Advertisment

आज किन राशि वालों का भगवान शंकर की कृपा से होगा भाग्योदय, किसके जीवनसाथी से होंगे मतभेद, जानिए आज का राशिफल 

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
आज किन राशि वालों का भगवान शंकर की कृपा से होगा भाग्योदय, किसके जीवनसाथी से होंगे मतभेद, जानिए आज का राशिफल 

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 29 मई 2023 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान शंकर की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। जानिए 29 मई 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...





मेष- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संयम से रहें। क्रोध और आवेश के अतिरेक से बचें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मानसिक शांति‍ के लिए प्रयास करें। धार्मिक संगीत में रुचि हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। भाइयों से विवाद की स्थिति हो सकती है।





वृष- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में सुधार आएगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कला और संगीत में रुचि रहेगी। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है।  





मिथुन- मन अशांत रहेगा। निराशा और असंतोष भी हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि तो होगी, परंतु धन की कमी हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी, लेकिन कठिनाइयां भी बनी रहेंगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

Advertisment





कर्क- आत्मविश्वास में कमी रहेगी, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। खान-पान के प्रति सचेत रहें, स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है। किसी पुराने मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। इच्छा विरुद्ध कार्यक्षेत्र में वृद्धि संभव है। बातचीत में संयत रहें, खर्चों में वृद्धि होगी। वस्त्रादि उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकते हैं।





सिंह- मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। वस्त्रों और वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धर्म-कर्म में मन लगेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की परेशानी अभी बनी रहेंगी। 





कन्या- वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु मन परेशान रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। बातचीत में संयत रहें। संगीत में रुचि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव और सौन्दर्यीकरण के कार्य होंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को कष्ट होगा।

Advertisment





तुला- अपनी भावनाओं को वश में रखें, आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्रोध के अतिरेक से बचें, पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धनलाभ हो सकता है, परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, नौकरी में अफसरों का सहयोग बना रहेगा। स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। 





वृश्चिक- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन आत्म संयत रहें। आलस्य की अधिकता रहेगी, घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। जीवन साथी से मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है, परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि की संभावना है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।





धनु- वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। नकारात्मक विचारों से बचें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवर से दूर रहना पड़ सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। वाणी प्रभावशाली रहेगी। कुटुम्ब-परिवार की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार का विस्तार होगा। 

Advertisment





मकर- मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध से बचे। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। खर्च अधिक रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। नकारात्मक विचारों से बचें।





कुंभ- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए प्रयास करें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यर्थ की चिंताएं परेशान कर सकती हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा।





मीन- मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। आत्मसंयत रहें।  व्यर्थ के झगड़े और विवादों से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धार्मिक कार्यों में भागदौड़ बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्त हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। 



आज का राशिफल Today's horoscope with the grace of Lord Shankar there will be good luck with whose life partner there will be differences know today's horoscope भगवान शंकर की कृपा से होगा भाग्योदय किसके जीवनसाथी से होंगे मतभेद जानिए आज का राशिफल
Advertisment