जनवरी 2025 के प्रदोष व्रत : जानें तिथियां, पूजा विधि और सावधानियां
Sourabh Bhatnagar | Jan 02, 2025, 16:44 IST
pradosh vart
जनवरी 2025 में प्रदोष व्रत कब पड़ रहे हैं और इस दौरान क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए। भगवान शिव को समर्पित है ये व्रत और इसे त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है।
साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ सभी ने नए कैलेंडर को भी अपनाया है। हर साल की तरह, इस बार भी लोग व्रत-त्योहारों की तिथियां और शुभ मुहूर्त जानने को इच्छुक हैं। बताया जा रहा है कि, जनवरी में आने वाले प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं, जनवरी 2025 में प्रदोष व्रत कब पड़ रहे हैं और इस दौरान क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए। हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर महीने दो प्रदोष व्रत होते हैं। जिसमें एक व्रत शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को पड़ता है और दूसरा कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को पड़ता है। तो इस तरह, सालभर में कुल 24 प्रदोष व्रत होते हैं। माना जाता है कि, ये व्रत भगवान शिव को समर्पित है और इसे त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। आपको बता दें कि, जनवरी माह में दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं। जिसमें- पहला 11 जनवरी, शनिवार को पड़ रहा है। इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाएगा। दुसरा 27 जनवरी, सोमवार को पड़ रहा है। इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, शनि प्रदोष व्रत और सोम प्रदोष व्रत विशेष रूप से शुभ फलदायी माने जाते हैं। 1. सुबह की शुरुआत पूजा से करें: जातक व्रत के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान कर भगवान शिव की पूजा करें। उसके बाद शिवलिंग पर सफेद चंदन, बेलपत्र, भांग और फूल चढ़ाएं। 2. शिव चालीसा और मंत्रों का जाप करें: जातक शिव चालीसा का पाठ करें और साथ में ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप भी करें। इससे मन को शांति और सकारात्मकता मिलती है। 3. सात्विक भोजन करें: जातक व्रत के दिन तामसिक भोजन जैसे- प्याज, लहसुन, मांसाहार से बचें और केवल सात्विक भोजन ही ग्रहण करें। हो सके तो सिर्फ एक समय ही अनाज ग्रहण करें। 4. दान-पुण्य करें: पूजा करने के बाद जातक जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, या कंबल का दान करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त करें। 1.अपशब्दों से बचें: किसी के साथ बुरा व्यवहार या अपशब्द कहने से बचें। 2. काले कपड़े न पहनें: इस दिन काले कपड़े पहनने से बचें। सफेद या हल्के रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। 3. तुलसी और कुमकुम अर्पित न करें: शिवलिंग पर तुलसी, नारियल या कुमकुम न चढ़ाएं। ये शिव पूजा में वर्जित है। 4. तामसिक भोजन से बचें: इस दिन लहसुन, प्याज और मांसाहार से पूरी तरह परहेज करें।
हिंदू पंचांग में प्रदोष व्रत का महत्व
जनवरी 2025 में प्रदोष व्रत की तिथियां
प्रदोष व्रत के दिन क्या करें...
प्रदोष व्रत के दिन क्या न करें...
FAQ
- प्रदोष व्रत कब रखा जाता है?
प्रदोष व्रत हर महीने की शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। - जनवरी 2025 में पहला प्रदोष व्रत कब है?
पहला प्रदोष व्रत 11 जनवरी, शनिवार को पड़ेगा। - प्रदोष व्रत में क्या दान करना चाहिए?
अन्न, वस्त्र, कंबल, और धन का दान करना शुभ माना जाता है। - क्या प्रदोष व्रत में तामसिक भोजन कर सकते हैं?
नहीं, प्रदोष व्रत में तामसिक भोजन (मांस, प्याज, लहसुन) का सेवन वर्जित है। - प्रदोष व्रत के दौरान कौन-सी पूजा सामग्री अर्पित करें?
शिवलिंग पर सफेद चंदन, बेलपत्र, भांग और फूल अर्पित करें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari