8 जून के बाद विवाह मुहूर्त पर लगेगा विराम, 4 महीने तक कोई विवाह मुहूर्त नहीं

Kaushiki | Jun 07, 2025, 17:37 IST
Share
SHAAADI
SHAAADI

2025 में विवाह के लिए अंतिम शुभ मुहूर्त 8 जून को है। इसके बाद चातुर्मास की अवधि शुरू हो जाएगी और चार माह तक विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक लगेगी।

हिंदू धर्म में विवाह संस्कार को बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। विवाह मुहूर्त का चयन केवल आस्थाओं से जुड़ा नहीं है, इसे ज्योतिष शास्त्र में भी बहुत खासा महत्व दिया जाता है।

हर साल कई महत्वपूर्ण विवाह मुहूर्त होते हैं जो समय की विशिष्टता और ग्रहों की स्थिति के अनुसार निर्धारित होते हैं। ऐसे में 2025 में विवाह के लिए अंतिम शुभ मुहूर्त 8 जून को है। इसके बाद एक लंबे समय तक यानी चार माह तक मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... गुरु तारा के अस्त होने पर 5 महीने तक नहीं होगें विवाह और मांगलिक कार्य, जानें कारण

क्यों थम जाएंगे विवाह मुहूर्त क्यों थम जाएंगे

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, 8 जून के बाद गुरु ग्रह अस्त हो जाएंगे। गुरु को वैवाहिक जीवन का कारक ग्रह माना जाता है और उनके अस्त होने पर विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर प्रभाव पड़ता है। 11 जून को गुरु ग्रह पूरब दिशा में अस्त हो जाएंगे और इसके बाद से चातुर्मास की अवधि शुरू हो जाएगी। इसमें सभी प्रकार के मांगलिक कार्य जैसे विवाह, जनेऊ, गृह प्रवेश, मुंडन आदि पर रोक लगा दी जाती है। यह अवधि करीब चार माह तक चलेगी।

गुरु ग्रह का विवाह पर प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, गुरु ग्रह को दांपत्य सुख का कारक माना जाता है। जब यह ग्रह अस्त होता है, तो इसका प्रभाव दांपत्य जीवन पर पड़ सकता है, जिससे वैवाहिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। गुरु ग्रह के अस्त होने के कारण यह समय विवाह के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता।

ये खबर भी पढ़ें...शादी से पहले दुल्हन को मेहंदी क्यों लगाई जाती है, जानें क्यों जरूरी है यह रस्म

चातुर्मास में क्या होता है

चातुर्मास की अवधि के समय, धार्मिक और मांगलिक कार्यों में रुकावट आती है। इस दौरान विशेष रूप से शुभ कार्यों में बाधा आती है। यह समय आत्मनिरीक्षण, साधना और अन्य धार्मिक कार्यों के लिए उपयुक्त होता है। चातुर्मास के दौरान विवाह के शुभ मुहूर्त भी समाप्त हो जाते हैं।

विवाह मुहूर्त की शुरुआत

हिंदू पंचांग के मुताबिक, प्रबोधिनी एकादशी जो इस वर्ष 1 नवंबर को पड़ेगी, मांगलिक कार्यों की शुरुआत का दिन होता है। इसके बाद से विवाह के मुहूर्त फिर से शुरू हो जाएंगे और नवंबर-दिसंबर के दौरान कुल 13 विवाह मुहूर्त रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... ज्येष्ठ मास में वट सावित्री व्रत क्यों होता है खास, जानें वट वृक्ष की पूजा विधि और महत्व

नवंबर-दिसंबर में विवाह मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक, नवंबर और दिसंबर में कुल 13 विवाह मुहूर्त होंगे, जिनमें से महत्वपूर्ण मुहूर्त इस प्रकार हैं:

नवंबर में: 18, 19, 21 से 25 तक और 29-30 नवंबर

दिसंबर में: 01, 04, 05 और 06 दिसंबर

इन तिथियों में विवाह की शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी और दंपतियों का शुभ विवाह संपन्न होगा।

ये खबर भी पढ़ें... शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती पर ऐसे करें उनकी पूजा

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

कब शुरू होगा चातुर्मास | चातुर्मास में भगवान करेंगे विश्राम | चातुर्मास विश्राम | धर्म ज्योतिष न्यूज | Devguru Brihaspati | Shaadi

Tags:
  • गुरु ग्रह
  • विवाह
  • चातुर्मास विश्राम
  • Shaadi
  • चातुर्मास
  • Devguru Brihaspati
  • कब शुरू होगा चातुर्मास
  • विवाह मुहूर्त
  • चातुर्मास में भगवान करेंगे विश्राम
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा