गंगा सप्तमी से लेकर वट सावित्री तक, जानें मई 2025 के त्योहारों की पूरी लिस्ट

Kaushiki | May 01, 2025, 11:29 IST
may festival 2025
मई का महीना हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है, जिसमें गंगा सप्तमी, सीता नवमी और वट सावित्री जैसे प्रमुख व्रत और त्योहार होते हैं। आइए जानते हैं उन सभी व्रत, त्योहार और महत्वपूर्ण दिवस के बारें में।

मई का महीना हिंदू धर्म के लिए खास है, जिसमें कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आते हैं। इन व्रतों और त्योहारों का धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व है।



इस साल मई में गंगा सप्तमी, सीता नवमी, नारद जयंती और वट सावित्री जैसे कई प्रमुख पर्व होंगे, जो विशेष रूप से महिलाओं और परिवारों के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। आइए जानते हैं उन सभी व्रत, त्योहार और महत्वपूर्ण दिवस के बारें में।



ये खबर भी पढ़ें... माघ पूर्णिमा पर क्यों की जाती है सत्यनारायण भगवान की पूजा, जानें व्रत और पूजा का महत्व



व्रत और त्योहार

  • 1 मई 2025 (गुरुवार): विनायक चतुर्थी
  • 2 मई 2025 (शुक्रवार): स्‍कंद षष्‍ठी, आद्य शंकराचार्य जयंती
  • 3 मई 2025 (शनिवार): गंगा सप्‍तमी
  • 4 मई 2025 (रविवार): भानु सप्‍तमी, अग्नि नक्षत्र प्रारंभ
  • 5 मई 2025 (सोमवार): सीता नवमी, बगलामुखी जयंती
  • 7 मई 2025 (बुधवार): त्रिशूर पूरम
  • 8 मई 2025 (गुरुवार): मोहिनी एकादशी, परशुराम द्वादशी
  • 11 मई 2025 (रविवार): नृसिंह जयंती, छिन्‍नमस्तिका जयंती
  • 12 मई 2025 (सोमवार): बुद्ध पूर्णिमा, चित्रा पौर्णमी
  • 13 मई 2025 (मंगलवार): नारद जयंती
  • 23 मई 2025 (शुक्रवार): अपरा एकादशी
  • 24 मई 2025 (शनिवार): प्रदोष व्रत
  • 26 मई 2025 (सोमवार): वट सावित्री व्रत
  • 27 मई 2025 (मंगलवार): शनि जयंती

ये खबर भी पढ़ें...काल भैरव की पूजा से बदल जाएगा भाग्य, जानें कालाष्टमी व्रत की पूरी विधि



Ganga Saptami 2025 Know Date Auspicious Timing Significance Ganga Saptami Kab Hai Jaane Shubh Muhur


गंगा सप्तमी (3 मई 2025)



गंगा सप्तमी का पर्व मां गंगा के पृथ्वी पर आगमन का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, इस दिन भगवान ब्रह्मा के कमंडल से गंगा का प्रवाह हुआ था। इसे अक्षय तृतीया जैसा शुभ दिन माना जाता है, जो पुण्य और आशीर्वाद के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।



सीता नवमी (5 मई 2025)



सीता नवमी भगवान राम की पत्नी माता सीता के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस दिन विशेष रूप से महिलाएं उपवास करती हैं और माता सीता से सुख-शांति, समृद्धि और अच्छे जीवन की कामना करती हैं।



मोहिनी एकादशी (8 मई 2025)



मोहिनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की मोहिनी रूप में पूजा की जाती है। इस दिन उपवास और पूजा से जीवन में शांति और सुख की प्राप्ति होती है।



नारद जयंती (13 मई 2025)



नारद जयंती, प्रसिद्ध ऋषि नारद की जयंती होती है। यह दिन ज्ञान और भक्ति के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। भक्त इस दिन नारद जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए पूजा करते हैं।



वट सावित्री व्रत (26 मई 2025)



वट सावित्री व्रत, खासतौर पर महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए और परिवार में सुख-शांति के लिए रखा जाता है। महिलाएं इस दिन वट वृक्ष की पूजा करती हैं और उपवास रखती हैं।



ये खबर भी पढ़ें...आरती का महत्व : पूजा के बाद क्यों जरूरी है आरती करना, जानें इसके वैज्ञानिक कारण



मई 2025 माह के महत्वपूर्ण दिवस

1 मई



  • अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस
  • महाराष्ट्र दिवस
  • गुजरात दिवस

2 मई



  • विश्व टूना दिवस
  • सूरदास जयंती
  • आद्य शंकराचार्य जयंती

3 मई



  • प्रेस स्वतंत्रता दिवस (विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस)

4 मई



  • कोयला खनिक दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस
  • विश्व हास्य दिवस

6 मई



  • अंतर्राष्ट्रीय नो डाइट दिवस
  • विश्व अस्थमा दिवस

7 मई



  • विश्व एथलेटिक्स दिवस

8 मई



  • विश्व रेड क्रॉस दिवस
  • विश्व थैलेसीमिया दिवस

9 मई



  • रवींद्रनाथ टैगोर जयंती
  • महाराणा प्रताप जयंती

10 मई



  • विश्व ल्यूपस दिवस

11 मई



  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
  • मातृ दिवस

12 मई



  • अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
  • बुद्ध जयंती (बुद्ध पूर्णिमा)

15 मई



  • अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस

16 मई



  • राष्ट्रीय डेंगू दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस
  • राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस

17 मई



  • विश्व दूरसंचार दिवस
  • विश्व उच्च रक्तचाप दिवस
  • सशस्त्र सेना दिवस

18 मई



  • विश्व एड्स वैक्सीन दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस

20 मई



  • अंतर्राष्ट्रीय मानव संसाधन दिवस

21 मई



  • राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस

22 मई



  • अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

23 मई



  • विश्व कछुआ दिवस

24 मई



  • राष्ट्रीय भाई दिवस

25 मई



  • अफ्रीका दिवस

26 मई



  • राष्ट्रीय स्मृति दिवस

30 मई



  • अंतर्राष्ट्रीय आलू दिवस
  • गोवा राज्य दिवस
  • हिंदी पत्रकारिता दिवस

31 मई



  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस
  • अहिल्या बाई होलकर जयंती

ये खबर भी पढ़ें... विश्व धरोहर दिवस : खतरे में बालोद पुरातात्विक संग्रहालय, ऐतिहासिक मूर्तियां हो रहीं खंडित



धर्म ज्योतिष न्यूज | 2025 के व्रत और त्योहार | वट सावित्री पूजा | Buddha Purnima | days | 2025 Vrat and Festivals | may



Tags:
  • वट सावित्री पूजा
  • Buddha Purnima
  • बुद्ध पूर्णिमा
  • may
  • days
  • Jayanti
  • व्रत
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
  • 2025 के व्रत और त्योहार
  • 2025 Vrat and Festivals