सावन में ऐसे करें अपने नन्हें लड्डू गोपाल का शृंगार, घर में आएगी खुशियों की बहार
Kaushiki | Jul 19, 2025, 19:13 IST
Laddu Gopal in Sawan
सावन में अपने घर के लड्डू गोपाल का विशेष शृंगार करें! हरे और पीले वस्त्रों से लेकर फूलों के आभूषणों तक, जानें हर तरीका जिससे ठाकुर जी की कृपा बरसेगी और घर में सुख-समृद्धि आएगी।
सावन का महीना धार्मिक रूप से बेहद पवित्र माना जाता है। इन दिनों विशेष रूप से पूजा-पाठ किया जाता है। घर के मंदिर की साफ-सफाई की जाती है, तो वहीं घर में मौजूद सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को नए वस्त्र और आभूषण पहनाए जाते हैं।
विशेष रूप से लड्डू गोपाल का शृंगार इन दिनों जरूर किया जाता है। अगर आपके घर में भी नन्हें ठाकुर जी की प्रतिमा विराजमान है, तो सावन का महीना आते ही उन्हें विशेष रूप से तैयार करें।
मान्यता है कि श्रावण मास में लड्डू गोपाल का शृंगार करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं, सावन में लड्डू गोपाल को कैसे तैयार करें और इस विशेष शृंगार का क्या महत्व है...
श्रावण मास में लड्डू गोपाल के लिए नई और सुंदर सी पोशाक चुनना बेहद महत्वपूर्ण है। सावन के महीने में हरे और पीले रंग के वस्त्र पहनाना अत्यंत शुभ माना जाता है।
ये रंग प्रकृति और खुशहाली का प्रतीक हैं और भगवान कृष्ण को भी प्रिय हैं। आप बाजार से सुंदर सी रेडीमेड पोशाक ला सकती हैं या चाहें तो अपनी श्रद्धा और रचनात्मकता से खुद भी तैयार कर सकती हैं। हरे रंग की पोशाक पर पीले या सुनहरे गोटे का काम बहुत ही मनमोहक लगता है।
ये खबर भी पढ़ें...सावन में ऐसे कर सकते हैं महाकाल के फटाफट दर्शन, महाकाल दर्शन गाइड से जानें हर जानकारी
वस्त्रों के साथ-साथ लड्डू गोपाल के लिए नए आभूषण भी जरूर लाएं। इन दिनों फूलों से बने आभूषण पहनाना बहुत शुभ माना जाता है। बाज़ार में फूलों के डिजाइन वाली ज्वेलरी भी मिलती है, जो आप खरीद कर ला सकती हैं।
हालांकि, ताजे फूलों से बने आभूषण ज्यादा शुभ और मनमोहक माने जाते हैं। आप लड्डू गोपाल को ताजे फूलों से बनी माला, बाजूबंद, कंगन और अन्य आभूषण पहना सकते हैं।
चमेली, गुलाब, गेंदा या तुलसी के पत्तों की माला विशेष रूप से शुभ मानी जाती है। साथ ही, उनकी प्रिय बांसुरी और मुकुट पर भी एक नया और सुंदर मोरपंख लगाना न भूलें। मोरपंख भगवान कृष्ण को अत्यंत प्रिय है और यह उनकी पहचान का अभिन्न अंग है।
लड्डू गोपाल का शृंगार करते समय भक्ति और प्रेम का भाव सबसे महत्वपूर्ण है।
सावन के महीने में ठाकुर जी को झूला झुलाना बहुत शुभ माना जाता है। यह भगवान के बाल स्वरूप के प्रति प्रेम और प्यार को दर्शाता है। बाजार में बहुत सुंदर-सुंदर झूले आपको मिल जाएंगे।
झूले को फूलों-पत्तियों और गोटा आदि की मदद से सजा लें। आप चाहें तो घर पर ही छोटे झूले को फूलों और मोतियों से आकर्षक बना सकते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि सावन में लड्डू गोपाल को झूला झुलाने से घर में सुख-संपदा बनी रहती है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है। यह एक ऐसा रिवाज है जो घर में आनंद और उत्सव का माहौल बनाता है।
तो सावन का महीना लड्डू गोपाल की भक्ति और शृंगार के लिए एक विशेष अवसर प्रदान करता है। प्रेम और श्रद्धा से किया गया उनका हर शृंगार, हर एक सजावट ठाकुर जी को प्रसन्न करती है और उनकी असीम कृपा आपके घर और परिवार पर बनी रहती है। तो इस सावन, अपने नन्हें ठाकुर जी को सजाने में कोई कसर न छोड़ें और उनकी भक्ति में लीन हो जाएं।
👩👦👨👩👧👧
सावन माह का शुभारंभ | सावन माह | भगवान कृष्ण की मूर्ति | Lord Krishna | laddu gopal video | धर्म ज्योतिष न्यूज
विशेष रूप से लड्डू गोपाल का शृंगार इन दिनों जरूर किया जाता है। अगर आपके घर में भी नन्हें ठाकुर जी की प्रतिमा विराजमान है, तो सावन का महीना आते ही उन्हें विशेष रूप से तैयार करें।
मान्यता है कि श्रावण मास में लड्डू गोपाल का शृंगार करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं, सावन में लड्डू गोपाल को कैसे तैयार करें और इस विशेष शृंगार का क्या महत्व है...
सावन में लड्डू गोपाल का शृंगार
|
लड्डू गोपाल के लिए विशेष पोशाक
ये रंग प्रकृति और खुशहाली का प्रतीक हैं और भगवान कृष्ण को भी प्रिय हैं। आप बाजार से सुंदर सी रेडीमेड पोशाक ला सकती हैं या चाहें तो अपनी श्रद्धा और रचनात्मकता से खुद भी तैयार कर सकती हैं। हरे रंग की पोशाक पर पीले या सुनहरे गोटे का काम बहुत ही मनमोहक लगता है।
ये खबर भी पढ़ें...सावन में ऐसे कर सकते हैं महाकाल के फटाफट दर्शन, महाकाल दर्शन गाइड से जानें हर जानकारी
फूलों से बने आभूषण
हालांकि, ताजे फूलों से बने आभूषण ज्यादा शुभ और मनमोहक माने जाते हैं। आप लड्डू गोपाल को ताजे फूलों से बनी माला, बाजूबंद, कंगन और अन्य आभूषण पहना सकते हैं।
चमेली, गुलाब, गेंदा या तुलसी के पत्तों की माला विशेष रूप से शुभ मानी जाती है। साथ ही, उनकी प्रिय बांसुरी और मुकुट पर भी एक नया और सुंदर मोरपंख लगाना न भूलें। मोरपंख भगवान कृष्ण को अत्यंत प्रिय है और यह उनकी पहचान का अभिन्न अंग है।
ऐसे करें लड्डू गोपाल का शृंगार
- पंचामृत स्नान: सबसे पहले लड्डू गोपाल को पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल का मिश्रण) से प्रेमपूर्वक स्नान कराएं। यह उन्हें शुद्ध और पवित्र करता है।
- गोपी चंदन लेप: स्नान के बाद उनके पूरे शरीर पर गोपी चंदन से लेप करें और उसे सूखने दें। चंदन की सुगंध और शीतलता उन्हें प्रिय है।
- शुद्ध जल से स्नान: जब चंदन सूख जाए, तो गंगाजल और साफ पानी की मदद से उन्हें फिर से स्नान कराएं, जिससे चंदन हट जाए।
- वस्त्र धारण: अब उन्हें सावन के शुभ हरे या पीले रंग की नई और सुंदर पोशाक पहनाएं।
- काजल और तिलक: सबसे पहले उनकी आंखों में पतली सी श्लाका से काजल लगाएं। अब उनके माथे पर वैष्णव तिलक लगाएं।
- चंदन का लेप: इसके साथ ही उनके गले, पेट और पीठ पर भी चंदन लगाएं।
- बांसुरी और आभूषण: ठाकुर जी को उनकी प्रिय बांसुरी समर्पित करें और फूलों या बाजार से लाए गए आभूषण पहनाएं। मुकुट पर मोरपंख लगाना न भूलें।
- इत्र: अंत में, उन्हें मोगरा या किसी अन्य सुगंधित फूल का इत्र लगाना न भूलें। भगवान को सुगंध बहुत प्रिय है।
सावन में ठाकुर जी को झुलाएं झूला
झूले को फूलों-पत्तियों और गोटा आदि की मदद से सजा लें। आप चाहें तो घर पर ही छोटे झूले को फूलों और मोतियों से आकर्षक बना सकते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि सावन में लड्डू गोपाल को झूला झुलाने से घर में सुख-संपदा बनी रहती है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है। यह एक ऐसा रिवाज है जो घर में आनंद और उत्सव का माहौल बनाता है।
तो सावन का महीना लड्डू गोपाल की भक्ति और शृंगार के लिए एक विशेष अवसर प्रदान करता है। प्रेम और श्रद्धा से किया गया उनका हर शृंगार, हर एक सजावट ठाकुर जी को प्रसन्न करती है और उनकी असीम कृपा आपके घर और परिवार पर बनी रहती है। तो इस सावन, अपने नन्हें ठाकुर जी को सजाने में कोई कसर न छोड़ें और उनकी भक्ति में लीन हो जाएं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
👩👦👨👩👧👧
सावन माह का शुभारंभ | सावन माह | भगवान कृष्ण की मूर्ति | Lord Krishna | laddu gopal video | धर्म ज्योतिष न्यूज
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari