रामनवमीं पर बरसेगी प्रभु श्रीराम की कृपा, 5 राशियों के जातकों को मिलेगा धन लाभ, सुख और संपत्ति, जानिए कौनसी हैं वो राशियां

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
रामनवमीं पर बरसेगी प्रभु श्रीराम की कृपा, 5 राशियों के जातकों को मिलेगा धन लाभ, सुख और संपत्ति, जानिए कौनसी हैं वो राशियां

BHOPAL. 30 मार्च (गुरुवार) को चैत्र नवरात्र समाप्त हो जाएगी। गुरुवार को चैत्र नवरात्रि की नवमीं तिथि होगी। इस दिन का सनातन धर्म में अत्यधिक महत्व है। इस दिन लोग हवन और कन्या पूजन का आयोजन करते हैं। साथ ही जिन लोगो ने पूरे 9 दिन तक माता के लिए व्रत और पूजन का आयोजन किया था वे भी अपने व्रत पूर्ति के लिए विशेष पूजा करते हैं।इसके साथ  नवमी तिथि को ही भगवान राम का जन्म उत्सव भी मनाया जाता है, इसलिए इसे राम नवमीं भी कहते हैं।  इस बार राम नवमी पर ग्रह नक्षत्रों का अद्भुत संयोग बन रहा है, जो कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ फल देगा। 



इस रामनवमीं ग्रहों का अद्भुत संयोग 



इस बार रामनवमीं 30 मार्च (गुरुवार) को मनाई जाएगी। इस रामनवमीं पर सूर्य बुध और गुरु एक साथ मीन राशि मौजूद रहेंगे। वहीं शनि स्‍वराशि कुंभ में मौजूद रहेंगे, इसके अलावा शुक्र और राहु मेष राशि में मौजूद रहेंगे। ग्रहों की यह स्थितियां कई सारे शुभ योग बना रहे हैं। कल रामनवमी को मालव्‍य राजयोग, केदार योग, हंस योग और महाभाग्य योग जैसे कई शुभ योगों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस बार रामनवमीं के दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग के साथ गुरु पुष्प योग भी बन रहा है. सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग 30 मार्च को सुबह 06 बजकर 06 मिनट से शुरू होगा, जो रात 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इसके बाद अमृतसिद्धि योग, गुरु पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग रात 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा, जो 31 मार्च को सुबह 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। अब जानिए उन राशियों के बारे में जिन पर बरसेगी कृपा।



वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए रामनवमी का दिन बेहद शुभ होने वाला है। नया काम और निवेश के लिए यह अच्छा मौका है, इस दिन नया काम या निवेश कर सकते हैं। रुके हुए काम फिर से शुरू हो जाएंगे।



मिथुन- इस राशि के लोगों के लिए रामनवमी का दिन विशेष रूप से लाभदायी होगा। इस दिन चंद्रमा और मंगल मिथुन राशि में बैठकर धन योग बना रहे हैं। साथ ही आपकी राशि स्वामी बुध सूर्य के साथ मिलकर बुधादित्य योग बना रहे हैं। ऐसे में भगवान राम की कृपा से आज इस राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। 



सिंह- इस राशि के जातकों के लिए यह रामनवमी खास है। इन्हें पूरे महीने खुशियां ही खुशियां मिलने वाली हैं। श्री राम की कृपा से सिंह राशि वाले सभी क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। इसके अलावा, कर्ज से छुटकारा मिलेगा। साथ ही आय के नए विकल्प बनेंगे।



तुला- इस राशि के जातकों के लिए रामनवमी शुभ फलदायी है। तुला राशि के स्वामी शुक्र राहु के साथ मेष राशि में हैं। ऐसे में शुक्र की सीधी दृष्टि तुला राशि पर रहेगी जो तुला राशि के लिए शुभ फलदायी है। रामनवमी पर बना यह संयोग तुला राशि के लोगों को भोग और मोक्ष प्रदान करने वाला उत्तम योग बना रहा है। इस राशि के जातकों का मन धर्म-कर्म और भक्ति में लगेगा। अपनी अंतर्दृष्टि और आत्मिक शक्ति का विकास होगा। 



मीन- इश राशि के जातकों को रामनवमी पर बने संयोग खूब प्रतिष्ठा हासिल होगी। इस शुभ योग से समाज में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। साथ ही आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को भी शुभ समाचार मिलने के योग हैं। 


चैत्र नवरात्र समाप्त इन राशियों के जातकों को मिलेगी सफलता रामनवमी पर विशेष संयोग Astrology Chaitra Navratri ends people of these zodiac signs will get success रामनवमी 2023 special coincidence on Ramnavami ज्योतिष शास्त्र Ramnavami 2023
Advertisment