सिंहस्थ 2028: दो महीने चलने वाले महाकुंभ के लिए क्या होंगी व्यवस्थाएं, जानें पूरा शेड्यूल

Kaushiki | Apr 19, 2025, 17:29 IST
ujjain-simhasth-2028
उज्जैन सिंहस्थ 2028 27 मार्च से लेकर 27 मई तक दो महीने तक चलेगा। इस बार 9 अप्रैल से 8 मई तक 3 अमृत स्नान और 7 पर्व स्नान होंगे। सिंहस्थ मेला लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें शिप्रा नदी में स्नान के लिए लोग आते हैं।

उज्जैन सिंहस्थ 2028 का आयोजन मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शिप्रा नदी के किनारे होगा। शासन ने इसकी तारीखों का ऐलान कर दिया है। सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह के मुताबिक, इस बार सिंहस्थ दो महीने तक चलेगा, जो 27 मार्च 2028 से 27 मई 2028 तक होगा।



इस दौरान 9 अप्रैल 2028 से 8 मई 2028 तक 3 अमृत स्नान और 7 पर्व स्नान आयोजित होंगे। पिछले सिंहस्थ में यह मेला एक महीने का था, लेकिन इस बार इसका समय बढ़ा दिया गया है।



ये खबर भी पढ़ें... न्यायधानी में देश के इकलौते हनुमानजी, जहां देवी रूप में होती है पूजा



मुख्य शाही स्नान की तारीखें

सिंहस्थ का महत्व

उज्जैन में हर 12 साल में सिंहस्थ का आयोजन होता है। यह एक बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें दुनियाभर से साधु-संत और श्रद्धालु भाग लेते हैं। मान्याता के मुताबिक, सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालु शिप्रा नदी में स्नान करने आते हैं और अपने पापों को धोने की कोशिश करते हैं। इस बार सरकार ने अनुमान जताया है कि महाकुंभ में 14 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।



ये खबर भी पढ़ें... नवरात्रि पर कन्या पूजन क्यों किया जाता है, जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि



सरकार की तैयारियां

सिंहस्थ को लेकर सरकार ने 15 हजार 7 सौ 51 करोड़ रुपए के प्रस्तावित कार्यों की योजना बनाई है, जिसमें 5 हजार 1 सौ 33 करोड़ रुपए से 75 कार्य इस साल सिंहस्थ मद से कराए जाने की अनुशंसा की गई है। हालांकि, सिंहस्थ के आयोजन से पहले शहर में सड़क, पुल और घाट जैसी प्रमुख सुविधाओं का निर्माण होना चाहिए था, लेकिन अधिकांश प्रोजेक्ट अभी तक कागजों तक सीमित हैं। भीड़ प्रबंधन और स्वच्छ जल जैसे मुद्दे प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बने हुए हैं।



ये खबर भी पढ़ें... हनुमान जी की कृपा चाहिए तो लगाएं चमेली के तेल का दीपक...इनका लगाएं भोग



सिंहस्थ के लिए व्यवस्था

बता दें कि, उज्जैन सिंहस्थ को लेकर सरकार ने 11 विभागों को जिम्मेदार किया है और इन विभागों ने 102 कार्यों की योजना बनाई है। इन कार्यों में प्रमुख रूप से सड़कें चौड़ी करना, पुलों का डॉबलिंग और घाटों की लंबाई बढ़ाना शामिल है। लेकिन, इन कार्यों में देर हो रही है और अफसरों की लापरवाही भी एक बड़ा कारण बन सकती है।



धर्म ज्योतिष न्यूज | मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश न्यूज | Ujjain | MP News | Madhya Pradesh | Simhastha 2028 | Simhastha | Ujjain Simhastha | Simhastha Mahakumbh 2028 | उज्जैन सिंहस्थ कुंभ | सिंहस्थ मेला 2028



ये खबर भी पढ़ें... हनुमान जयंती की MP के मंदिरों में धूम, बजरंगबली के रूप में दिखे बाबा महाकाल



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • उज्जैन
  • सिंहस्थ 2028
  • Simhastha 2028
  • Ujjain Simhastha
  • Simhastha
  • Simhastha Mahakumbh 2028
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
  • उज्जैन सिंहस्थ कुंभ
  • सिंहस्थ मेला 2028
  • उज्जैन सिंहस्थ 2028