उत्पन्ना एकादशी 26 नवंबर को, व्रत पूजन से सुख-सौभाग्य में होगी वद्धि
Shyam Kishor Suryawanshi | Nov 21, 2024, 18:21 IST
Utpana Ekadashi on 26th November 2024
उत्पन्ना एकादशी तिथि भारतीय पुरानों के अनुसार अपने आप में बहुत खास महत्व रखती है क्योंकि मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के अंश से देवी भगवती माता एकादशी के रूप में उत्पन्न हुई थी, इसी कारण इसे उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है।
उत्पन्ना एकादशी तिथि मार्ग शीर्ष अर्थात अगहन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को कहा जाता है, इस वर्ष यह तिथि 26 नवंबर 2024 को है जो कि 25 नवंबर की मध्य रात्रि के में 1 बजकर 1 मिनट से आरंभ होगी यानी कि तब तक 26 नवंबर की तिथि लग चुकी होगी और इसका समापन 27 नवंबर की सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर होगा।
उत्पन्ना एकादशी तिथि भारतीय पुरानों के अनुसार अपने आप में बहुत खास महत्व रखती है क्योंकि मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के अंश से देवी भगवती माता एकादशी के रूप में उत्पन्न हुई थी इसी कारण इसे उत्पन्ना एकादशी भी कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार भगवान विष्णु जब योग निद्रा में सो रहे थे तभी मुर नामक एक दैत्य उन पर आक्रमण करने ही वाला था, तभी श्री भगवान विष्णु के शरीर से एक दिव्य स्वरुप देवी उत्पन्न हुई और उन्होंने मुर नामक दैत्य से युद्ध किया और उसका वध कर डाला, इससे प्रसन्न होकर जगत के पालनहार श्री भगवान विष्णु जी ने देवी को एकादशी का नाम दिया और वरदान भी दिया कि हे देवी जो भी मनुष्य इस एकादशी का व्रत रखकर पूजन अर्चन करेगा उनके जीवन में सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। तभी से एकादशी का व्रत रखा जाता है और मां एकादशी के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
उत्पन्ना एकादशी के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद व्रत पूजा का संकल्प ले, इस दिन निराहार रहने का विधान है अगर कुछ फलाहार लेते हैं तो ताजा फल या फिर दूध का आहार ले सकते हैं।
इस दिन पूजा में भगवान विष्णु को पान-सुपारी, नारियल, फल, लौंग, पंचामृत, लाल अक्षत, घर में बनी हुई शुद्ध मावे की मिठाई का भोग जिसमें तुलसी दल मिलाकर श्री भगवान को अर्पित करने का विधान है। इस दिन श्वेत चंदन भगवान विष्णु को अर्पित करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
उत्पन्ना एकादशी तिथि का महत्व
उत्पन्ना एकादशी पूजा तिथि
ये वस्तुएं है भगवान विष्णु को अधिक पसंद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava