13 या 14 जनवरी किस दिन मनाएं मकर संक्रांति, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Ravi Singh | Jan 02, 2025, 18:25 IST
Makar Sankranti 2025 festivals hinduism Photograph: (the sootr )
मकर संक्रांति साल का पहला त्यौहार है और हिंदू धर्म में इसका बहुत खास महत्व भी है। लोग इस खास दिन को बहुत खुशी के साथ मनाते हैं। इस साल लोग सही तिथि को लेकर असमंजस में हैं। आइए जानते हैं साल 2025 में किस दिन मनाई जानी चाहिए संक्रांति...
Makar Sankranti 2025: नया साल शुरू हो चुका है, जिसके साथ ही जल्द ही त्योहारों का सिलसिला भी शुरू होने वाला है। मकर संक्रांति का त्योहार नए साल के पहले बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है। यह त्योहार धार्मिक और ज्योतिष दोनों ही दृष्टि से बेहद खास है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, मकर संक्रांति का त्योहार उस दिन मनाया जाता है, जब सूर्य देव मकर राशि में गोचर करते हैं। मकर संक्रांति के दिन खरमास समाप्त हो जाता है, जिसके साथ ही शुभ कार्यों पर लगी रोक हट जाती है।
![7de61eb9-bb8]()
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 14 जनवरी 2025, मंगलवार को प्रातः 9:03 बजे सूर्य मकर राशि में गोचर करेगा। इस कारण संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के पूजा-पाठ, स्नान-दान आदि शुभ कार्य पुण्यकाल में किए जाते हैं। पुण्यकाल 14 जनवरी को प्रातः 9:03 बजे से सायं 5:46 बजे तक है, जबकि इस दिन महापुण्यकाल प्रातः 9:03 बजे से प्रातः 10:48 बजे तक है।
![2897ca37-19d]()
पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रेता युग में भगवान राम ने Makar Sankranti के दिन पतंग उड़ाई थी, जो इंद्रलोक तक पहुंची थी। इसके बाद से मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने की परंपरा शुरू हो गई। मकर संक्रांति के दिन घर में तिल के व्यंजन और खिचड़ी भी बनाई जाती है। साथ ही तिल का दान करना भी शुभ माना जाता है।
![f681fe4f-326]()
धार्मिक मान्यता के अनुसार, Makar Sankranti के दिन भगवान सूर्य मकर रेखा से उत्तरायण यानि उत्तर दिशा की ओर जाते हैं। इसलिए इस पर्व को उत्तरायण भी कहा जाता है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। कई लोग मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा करते हैं।
![589fa58b-112]()
Makar Sankranti पर खान-पान का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। कई जगहों पर इस दिन खिचड़ी खाने का भी महत्व है। इसके साथ ही लड्डू भी बनाए जाते हैं। लड्डू खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं।
संक्रांति का त्यौहार हमें प्रकृति में परिवर्तन और नई शुरुआत का संदेश देता है। यह त्यौहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, अज्ञान से ज्ञान की ओर और मृत्यु से अमरता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
चलिए विस्तार से जानते हैं मकर संक्रांति के पर्व के महत्व और सही तिथि के बारे में...
कब मनाई जाएगी संक्रांति
7de61eb9-bb8
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 14 जनवरी 2025, मंगलवार को प्रातः 9:03 बजे सूर्य मकर राशि में गोचर करेगा। इस कारण संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के पूजा-पाठ, स्नान-दान आदि शुभ कार्य पुण्यकाल में किए जाते हैं। पुण्यकाल 14 जनवरी को प्रातः 9:03 बजे से सायं 5:46 बजे तक है, जबकि इस दिन महापुण्यकाल प्रातः 9:03 बजे से प्रातः 10:48 बजे तक है।
इंद्रलोक तक पहुंची थी पतंग
2897ca37-19d
पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रेता युग में भगवान राम ने Makar Sankranti के दिन पतंग उड़ाई थी, जो इंद्रलोक तक पहुंची थी। इसके बाद से मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने की परंपरा शुरू हो गई। मकर संक्रांति के दिन घर में तिल के व्यंजन और खिचड़ी भी बनाई जाती है। साथ ही तिल का दान करना भी शुभ माना जाता है।
नदी में स्नान करना फलदायी
f681fe4f-326
धार्मिक मान्यता के अनुसार, Makar Sankranti के दिन भगवान सूर्य मकर रेखा से उत्तरायण यानि उत्तर दिशा की ओर जाते हैं। इसलिए इस पर्व को उत्तरायण भी कहा जाता है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। कई लोग मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा करते हैं।
पूजा-पाठ के अलावा मकर संक्रांति के पावन दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करना और जरूरतमंदों को दान देना फलदायी माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करने और खिचड़ी खाने से श्री हरि की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही कुंडली में राहु और शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।
खान-पान का विशेष महत्व
589fa58b-112
Makar Sankranti पर खान-पान का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। कई जगहों पर इस दिन खिचड़ी खाने का भी महत्व है। इसके साथ ही लड्डू भी बनाए जाते हैं। लड्डू खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं।
संक्रांति का संदेश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava