टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

Saurabh Mishra | Oct 05, 2026, 18:02 IST
Share
टिकट दावेदारों से बोले मदन दिलावर
टिकट दावेदारों से बोले मदन दिलावर

राजस्थान में पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच, भाजपा के शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने अपने कार्यकर्ताओं को सचेत किया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लाड़पुरा के कांग्रेस अध्यक्ष का उदाहरण देते हुए, उन्होंने सख्त कदम उठाने की बात की।

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव की हलचल के बीच शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने भाजपा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि टिकट मिलने और प्रधान बनने के बाद कोई गलत काम करने की सोच रहा तो वह इस गलतफहमी में न रहे। गड़बड़ी सामने आई तो कार्रवाई में देर नहीं लगेगी।

मंत्री दिलावर सोमवार को कोटा जिले के मोड़क गांव स्थित बघेरवाल मांगलिक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। बैठक चेचट पंचायत समिति के चुनाव की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी। इसमें टिकट के दावेदारों और स्थानीय कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर राय भी ली गई।

दिलावर ने कहा कि प्रधान कोई भी बने, उस पर नजर रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा,'चाबी मेरे पास ही रहेगी। प्रधान बनने के बाद किसी ने गड़बड़ी की तो एक मिनट में हटा दूंगा।' उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रधान होने का मतलब यह नहीं है कि गलत काम पर कार्रवाई नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हम मोदी के चेले हैं। न खाते हैं और न किसी को खाने देते हैं।

मंत्री दिलावर ने लाड़पुरा के कांग्रेस प्रधान का दिया उदाहरण

मंत्री दिलावर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि लाड़पुरा पंचायत समिति के कांग्रेस प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधान भाजपा का हो, तब भी कार्रवाई होगी। दिलावर ने चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से साफ कहा कि पद मिलने के बाद नियमों के खिलाफ काम करने की सोच लेकर चुनाव मैदान में न उतरें।

पंचायत चुनाव में टिकट तय करने के लिए बनेंगी अलग टीमें

बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा हुई। चुनाव संचालन और प्रत्याशी चयन के लिए अलग-अलग समितियां बनाने का फैसला किया गया। इन समितियों में ऐसे पार्टी पदाधिकारियों को रखने की बात कही गई, जो खुद चुनाव लड़ने के दावेदार नहीं होंगे। इसके पीछे कोशिश यह है कि टिकट को लेकर फैसला करने वालों का अपना चुनावी हित न हो। बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं को टिकट में प्राथमिकता देने की बात भी सामने आई।

चेचट में सभी 17 वार्ड जीतने का रखा लक्ष्य

दिलावर ने कार्यकर्ताओं के सामने चेचट पंचायत समिति में भाजपा का पहला बोर्ड बनाने का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि चेचट पंचायत समिति का गठन भाजपा सरकार के समय हुआ है। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता यहां पहला बोर्ड बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करें। चेचट पंचायत समिति में 17 वार्ड हैं। दिलावर ने कार्यकर्ताओं से सभी 17 वार्ड जीतने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरने को कहा।

उन्होंने हाल में हुए निकाय चुनाव का भी जिक्र किया। दिलावर ने दावा किया कि 52 प्रतिशत से ज्यादा मुस्लिम मतदाताओं वाली सुकेत नगर पालिका में भी भाजपा ने अपना बोर्ड बनाया है।

निकाय चुनाव में पुलिस के दुरुपयोग पर कांग्रेस ने DGP को घेरा, पंचायतीराज चुनाव में निष्पक्षता की मांग | Congress questions DGP on police misuse in local body elections, demands impartiality in Panchayat elections
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
05 Oct 2026 ,
By Saurabh Mishra
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस ने पंचायत चुनाव की तैयारी में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। टीकाराम जूली और गोविंद सिंह डोटासरा ने डीजीपी से मुलाकात करके शिकायतें प्रस्तुत कीं। उन्होंने पुलिस के कथित दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की है, जो निकाय चुनाव के दौरान हुआ था।

सफाई व्यवस्था को लेकर मंत्री दिलावर ने गिनाए सरकार के काम

बैठक में दिलावर ने ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई को लेकर राज्य सरकार के काम भी गिनाए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने पंचायतों के जरिए प्रदेश में एक लाख सफाई कर्मचारियों को रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को 10 हजार रुपए महीने मानदेय दिया जा रहा है। दिलावर के मुताबिक गांवों में पहली बार इस स्तर पर सफाई की व्यवस्था शुरू की गई है। उन्होंने कांग्रेस पर ग्रामीण क्षेत्रों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया।

