आज बुधवार को भगवान गणेश देंगे इन राशियों को आशीर्वाद, किसकी दूर होंगी परेशानियां, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
आज बुधवार को भगवान गणेश देंगे इन राशियों को आशीर्वाद, किसकी दूर होंगी परेशानियां, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 19 जुलाई 2023 को बुधवार है। बुधवार का दिन गणपति को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से गणपति की पूजा-अर्चना की जाती है। गणपति की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। जानिए 19 जुलाई 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। आज आपकी राशि क्या कहती है। क्या आज आपको गणेश जी का आशीर्वाद मिलेगा और सारी परेशानियां दूर होंगी। ये जानने के लिए पढ़िए आपका राशिफल...





मेषः आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। आपको किसी को साझेदार बनने से बचना होगा और आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है, जिससे बातचीत करते समय आप वाणी की मधुरता बनाए रखें। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माताजी की सेहत में आज गिरावट आ सकती है, क्योंकि उन्हें कोई पैरों में दर्द या गले से संबंधित समस्या हो सकती है। आप किसी वाद विवाद में पड़ने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है।   





वृषः आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। आय में कठिनाई और खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। मित्रों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।





मिथुनः मानसिक शांति रहेगी। जीवनसाथी का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना है। 





कर्कः मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार की समस्या बढ़ सकती हैं। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्थान परिवर्तन की संभावना है। 





सिंहः आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तरक्की हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।





कन्याः वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में परिवर्तन की संभावना बन रही है। माता-पिता का साथ मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। बातचीत में संयत रहें। मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। क्रोध के अतिरिक्त से बचें। किसी सज्‍जन से भेंट हो सकती है। संतान से मतभेद हो सकते हैं।





तुलाः मानसिक शांति रहेगी। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। कुटुंब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त होंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त्र होंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।





वृश्चिकः शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं यथावत रहेंगी। आय कम और खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।





धनुः मानसिक शांति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ की स्थिति में भी सुधार होगा। संतान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। माता से धन की प्राप्ति होगी।





मकरः आत्मविश्वास में कमी आएगी। व्यर्थ के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक अशांति रहेगी, लेकिन वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार को गति मिलेगी। आय असन्तोषजनक रहेगी। वाहन सुख में कमी आएगी। विवादों से दूर रहें। संतान को कष्ट होगा।





कुंभः मन परेशान रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों में सुधार होगा। कुछ पुराने मित्रों से सम्पर्क हो सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। 





मीनः पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। संयत रहें। क्रोध और आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि के सुखद परिणाम मिलेंगे। 



गुरुवार का राशिफल दैनिक राशिफल राशिफल Tuesday Horoscope Daily Horoscope 19 जुलाई का राशिफल Horoscope 19th July Horoscope