Weekly Horoscope : 18 से 24 नवंबर के बीच कैसा रहेगा ये सप्ताह

Sandeep Kumar | Nov 17, 2024, 16:37 IST
Share
Weekly Horoscope
Weekly Horoscope

ग्रहों की चाल से ही Weekly horoscope का आकंलन किया जाता है। इस सप्ताह में कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है...

ज्योतिष शास्त्र (Astrology ) में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह 18 से 24 नवंबर तक का समय सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि ( Aries)

आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परंतु वाणी में मधुरता रहेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मन में निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती हैं। माता का सहयोग मिलेगा, नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus )

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। कारोबार में सुधार होगा। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी, क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी संभव है। माता और परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ती के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini )

मन परेशान हो सकता है। बातचीत में संतुलित रहें। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। भवन सुख का विस्तार होगा और मात-पिता का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे, संतान सुख में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें, स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। मन अशांत हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में शांति रहेगी, वाहन सुख में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी लेकिन क्रोध की भी अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo )

पठन-पाठन में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परंतु मन प्रसन्न भी रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, संतान को कष्ट रहेगा। कला व संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा।

कन्या राशि (Virgo)

मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता से धन की प्राप्ती हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है, स्थान परिवर्तन भी संभव है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की की संभावनएं बन रही हैं, अफसरों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि (Libra )

नौकरी के लिए के कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

वृश्चिक राशि ( Scorpio )

वृश्चिक राशि वालों का मनोबल बढ़ेगा और खुद पर अधिक विश्वास होगा। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह विवाह के लिए काफी अनुकूल रह सकता है। आप अपने प्यार को शादी में बदलने के बारे में सोच सकते हैं। और इससे आपके रिश्ते में और गहराई आ सकती है। इस सप्ताह आपको अपने साथी के साथ अपनी भावनाएं साझा करने का समय मिलेगा।

धनु राशि ( Sagittarius )

कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा।

मकर राशि (Capricorn )

इस राशि वालों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। मानसिक शांति तो रहेगी लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius )

जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कुटुंब की किसी महिला से धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं, भाइयों के साथ मनमुटाव हो सकता है। खर्च में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि (Pisces )

मन प्रसन्न रहेगा। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें, माता से धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी, परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
  • weekly horoscope
  • साप्ताहिक राशिफल
  • साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 नवंबर
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC