जानें...
तुलसी से जुड़े 5 अचूक उपाय
- जल चढ़ाएं और परिक्रमा करें: जन्माष्टमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इसके बाद तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें और उसकी 11 या 21 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं, रुके हुए काम पूरे होते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
- तुलसी दल के साथ लगाएं भोग: श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। जन्माष्टमी के दिन उन्हें भोग लगाते समय माखन-मिश्री के साथ एक तुलसी दल अवश्य रखें। मान्यता है कि तुलसी दल के बिना भगवान श्रीकृष्ण भोग स्वीकार नहीं करते हैं। ऐसा करने से वे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
- तुलसी की माला अर्पित करें: जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करना बेहद शुभ माना गया है। ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस उपाय से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
- गाय के घी का दीपक जलाएं: जन्माष्टमी के दिन सुबह और शाम दोनों समय तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय भगवान विष्णु का ध्यान करें। इस उपाय से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से घर में धन-संपदा की वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
- घर में तुलसी का पौधा लगाएं: अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है, तो जन्माष्टमी के दिन इसे घर लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। तुलसी का पौधा घर में लगाने और प्रतिदिन उसकी पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन की कमी नहीं होती।
तुलसी क्यों है श्रीकृष्ण को प्रिय
वैज्ञानिक महत्व: तुलसी में कई औषधीय गुण होते हैं, जो घर के वातावरण को शुद्ध करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। इसलिए इसे हिंदू धर्म में एक पवित्र और पूजनीय पौधा माना जाता है।
जन्माष्टमी से पहले घर लाएं ये 5 शुभ वस्तुएं
- लड्डू गोपाल की मूर्ति: अगर आप विधिवत तरीके से लड्डू गोपाल की सेवा कर सकते हैं, तो जन्माष्टमी पर उनकी मूर्ति घर जरूर लाएं। इस दिन उन्हें स्थापित करें, स्नान कराएं, श्रृंगार करें और झूले में झुलाएं। इससे घर में सकारात्मकता और प्रेम का संचार होता है।
- सुंदर बांसुरी: भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी अति प्रिय है। जन्माष्टमी के दिन एक सुंदर बांसुरी घर लाना बहुत शुभ होता है। इसे आप लड्डू गोपाल के पास मंदिर में रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में टांगने से वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में धन-समृद्धि आती है।
- मोरपंख: लड्डू गोपाल के मुकुट पर हमेशा मोरपंख होता है, जिसे राधा के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। वास्तु दोष दूर करने और श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए जन्माष्टमी के दिन या उससे पहले मोरपंख अवश्य खरीदें। इसे घर में रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
- पीले वस्त्र: पीला रंग भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है। इस दिन लड्डू गोपाल के लिए पीले रंग के वस्त्र ले आएं। साथ ही, स्वयं भी पीले रंग के वस्त्र धारण करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से आपका भाग्य प्रबल होता है और आपको हर कार्य में सफलता मिलती है।
- तुलसी का पौधा: जैसा कि पहले भी बताया गया है, जन्माष्टमी पर तुलसी का पौधा घर लाना बहुत शुभ होता है। भोग में तुलसी दल रखना जरूरी माना जाता है, इसलिए इस दिन घर में तुलसी का पौधा लगाकर उसकी पूजा करने से श्रीकृष्ण और मां लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद मिलता है।
कैसे करें जन्माष्टमी का पूजन और व्रत
उनकी भव्य प्रतिमा का शृंगार किया जाता है और उन्हें 56 भोग अर्पित किए जाते हैं। इसके बाद उन्हें झूले में झुलाकर उनकी लीलाओं का स्मरण किया जाता है और आरती के बाद प्रसाद बांटा जाता है। इस दिन भक्तजनों का पूरा ध्यान लड्डू गोपाल की सेवा में लगा रहता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
कब है जन्माष्टमी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA