क्या है सिंधी विवाह की पारंपरिक रस्में और उनकी महत्ता

Kaushiki | May 21, 2025, 15:44 IST
Share
Sindhi wedding ceremony
Sindhi wedding ceremony

सिंधी शादियों में ‘तिह’, ‘वनवास’, ‘जेन्या’ और ‘देव बिठाना’ जैसी पारंपरिक रस्में निभाई जाती हैं जो शादी को शुभ और पवित्र बनाती हैं। ये रस्में परिवार और समाज के बीच प्रेम, एकता और खुशहाली का प्रतीक होती हैं।

सिंधी शादियों की शुरुआत ‘तिह’ रस्म से होती है। इस रस्म में दुल्हन के पंडित जी दूल्हे के घर जाकर उसके स्थान पर चावल, चीनी, खजूर और सूत लेकर जाते हैं।

इस दौरान सबसे पहले गणेश पूजा होती है। इसके बाद दूल्हे की गोद में कागज का टुकड़ा रखकर उसे आशीर्वाद दिया जाता है। यह रस्म दोनों परिवारों के बीच शुभ संकेत मानी जाती है और शादी के शुभारंभ की पुष्टि करती है।

ये खबर भी पढ़ें...Relationship Tips : अपने पार्टनर से नो-गो टॉपिक्स डिस्कस करना है जरुरी, जानिए क्यों

वनवास रस्म

‘वनवास’ रस्म में दूल्हा और दुल्हन के घर अलग-अलग स्थानों पर मूर्तियां स्थापित की जाती हैं। सात शादीशुदा महिलाएं नहाने से पहले दूल्हा-दुल्हन के सिर पर तेल लगाती हैं।

इस रस्म में हल्दी लगाने से पहले बालों में तेल लगाना भी जरूरी होता है। यह रस्म सुहागन महिलाओं द्वारा की जाती है, जो दूल्हा-दुल्हन के विवाह की खुशहाली के लिए शुभ मानी जाती है।

जेन्या रस्म

जेन्या रस्म में पंडित जी दूल्हे को जनेऊ पहनाते हैं और मंत्रों का उच्चारण करते हुए उसकी जिम्मेदारियों का बोध कराते हैं। यह रस्म सिंधी शादियों की अनोखी परंपरा है क्योंकि, अन्य हिंदू विवाहों में जनेऊ पहनाने की रस्म पहले ही हो जाती है, लेकिन सिंधी विवाहों में इसे शादी से पहले खास तौर पर किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें... Relationship Tips: शादी के बाद पेरेंट्स और वाइफ के रिश्तों को कैसे बैलेंस करें

देव बिठाना

यह रस्म दूल्हा-दुल्हन को बुरी नजर और काली ऊर्जा से बचाने के लिए की जाती है। इस दौरान घर में गणपति जी और अन्य देवताओं को आमंत्रित किया जाता है।

इसके बाद दूल्हा और दुल्हन शादी तक घर से बाहर नहीं जाते। यह धार्मिक रस्म शादी के माहौल को पवित्र और शुभ बनाती है।

खीरत सत

खीरत सत में पंडित जी देवी-देवताओं को दूध, इलायची आदि चढ़ाते हैं और इसका प्रसाद तैयार करते हैं। यह पारंपरिक प्रसाद शादी में देवताओं को समर्पित होता है और पूरे समारोह में शुभता का संचार करता है।

ये खबर भी पढ़ें... Relationship Tips: गलतफहमियों से बचने के लिए शादी से पहले जरूर पूछें ये सवाल

दूल्हे को मापने की रस्म

शादी से पहले दूल्हे को मापने की रस्म भी निभाई जाती है। इसमें दूल्हे के शरीर को धागे की मदद से नापा जाता है। यह रस्म यह सुनिश्चित करती है कि दूल्हा शादी के लिए पूरी तरह तैयार है और यह भी भविष्य के लिए शुभ माना जाता है।

सिंधी शादी की अन्य प्रमुख रस्में

सिंधी विवाह में चुन्नी चढ़ाना, घड़ोली की रस्म, लघु वधू-वर मिलाप, और मेहंदी जैसे कई अन्य रस्में भी होती हैं, जो विवाह समारोह को रंगीन और यादगार बनाती हैं। ये रस्में परिवार और समाज के बीच प्रेम और एकता को मजबूत करती हैं।

ये खबर भी पढ़ें...Relationship Tips: आप से जुड़ने से पहले आपके पार्टनर का परिवार से कैसा है रिश्ता, ऐसे जानें

Shaadi | गुरू ग्रंथ सिख सिंधी समाज

Tags:
  • गुरू ग्रंथ सिख सिंधी समाज
  • शादी
  • Relationship
  • विवाह
  • Shaadi
  • relationship tips
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच