आज गुरु पूर्णिमा पर इन राशि वालों को करना होंगे खास उपाय, जानिए गुरु मंत्र का जाप करने से किसकी बदलेगी किस्मत

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
आज गुरु पूर्णिमा पर इन राशि वालों को करना होंगे खास उपाय, जानिए गुरु मंत्र का जाप करने से किसकी बदलेगी किस्मत

BHOPAL. भारतीय सनातन परंपरा में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर बताया गया है। इसीलिए हम प्रत्येक साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाते हैं। इस बार गुरु पूर्णिमा का त्यौहार 3 जुलाई, सोमवार को मनाया जाएगा। यह समय आत्मचिंतन करने और अपने गुरुओं से आशीर्वाद का है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर इसके प्रभाव क्या पड़ेंगे और जीवन में आगे बढ़ने के लिए इस दिन क्या करना चाहिए।





मेषः इस दिन मेष वालों को धैर्य रखने की जरूरत है, भविष्य में फायदा होगा। वहीं अपने चित्त को शांत करने के लिए योग और मेडिटेशन बहुत जरूरी है। यह आपके अंदर पॉजिटिव एनर्जी लाएगा। आपके लिए मंदिरों में जाना और पीले वस्त्र धारण करना शुभ होगा।





वृषभः वृषभ राशि के जातक स्थिरता को महत्व देने के लिए जाने जाते हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन वृषभ वालों को भगवान कृष्ण की पूजा करनी चाहिए और भगवत गीता का पाठ करना चाहिए। ऐसा करना शुभ होगा।





मिथुनः गुरु पूर्णिमा के दिन मिथुन वाले अपनी कम्युनिकेशन स्किल पर काम करके अपनी बौद्धिकता में विकास करेंगे। इसके अलावा गुरु मंत्र का मेडिटेशन करना या गुरुओं को सरप्राइस गिफ्ट देना शुभ होगा। अगर आपके जीवन में गुरु नहीं हैं तो भगवान विष्णु की पूजा करें।





कर्कः कर्क राशि के जातक अपनी भावनात्मक गहराई के लिए जाने जाते हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन आप खुद पर ध्यान देने के साथ ही अपनी रिलेशनशिप पर भी ध्यान दें। इसके अलावा, गुरु मंत्र का जाप करना और भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ होगा।





सिंहः सिंह वाले जातक नेचुरल लीडरशिप के लिए जाने जाते हैं। इस दिन आप अपमान को गले लगा कर अपने स्किल को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, दूसरों को सुनना और सामंजस्य बिठाना आपके लिए शुभ होगा।





कन्याः कन्या वाले अपने काम के प्रति ईमानदार होते हैं। इसके अलावा, गुरु पूर्णिमा के दिन कन्या वाले अपने काम और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाकर रखें। 





तुलाः तुला वाले इस साल प्यार और सद्भाव के साथ दृढ़ निश्चय हो सकते हैं। धार्मिक स्थानों पर जाना तुला वालों के लिए शुभ होगा।





वृश्चिकः वृश्चिक वाले इस गुरु पूर्णिमा पर अपने साथ हुए गलत व्यवहार को भूल जाए और अपने व्यक्तिगत विकास पर ध्यान दें। इसके अलावा, अपने गुरु को सरप्राइस गिफ्ट देना शुभ होगा।





धनुः धनु वालों के लिए गुरु पूर्णिमा का दिन प्यार से भरा होगा। धनु राशि के जातक मेडिटेशन करके अपने अंदर के ज्ञान को और बढ़ा सकते हैं। भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ होगा। 





मकरः महत्वाकांक्षी मकर राशि के जातक हेल्दी वर्क लाइफ को प्राथमिकता दें। इसके साथ ही इस गुरु पूर्णिमा पर मकर वाले पर्सनल रिलेशनशिप पर भी ध्यान दें।





कुंभः कुंभ राशि के प्रोग्रेसिव जातक का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। इसके साथ ही वे सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देंगे।





मीनः मीन राशि के जातक इस गुरु पूर्णिमा पर क्रिएटिव होंगे। इसके अलावा मीन राशि के जातक पेंटिंग, राइटिंग और म्यूजिक में रुचि लेंगे। गुरु पूर्णिमा के दिन आध्यात्मिक बने रहना शुभ होगा। 



आज का राशिफल Today's horoscope Guru Purnima today these zodiac signs will have to do special measures whose luck will change by chanting Guru Mantra आज गुरु पूर्णिमा इन राशि वालों को करना होंगे खास उपाय गुरु मंत्र के जाप से किसकी बदलेगी किस्मत