राजस्थान पंचायत चुनाव: डोटासरा के आरोपों पर राठौड़ का पलटवार, सियासी घमासान तेज | Rajasthan Panchayat Elections: Rathore's Counterattack on Dotasra's Allegations, Political Turmoil Intensifies
पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान में सियासी घमासान, डोटासरा के आरोपों पर राठौड़ का पलटवार
05 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
पंचायत चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेताओं ने डीजीपी से मिलकर कई शिकायतें प्रस्तुत की हैं, जिससे राजस्थान की राजनीतिक गर्माहट बढ़ गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस के इन कदमों को राजनीतिक स्टंट बताया और लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका चुनाव का हवाला देकर भाजपा की स्थिति को स्पष्ट किया।

बैठक में पूर्व सरपंच और भाजपा नेता गिरिराज बोबस ने पार्टी के भीतर एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि टिकट मिलने के बाद किसी प्रत्याशी को लेकर व्यक्तिगत नाराजगी हो सकती है, लेकिन इसका असर पार्टी के चुनाव पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर पार्टी का प्रत्याशी पसंद नहीं है तो उसका विरोध करने के बजाय घर बैठ जाएं, लेकिन भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ काम न करें।

RBSE 10वीं परीक्षा में बड़ा बदलाव: अब साल में दो बार होगी परीक्षा, सप्लीमेंट्री परीक्षा खत्म | RBSE 10th Exam Big Change: Now Exam Will Be Held Twice A Year, Supplementary Exam Abolished
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
05 Oct 2026 ,
By Jageshwar prasad
राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इस नई व्यवस्था के तहत, मुख्य परीक्षा फरवरी-मार्च में और सुधारात्मक परीक्षा मई में होगी। विद्यार्थियों को अधिकतम तीन विषयों में अंक सुधारने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही, सप्लीमेंट्री परीक्षा की प्रणाली को खत्म करने का निर्णय लिया गया है।

कांग्रेस का प्रधान बनने पर विकास प्रभावित होने का दावा

भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंपालाल मेहरा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए विधायक मदन दिलावर और कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला को इसका श्रेय दिया। मेहरा ने दावा किया कि अगर कांग्रेस का प्रधान बनता है तो क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो सकते। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोनों पंचायत समितियों में भाजपा का प्रधान बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की।

पंचायत चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद अब गांवों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। इसी बीच भाजपा की इस बैठक में प्रत्याशी चयन से लेकर चुनाव संचालन और पार्टी के भीतर बगावत रोकने तक पर चर्चा हुई। वहीं दिलावर ने चुनाव से पहले ही संभावित प्रधानों को साफ संदेश दिया कि पद मिलने के बाद गड़बड़ी सामने आई तो पार्टी से जुड़े होने के बावजूद कार्रवाई से राहत नहीं मिलेगी।

आरसीए चुनाव परिणाम: हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी नजर, 7 अक्टूबर को सुनवाई | RCA Election Results: Eyes on High Court's Decision, Hearing on October 7
आरसीए चुनाव के रिजल्ट राजस्थान हाईकोर्ट की सुनवाई पर निर्भर, 7 अक्टूबर को आदेश की उम्मीद
05 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
आरसीए चुनाव के परिणाम अब राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले पर निर्भर हैं। मतपेटी 29 सितंबर को सील कर ट्रेजरी में रखी गई थी। हाईकोर्ट की सुनवाई 7 अक्टूबर को होने वाली है, जिसमें मतपेटी खोलने का आदेश दिया जा सकता है। एक गुट मतपेटी खोलने की मांग कर रहा है।

Tags:
  • मदन दिलावर बयान
  • मंत्री दिलावर प्रधान चेतावनी
  • चेचट पंचायत समिति चुनाव
  • राजस्थान पंचायत चुनाव 2026
  • भाजपा कार्यकर्ता बैठक कोटा
  • पंचायत चुनाव भाजपा टिकट
  • Madan Dilawar statement
  • Rajasthan panchayat election 2026
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज

By Atul Dwivedi

राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल