Vivah Panchami 2025: आज के दिन श्रीराम और मां जानकी की पूजा करने से मिलेता सौभाग्य और दांपत्य सुख का वरदान

Kaushiki | Nov 11, 2025, 16:28 IST
Share
vivah-panchami-2025-date-shubh-muhurat-importance
vivah-panchami-2025-date-shubh-muhurat-importance

साल 2025 में विवाह पंचमी का पर्व आज 25 नवंबर को मनाया जाएगा। यह दिन भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का प्रतीक है। इस दिन पूजा करने से वैवाहिक सुख और योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है।

Latest Religious News: हिंदू धर्म में विवाह पंचमी का पर्व बहुत ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर साल यह पर्व अगहन (मार्गशीर्ष) मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आता है।

परंपरा के मुताबिक, त्रेता युग में इसी दिन भगवान श्रीराम और मां सीता विवाह के बंधन में बंधे थे। साल 2025 में यह शुभ अवसर नवंबर महीने में पड़ रहा है। ऐसे में आइए जानें इसकी सही तारीख।

Vivah Panchami 2022 | सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मंत्र | Vivah Panchami Ke  Din Kya Karen | vivah panchami 2022 significance and mantra for happy  married life | Herzindagi
Vivah Panchami 2022 | सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मंत्र | Vivah Panchami Ke Din Kya Karen | vivah panchami 2022 significance and mantra for happy married life | Herzindagi

विवाह पंचमी 2025 की सही तिथि

पंचांग के मुताबिक, Vivah Panchami 2025 मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि इस प्रकार है:

पंचमी तिथि का प्रारंभ: 24 नवंबर 2025 की रात 9 बजकर 22 मिनट से हो गया है। पंचमी तिथि की समाप्ति: आज 25 नवंबर 2025 की रात 10 बजकर 56 मिनट पर होगी। धार्मिक नियमों के मुताबिक, जब कोई त्योहार उदय तिथि में मनाया जाता है, तो वह अगले दिन मान्य होता है। इसलिए, साल 2025 में विवाह पंचमी का पावन पर्व 25 नवंबर 2025, मंगलवार को मनाया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें...

काल भैरव जयंती 2025: भैरवनाथ को प्रसन्न करने के लिए जरूर लगाएं ये 5 प्रिय भोग

इस बार बन रहे हैं ये तीन शुभ योग

ज्योतिषियों का कहना है कि इस वर्ष विवाह पंचमी के दिन अद्भुत शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों के कारण इस दिन का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।

  • ध्रुव योग:
    यह योग पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
  • सर्वार्थ सिद्धि योग:
    इस योग में शुरू किया गया कोई भी कार्य निश्चित रूप से सफल होता है।
  • शिववास योग:
    यह योग पूजा के लिए बहुत पवित्र माना जाता है।
इन पवित्र शुभ योगों में श्री राम और मां सीता की सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों को जीवन में सौभाग्य और दांपत्य सुख मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें...

शिवलिंग की पूजा से मिलते हैं अद्भुत लाभ, जानें शिव महापुराण में क्या है लिखा

Vivah Panchami 2022: कब है विवाह पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि - Vivah  Panchami 2022 significance pujan vidhi and shubh muhurt tlifdu - AajTak
Vivah Panchami 2022: कब है विवाह पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि - Vivah Panchami 2022 significance pujan vidhi and shubh muhurt tlifdu - AajTak

विवाह पंचमी का धार्मिक महत्व

विवाह पंचमी को सिर्फ एक त्योहार ही नहीं, बल्कि प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।

  • वैवाहिक सुख और प्रेम के लिए
    धार्मिक मान्यताएं कहती हैं कि जो विवाहित साधक इस दिन राम और मां जानकी की विधि-विधान से पूजा करते हैं। उनके वैवाहिक जीवन में प्रेम और मिठास हमेशा बनी रहती है। उनके जीवन से सभी प्रकार की समस्याएं दूर होती हैं। घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इस दिन जोड़ों को एक साथ रामचरितमानस का पाठ करना चाहिए।
  • योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति
    जिन अविवाहित लोगों के विवाह में देरी हो रही है या उन्हें योग्य जीवनसाथी नहीं मिल रहा है। तो उनके लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। माना जाता है कि इस दिन पूरे मन से पूजा और व्रत करने से उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अविवाहितों को जल्द ही एक अच्छा जीवनसाथी मिल जाता है।
  • राम-सीता के आदर्शों को याद करना
    यह पर्व हमें भगवान श्रीराम और माता सीता के पवित्र रिश्ते और आदर्शों को याद दिलाता है। उनका विवाह हमें सिखाता है कि रिश्ते में त्याग, समर्पण और विश्वास कितना जरूरी है। इस दिन कई जगहों पर राम-सीता के विवाह का महोत्सव भी मनाया जाता है। इसे देखना बहुत ही सुखद होता है। विवाह पंचमी का यह पावन दिन हर भक्त के लिए एक दिव्य आशीर्वाद लेकर आता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। धार्मिक अपडेट | dharm news today

ये खबर भी पढ़ें...

Kaal Bhairav Jayanti 2025 Date: सिर्फ एक रात की पूजा से दूर हो जाएगा हर संकट, जानें कैसे

मार्गशीर्ष माह की एकादशी से व्रत शुरू करने पर क्या अद्भुत लाभ मिलता है, कैसे करें सही विधि से पूजा

Tags:
  • माता सीता
  • भगवान श्रीराम
  • राम-सीता
  • विवाह पंचमी
  • Latest Religious News
  • धार्मिक अपडेट
  • dharm news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती