राम नवमी पर घर में सुख-समृद्धि के लिए जरूर करें ये खास उपाय, दूर होंगे आपके सारे कष्ट

Kaushiki | Mar 26, 2026, 15:01 IST
Share
ram-navami-2026
ram-navami-2026

Ram Navami 2026: पंचांग के मुताबिक, इस साल राम नवमी का पर्व आज 27 मार्च को मनाया जा रहा है। ऐसे में आइए जानें भगवान राम के जन्म की कथा, पूजा विधि और सुख-समृद्धि के उपाय।

Ram Navami 2026: राम नवमी का त्योहार भारत के करोड़ों लोगों की अटूट आस्था का महापर्व है। यह दिन भगवान विष्णु के सातवें अवतार, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम को समर्पित है। साल 2026 में राम नवमी की तिथि को लेकर भक्तों के बीच काफी चर्चा है।

विद्वानों के मुताबिक, नवमी तिथि 26 मार्च की सुबह शुरू हो गई थी। यह तिथि आज 27 मार्च की सुबह 10 बजे तक रहेगी। भक्त अपनी परंपरा के मुताबिक प्रभु का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाएंगे।

क्यों लिया था भगवान विष्णु ने राम अवतार

अयोध्या के राजा दशरथ के पास वैभव की कोई कमी नहीं थी। बस उनके पास साम्राज्य को संभालने वाला कोई उत्तराधिकारी नहीं था। वे अपनी इस चिंता को लेकर गुरु वशिष्ठ के पास गए। ऋषि ऋष्यशृंग के मार्गदर्शन में एक महान यज्ञ संपन्न किया गया।

यज्ञ की पूर्णाहुति पर स्वयं अग्नि देव प्रकट हुए थे। उन्होंने राजा दशरथ को दिव्य खीर का एक पात्र दिया। राजा ने वह प्रसाद अपनी तीनों रानियों में बांट दिया। इसके फलस्वरूप चैत्र नवमी को प्रभु श्री राम का जन्म हुआ।

उस समय लंकापति रावण का अत्याचार बहुत बढ़ गया था। उसे वरदान था कि कोई देवता उसे नहीं मार पाएगा। धर्म की रक्षा के लिए ईश्वर को मनुष्य रूप लेना पड़ा। भगवान विष्णु ने राम बनकर रावण के घमंड को तोड़ा। राम नवमी हमें याद दिलाती है कि सत्य की जीत होती है।

Ram Navami 2026 Horoscope: रामनवमी पर बन रहा गजकेसरी योग! इन राशियों की चमक  सकती है किस्मत | Ram Navami 2026 Horoscope 27 march rashifal zodiac  benefits shubh yog lucky zodiac sign astrology predictions ...

राम नवमी 2026 का शुभ मुहूर्त

विद्वानों के मुतबिक, आज 27 मार्च को विशेष पूजन मुहूर्त रहेगा। पूजा का शुभ समय सुबह 11:13 से दोपहर 1:41 तक है। राम जी का जन्म 27 मार्च को दोपहर (मध्याह्न) 12:27 बजे होगा। अपनी श्रद्धा और पंचांग मुताबिक आप आराधना कर सकते हैं।

Ram Navami 2026 Rashifal: रामनवमी पर बनने जा रहा ग्रहों का शुभ योग, इन  राशियों पर बरसेगी भगवान राम की कृपा
Ram Navami 2026 Rashifal: रामनवमी पर बनने जा रहा ग्रहों का शुभ योग, इन राशियों पर बरसेगी भगवान राम की कृपा

राम नवमी पूजा की विधि

राम नवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। घर के मंदिर को फूलों और रंगोली से सुंदर सजाएं। प्रभु श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण की प्रतिमा स्थापित करें।

सबसे पहले गणेश जी और सूर्य देव की पूजा करें। फिर गंगाजल से अभिषेक कर धूप-दीप और अक्षत अर्पित करें। इस दिन अन्नदान करने से पुण्य मिलता है। जरूरतमंदों को भोजन कराने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

ram navami prasad recipe hindi | Jansatta
ram navami prasad recipe hindi | Jansatta

राम नवमी पर सुख-शांति के उपाय

विद्वानों के मुतबिक, राम नवमी के पावन अवसर पर ये उपाय जरूर करें:

घर की पूर्व दिशा में 'श्री राम' लिखकर कागज लगाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जरूर जलाएं। रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ करना बहुत शुभ होता है। घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का वंदनवार लगाएं। केसरिया झंडा घर की छत पर लगाने से कष्ट दूर होंगे।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

ये खबरें भी पढ़ें....

अयोध्या में रामनवमी की धूम, रामलला के मस्तक पर सजेगा सूर्य देव का तिलक

चैत्र नवरात्रि: अष्टमी और राम नवमी की तारीख को लेकर न हों परेशान, जानें कब है

एमपी के इस सिद्ध शक्तिपीठ में बड़े-बड़े दिग्गजों के झुकते हैं सिर, शत्रुओं की बुद्धि बांध देती हैं ये देवी

प्रकृति की गोद में बसा देवी का मंदिर, आस्था और प्राकृतिक सुंदरता का संगम, नौ दिन, नौ देवियां

Tags:
  • अयोध्या
  • Ram Navami
  • श्री राम
  • भगवान विष्णु
  • राम नवमी
  • शुभ मुहूर्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती