काल भैरव जयंती पर इस बार बन रहा यह अद्भुत संयोग, जानें पूजन विधि

Shyam Kishor Suryawanshi | Nov 21, 2024, 18:21 IST
Share
Baba Kaal Bhairav ​​Jayanti
Baba Kaal Bhairav ​​Jayanti

इस साल काल भैरव जयंती पर्व 23 नवंबर 2024 शनिवार को है, हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष इस दिन अर्थात काल भैरव अष्टमी जंयती के दिन ब्रह्म योग, इंद्र योग और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। जानें काल भैरव की पूजन विधि

सनातन धर्म में मार्गशीर्ष का महीना विशेष महत्व रखता है इस महीने को हिंदू धर्म के अनुसार अगहन का महीना भी कहा जाता है, इस पूरे महीने अनेक देवी देवताओं के व्रत और त्योहारों का पर्व मनाया जाता है। मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को खास तिथि मानी जाती है, क्योंकि हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान महादेव ने काल भैरव रूप में जन्म लिया था इसीलिए इस तिथि को हर महिने काल भैरव अष्टमी के रूप में भी मनाया जाता है। इस साल काल भैरव जयंती पर्व 23 नवंबर 2024 दिन शनिवार को है, हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष इस दिन अर्थात काल भैरव अष्टमी जंयती के दिन ब्रह्म योग, इंद्र योग और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन भैरव बाबा को प्रसन्न करने व उनकी कृपा पाने के लिए व्रत व पूजा करने से जीवन में सुख समृद्धि में वृद्धि होने के साथ अनेक तरह की सफलताएं और सिद्धि मिलती है।

बाबा काल भैरव की पूजा का शुभ मुहूर्त

भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल 22 नवंबर को शाम 6 बजकर 7 मिनट से शुरू होकर अगले दिन अर्थात 23 नवंबर की शाम 7 बजकर 56 मिनट तक अष्टमी तिथि रहेगी। जो कि भैरव देव बाबा की पूजा निशा कल में होगी। इसी दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भी मानने का विधान शास्त्र बताते हैं।

भगवान भैरव बाबा जयंती पूजा विधि

काल भैरव अष्टमी के दिन भगवान महादेव के कल स्वरूप भैरव बाबा की पूजा की जाती है इस दिन प्रात काल किसी पवित्र नदी तीर्थ स्थान या फिर घर में ही जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए। बाबा काल भैरव का पूजन सूर्यास्त के बाद रात्रि में करने का विधान है इससे इसका लाभ अधिक हो जाता है। अगर आपके आसपास में कहीं काल भैरव मंदिर है तो वहां जाकर भैरव बाबा की विधिवत पूजा करें उनके सामने आटे का चौमुखी दीपक जलाएं, इससे भैरव नाथ अधिक प्रसन्न हो जाते हैं। पूजन के बाद इस बीज मंत्र- ऊँ उन्मत्त भैरवाए नमः” का जप 108 बार अवश्य करें श्री भगवान काल भैरव को लाला फूल, इमरती, जलेबी, उड़द के पकवान, पान, नारियल आदि पवित्र वस्तुएं अर्पित करें।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • ज्योतिष शास्त्र
  • काल भैरव मंदिर उज्जैन
  • भगवान शंकर
  • पूजा विधि
  • क्या है शुभ मुहूर्त और पूजन की विधि
  • काल भैरव मंदिर
  • काल भैरव की पूजा विधि
  • काल भैरव अष्टमी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई